• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

08 विकासखंडों के लिये 643 पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

by पहाड़वासी
July 23, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

पौड़ी गढ़वाल

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया विकासखंड मुख्यालय पाबौ का निरीक्षण, चुनाव व्यवस्थाओं का लिया जायजा

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 के तहत मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने हेतु मतदान टोलियां मतदान स्थलों के लिये रवाना हो गयी हैं। प्रथम चरण में कल, 24 जुलाई 2025 को जनपद के आठ विकास खण्डों में मतदान होगा। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विकास खण्ड मुख्यालय पाबौ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र की व्यवस्थाएं परखीं। साथ ही उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी और आरओ को निर्देश दिये कि मतदान कर्मियों के खाने और ठहरने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
     जिलाधिकारी ने भोजन स्थल, मतगणना हॉल, स्ट्रांग रूम, मतदान सामाग्री वितरण स्थल सहित अन्य का जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि रिजर्व पोलिंग पार्टियों और बूथों से लौटने वाले मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों के रहने के स्थान पर साफ सफाई, बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो। जिलाधिकारी ने मतदान कर्मियों से भी फीडबैक लिया। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए मतपेटियों को सुरक्षित रखने को कहा तथा सफल मतदान हेतु शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि मतदान हेतु जाने वाली पार्टियां दी गई सामग्री का चेकलिस्ट से मिलान कर लें। उन्होंने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अतिरिक्त सामग्री उपलब्ध कराई गई हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि पोलिंग पार्टियों के लौटने के बाद पीठासीन अधिकारी चेकलिस्ट से मिलान करने के बाद मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने आरओ को भी निर्देश दिये कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शिता, शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल उनका समाधान किया जाय और सुरक्षा का विशेष धन रखा जाय। साथ ही मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को स्वयं मतदान केंद्रों का दौरा करने को भी कहा। उन्होंने यह भी कहा कि वाहन चालकों की ब्रीफिंग कर उन्हें रूट चार्ट के अनुसार उचित पुलिस बल के साथ रवाना करवाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को समस्त राजस्व दल, बीडीओ तथा पुलिस के साथ लगातार फील्ड में रहते हुए निगरानी करने को कहा।

प्रथम चरण में 24 जुलाई को विकासखंड खिर्सू, पाबौ, थलीसैंण, नैनीडांडा, बीरोंखाल, रिखणीखाल, एकेश्वर व पोखड़ा में मतदान होना है। मतदान सम्पन्न कराने के लिये 08 विकासखंडों से 643 पोलिंग पार्टी बुधवार को गंतव्य के लिये रवाना हो गयी। प्रथम चरण में 241499 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 124616 पुरुष व 116883 महिला मतदाता शामिल हैं। प्रथम चरण में 509 ग्राम प्रधान हेतु चुनाव होने हैं। इस चरण में सम्मिलित 626 ग्राम पंचायतों में से 114 ग्राम प्रधानों के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जबकि 03 पद रिक्त हैं। 195 क्षेत्र पंचायत सदस्य हेतु मतदान होगा। 209 क्षेत्र पंचायत वार्डों से में 14 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुये हैं। इसी चरण में 22 जिला पंचायत वार्डों में मतदान होगा।

Previous Post

उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार,कई जिलों में अलर्ट,टिहरी जनपद में कल स्कूलों में रहेगी छुट्टी

Next Post

चारधाम यात्रा में अब तक 39 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन।

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

विधायक चौधरी ने जाना भालू के हमले में घायल का हाल
उत्तराखंड

विधायक चौधरी ने जाना भालू के हमले में घायल का हाल

December 3, 2025
बुद्धि पर पड़ा पत्थर: नाबालिग लड़का बालिग युवती के साथ बसाना चाहता है घर
उत्तराखंड

बुद्धि पर पड़ा पत्थर: नाबालिग लड़का बालिग युवती के साथ बसाना चाहता है घर

December 3, 2025
जिलाधिकारी प्रतीक जैन का जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में औचक निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश
उत्तराखंड

जिलाधिकारी प्रतीक जैन का जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में औचक निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

December 2, 2025
टिहरी झील में इन दिनों रोमांच का सफर जारी, वॉटर स्पोर्ट्स में दमखम दिखा रहे 22 देशों के तीन सौ खिलाड़ी
उत्तराखंड

टिहरी झील में इन दिनों रोमांच का सफर जारी, वॉटर स्पोर्ट्स में दमखम दिखा रहे 22 देशों के तीन सौ खिलाड़ी

November 30, 2025
Next Post
चारधाम यात्रा में अब तक 39 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन।

चारधाम यात्रा में अब तक 39 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (173)
  • उत्तराखंड (3,797)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (156)
  • दुर्घटना (204)
  • देश-विदेश (109)
  • धार्मिक (93)
  • पर्यटन (220)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (798)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (198)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

विधायक चौधरी ने जाना भालू के हमले में घायल का हाल

विधायक चौधरी ने जाना भालू के हमले में घायल का हाल

December 3, 2025
बुद्धि पर पड़ा पत्थर: नाबालिग लड़का बालिग युवती के साथ बसाना चाहता है घर

बुद्धि पर पड़ा पत्थर: नाबालिग लड़का बालिग युवती के साथ बसाना चाहता है घर

December 3, 2025
जिलाधिकारी प्रतीक जैन का जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में औचक निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिलाधिकारी प्रतीक जैन का जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में औचक निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

December 2, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page