• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

गायक पप्पू कार्की के आश्रितों को मिलेंगे 90 लाख रुपये,हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी की अपील की खारिज

by पहाड़वासी
October 9, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

नैनीताल–

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बीमा कम्पनी की अपील खारिज करते हादसे में जान गंवाने वाले गायक पप्पू कार्की के आश्रितों को 90 लाख रुपये से अधिक का मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।

न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा दायर एक अपील को खारिज करते हुए मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें एक दुर्घटना में मारे गए पेशेवर गायक पवेंद्र सिंह उर्फ ​​पप्पू कार्की के आश्रितों को 90 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया गया था। एकल पीठ ने बीमा कंपनी के उन तर्कों को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें गायक की आय और वाहन चालक की लापरवाही पर सवाल उठाया गया था। यह मामला 09 जून 2018 को हुई एक दुर्घटना से संबंधित है, जब गौनियारो हैड़ाखान से हल्द्वानी जा रही थी कार ग्राम मुरकुड़िया, के पास गहरे खड्ड में जा गिरी थी. इस दुर्घटना में कार चालक व गायक पप्पू कार्की की मौत हो गई थी।

मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण/प्रथम अपर जिला न्यायाधीश, हल्द्वानी ने 18 अक्टूबर 2019 को गायक पप्पू कार्की की पत्नी कविता कार्की और अन्य आश्रितों के पक्ष में 90,01,776 रुपये (90 लाख 1 हजार 776 रुपए) का मुआवजा देने का फैसला सुनाया था, जिसे बीमा कंपनी ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

बीमा कंपनी के वकील ने तर्क दिया कि अधिकरण ने मृतक की आय की गणना के लिए उनकी मृत्यु के बाद की अवधि के आयकर रिटर्न पर विचार करके गलती की है। साथ ही यह भी तर्क दिया गया कि चूंकि मृतक एक गायक थे, उनकी आय नियमित नहीं थी और दुर्घटना जंगली जानवर को बचाने के प्रयास में हुई थी, न कि तेज और लापरवाही से ड्राइविंग के कारण, इसके विपरीत, आश्रितों के वकील ने कहा कि आईटीआर दुर्घटना की तिथि से पहले की अवधि यानी आकलन वर्ष 2015-16, 2016-17, और 2017-18 के थे, और आईटीआर वैधानिक दस्तावेज हैं, जिन्हें केवल दाखिल करने की तिथि के आधार पर खारिज नहीं किया जा सकता।

गौरतलब है कि पवेंद्र सिंह पप्पू कार्की का जन्म 30 जून 1984 को पिथौरागढ़ जिले के शैलावन गांव में हुआ था। वो तेजी से उभरते कुमाऊंनी लोकगायक थे. उनके नाम अनेक सुपर हिट गीत हैं। उन्हें कई पुरस्कार और सम्मान भी मिले थे। इंडियन आइडल से मशहूर हुए गायक पवनदीप राजन पप्पू कार्की के गायकी ग्रुप से निकले हैं। पप्पू कार्की ने सबसे पहले न्योली गाई थी। इससे उनकी पहचान बननी शुरू हुई थी. इस बीच वो संघर्ष करते रहे. रोजी रोटी के लिए उन्होंने 6 साल तक दिल्ली में कई जगह नौकरी की। इसके साथ ही अपनी संगीत साधना जारी रखी। 2006 में दिल्ली में आयोजित उत्तराखंड आइडल में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया था। 2009 में मसूरी में उन्हें सर्वेश्रेष्ट उभरता गायक का पुरस्कार मिला था। 2010 में पप्पू कार्की के एल्बम झम्म लागदी ने उन्हें युवाओं का पसंदीदा गायक बना दिया।

2014 में श्रेष्ठ गायकी के लिए यूका अवॉर्ड ने पप्पू कार्की को युवाओं के दिलों की धड़कन बना दिया था। 2015 में पप्पू कार्की को गोपाल बाबू गोस्वामी अवॉर्ड मिला। 9 जून 2018 को एक सड़क हादसे ने उत्तराखंड के इस उभरते गायक को छीन लिया।

Previous Post

उत्तरकाशी में प्रतिबंधित काजल-काठ की लकड़ी के दो तस्कर गिरफ्तार

Next Post

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिले 9 और विशेषज्ञ चिकित्सक,संविदा फैकल्टी के तैनाती प्रस्ताव को मिला चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ रावत का अनुमोदन

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी से आत्मनिर्भर बने राहुल 24 गायों से हर महीने हजारों की कमाई, युवाओं के लिए बने प्रेरणा,मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सहारे खड़ा किया सफल व्यवसाय
उत्तराखंड

गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी से आत्मनिर्भर बने राहुल 24 गायों से हर महीने हजारों की कमाई, युवाओं के लिए बने प्रेरणा,मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सहारे खड़ा किया सफल व्यवसाय

May 4, 2026
सुबह-सुबह कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू जारी
उत्तराखंड

सुबह-सुबह कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू जारी

May 4, 2026
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: सुदृढ़ व्यवस्थाओं के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: सुदृढ़ व्यवस्थाओं के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

May 3, 2026
वाहन चालक और गाइड की अभद्रता पर श्रीनगर पुलिस ने की कार्रवाई, यात्रियों के लौटाये एक लाख चौदह हजार रूपये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (189)
  • उत्तराखंड (3,980)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (251)
  • दुर्घटना (211)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (107)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (837)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (220)
  • स्वास्थ्य (77)

Recent.

गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी से आत्मनिर्भर बने राहुल 24 गायों से हर महीने हजारों की कमाई, युवाओं के लिए बने प्रेरणा,मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सहारे खड़ा किया सफल व्यवसाय

गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी से आत्मनिर्भर बने राहुल 24 गायों से हर महीने हजारों की कमाई, युवाओं के लिए बने प्रेरणा,मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सहारे खड़ा किया सफल व्यवसाय

May 4, 2026
सुबह-सुबह कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू जारी

सुबह-सुबह कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू जारी

May 4, 2026
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: सुदृढ़ व्यवस्थाओं के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: सुदृढ़ व्यवस्थाओं के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

May 3, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page