• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

दून में गोलीकांड : भाजपा नेता की हत्या,हत्यारोपी फरार

by पहाड़वासी
June 3, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून- 03 जून 2025

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून वारदातों की नगरी बनती जा रही है।ताज़ा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 2 -3 जून की मध्यरात रात एक फायरिंग की घटना में 22 वर्षीय युवक रोहित नेगी की मौत हो गई। बताया जा रहा है रोहित नेगी सहसपुर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष थे।

जानकारी के अनुसार, रोहित अपने दोस्तों के साथ बोलेरो गाड़ी में मौजूद था, तभी दो लोग,मोटरसाइकिल से आए और वाहन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल रोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत देर रात एक सनसनीखेज वारदात में युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित के रूप में हुई है, जिसे उसके दोस्त अभिषेक बर्तवाल और अन्य मित्र ग्राफिक ऐरा अस्पताल, झाझरा ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी पुलिस को मृतक के मित्र अभिषेक बर्तवाल (पुत्र श्री संतोष कुमार, निवासी तिल्वाड़ी, थाना सेलाकुई, देहरादून) द्वारा दी गई। तहरीर के अनुसार, आज देर रात वह अपने दोस्तों के साथ बोलेरो गाड़ी (UK07 FZ 0707) में पीपल चौक, माण्डुवाला में मौजूद था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उनमें से एक ने सामने से उनकी गाड़ी पर गोली चला दी। गोली सीधा रोहित की गर्दन पर लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अभिषेक ने बताया कि घायल रोहित को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, परंतु डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने अभिषेक की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में मुकदमा संख्या 104/2025, धारा 103(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। इस गंभीर अपराध की विवेचना थानाध्यक्ष प्रेमनगर उप निरीक्षक मोहन सिंह के नेतृत्व में की जा रही है। अब तक की पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक रोहित के एक मित्र की महिला मित्र की अभियुक्त से पहले से जान-पहचान थी। जानकारी के अनुसार, घटना से कुछ ही समय पहले सभी दोस्त नयागांव स्थित एक दोस्त के घर पर एकत्रित थे, जहाँ महिला मित्र को अभियुक्त का फोन आया। फोन पर हुई बातचीत के बाद महिला मित्र,अभियुक्त और रोहित व उसके दोस्तों के बीच आपसी बहस हो गई।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से यह संकेत मिलते हैं कि यह बहस ही हत्या का कारण बनी और अभियुक्त ने आवेश में आकर वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और तकनीकी व खुफिया माध्यमों से सुराग जुटाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Previous Post

हेमकुंड साहिब, घांघरिया में यात्री सुविधाओं के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने 99.41 लाख की धनराशि की स्वीकृत

Next Post

IAS अनुराधा पाल बनीं उत्तराखंड की पहली महिला आबकारी आयुक्त

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

फल, सब्जी एवं पुष्प उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए वसंतोत्सव 2026 में कपिल शर्मा को राज्यपाल पुरस्कार
उत्तराखंड

फल, सब्जी एवं पुष्प उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए वसंतोत्सव 2026 में कपिल शर्मा को राज्यपाल पुरस्कार

March 3, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा, यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिये विभागों को निर्देश
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा, यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिये विभागों को निर्देश

February 28, 2026
मलेथा में 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज
अपराध

मलेथा में 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

February 27, 2026
रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज मामला, नाबालिग छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म की आशंका
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज मामला, नाबालिग छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म की आशंका

February 27, 2026
Next Post
IAS अनुराधा पाल बनीं उत्तराखंड की पहली महिला आबकारी आयुक्त

IAS अनुराधा पाल बनीं उत्तराखंड की पहली महिला आबकारी आयुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (180)
  • उत्तराखंड (3,887)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (191)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (816)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (212)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

फल, सब्जी एवं पुष्प उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए वसंतोत्सव 2026 में कपिल शर्मा को राज्यपाल पुरस्कार

फल, सब्जी एवं पुष्प उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए वसंतोत्सव 2026 में कपिल शर्मा को राज्यपाल पुरस्कार

March 3, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा, यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिये विभागों को निर्देश

केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा, यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिये विभागों को निर्देश

February 28, 2026
मलेथा में 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

मलेथा में 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

February 27, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page