• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home अपराध

केदारनाथ यात्रा मार्ग के सीतापुर पार्किंग में हुई मारपीट की घटना के वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, मारपीट की घटना में शामिल 05 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

by पहाड़वासी
June 19, 2025
in अपराध, उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग

सोशल मीडिया प्लेटफार्म में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें कि देखा जा सकता है कि, कतिपय लोग लठ्ठबाजी करते हुए एक दूसरे को मारने पर उतारू हो रखे हैं, इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा सम्बन्धित घटनास्थल सीतापुर पार्किंग जाकर आवश्यक पूछताछ की गयी तो उक्त वीडियो आज दिन के लगभग 11 बजे का होना पाया गया। कतिपय यात्रियों व सोनप्रयाग पार्किंग के कर्मचारियों के मध्य किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जो कि मारपीट एवं लट्ठबाजी की हद तक जा पहुंचा। पुलिस द्वारा सीतापुर पार्किंग ठेकेदार सहित इस घटना में सम्मिलित रहे व्यक्तियों को थाने ले जाकर आवश्यक पूछताछ की गयी तथा पूछताछ में आये तथ्यों के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग पर मु0अ0सं0 30/2025 धारा 190/191 (1) भारतीय न्याय संहिता का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आये कुल 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार हुए अभियुक्तों का विवरण –
1 दीपक चन्द्र पुत्र सुमन चन्द्र, निवासी ग्राम बष्टी, पो0 बष्टी, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग, उम्र 23 वर्ष।
2 लक्ष्मण सिंह पुत्र ममराज सिंह, निवासी ग्राम दरमोला, पोस्ट माई की मण्डी, थाना व जनपद रुद्रप्रयाग, उम्र 32 वर्ष।
3 राजेन्द्र कोहली पुत्र स्व0 महावीर लाल, निवासी ग्राम बुड़ना, पोस्ट बुड़ना, थाना व जनपद रुद्रप्रयाग, उम्र 33 वर्ष।
4 सुदर्शन चन्द्र पुत्र देवेन्द्र लाल, निवासी ग्रम व पोस्ट बष्टी, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग, उम्र 28 वर्ष।
5 दुर्गेश पुत्र धनन्जय, निवासी ग्राम बरतपुर, बष्टी, पोस्ट बष्टी, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग, उम्र 21 वर्ष।

एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने इस घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आज सीतापुर पार्किंग में यात्रियों व पार्किंग कर्मचारियों के मध्य हुए इस विवाद व मारपीट की घटना में पुलिस के स्तर से अभियोग पंजीकृत कर लिया है तथा पार्किंग ठेकेदार की भी जिम्मेदारी तय की गयी है कि उसके द्वारा अपने कर्मचारियों पर सही ढंग से नियंत्रण नहीं रखा गया। इस प्रकार के प्रकरणों में कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। यात्रा पर आये श्रद्धालुओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है।

Previous Post

जीएमओयू लिमिटेड कोटद्वार में 2.50 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश,पूर्व अध्यक्ष समेत नौ गिरफ्तार.

Next Post

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान को दी विदाई,नई जिम्मेदारी में होंगे उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

सेब बागवानी से बदली सीमांत गांव की तस्वीर, जमरिया के दो किसानों ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
उत्तराखंड

सेब बागवानी से बदली सीमांत गांव की तस्वीर, जमरिया के दो किसानों ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

July 15, 2026
एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त
उत्तराखंड

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

July 14, 2026
कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
उत्तराखंड

कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

July 14, 2026
हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी
अपराध

हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

July 14, 2026
Next Post
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान को दी विदाई,नई जिम्मेदारी में होंगे उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान को दी विदाई,नई जिम्मेदारी में होंगे उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (206)
  • उत्तराखंड (4,131)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (333)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (117)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (110)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

सेब बागवानी से बदली सीमांत गांव की तस्वीर, जमरिया के दो किसानों ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

सेब बागवानी से बदली सीमांत गांव की तस्वीर, जमरिया के दो किसानों ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

July 15, 2026
एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

July 14, 2026
कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

July 14, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page