• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पर्यटक़ स्थल खिर्सू में स्कूली बच्चों ने लिया बर्ड वाचिंग का आनंद

by पहाड़वासी
November 3, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

पौड़ी गढ़वाल–
राज्य स्थापना के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग के तत्वावधान में विकासखंड खिर्सू के आसपास के हरे-भरे जंगलों में बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लगभग 40 स्कूली बच्चों ने भाग लिया। सुबह की सुनहरी धूप और जंगल की हरियाली के बीच बच्चों में उत्साह देखने को मिला।

बर्ड प्रशिक्षक अजय शर्मा ने बच्चों को विभिन्न पक्षियों की पहचान, उनकी आवाज़, उड़ान की शैली और पारिस्थितिकी तंत्र में उनके महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड में विभिन्न प्रकार की पक्षी प्रजातियाँ पायी जाती हैं, जिनमें कई दुर्लभ और प्रवासी पक्षी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रकृति के प्रति जिज्ञासा और संवेदनशीलता विकसित करना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बच्चों ने जंगल में दिखने वाले बुलबुल, टिटहरी, ड्रोंगो, नीलकंठ और कठफोड़वा जैसे पक्षियों को देखकर काफी उत्साह व्यक्त किया। स्कूली बच्चों ने दूरबीन की मदद से पक्षियों की पहचान भी की।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि बर्ड वॉचिंग जैसी गतिविधियाँ बच्चों में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति लगाव बढ़ाने का उत्कृष्ट माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि खिर्सू क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता, स्वच्छ वातावरण और पक्षी विविधता के लिए जाना जाता है। पर्यटन विभाग का उद्देश्य ऐसे आयोजनों के माध्यम से ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देना और स्थानीय समुदाय को प्रकृति संरक्षण से जोड़ना है। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग आगे चलकर खिर्सू व आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से बर्ड वॉचिंग, ट्रैकिंग और नेचर वॉक कार्यक्रम आयोजित करेगा, ताकि विद्यार्थी और पर्यटक दोनों ही उत्तराखंड की समृद्ध प्राकृतिक धरोहर को करीब से समझ सकें।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी, गढ़वाल मंडल विकास निगम के मैनेजर राय चंद, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य जनार्दन प्रसाद डबराल, प्रशासनिक अधिकारी पर्यटन विमल सहित प्रीतम सिंह नेगी, रितेश, जमन व स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Previous Post

बैकुंठ चतुर्दशी मेले के सफल आयोजन के लिए आवास विकास मैदान में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

Next Post

माँ गंगा की जयकारों से गूंजा अलकनंदा तट,बैकुंठ चतुर्दशी मेले के सफल आयोजन के लिए गंगा आरती संपन्न, मेयर आरती भंडारी ने माँ अलकनंदा से मांगा आशीर्वाद

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

4.54ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
अपराध

4.54ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

June 24, 2026
रुद्रप्रयाग…सतेराखाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग…सतेराखाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 24, 2026
नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में प्रशासन, पुलिस एवं सिख समुदाय के प्रबुद्ध जनों के समन्वित प्रयासों से शांतिपूर्ण समाधान,सभी निहंग सिख यात्री सुरक्षित एवं शांतिपूर्वक अपने गंतव्य के लिए रवाना,श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

June 23, 2026
नगरासू गुरूद्वारे में निहंगो का कब्जा बरकरार,प्रशासन मौके पर तैनात
उत्तराखंड

श्री हेमकुंड साहिब एवं चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, सभी समुदायों के प्रति सम्मान और निष्पक्ष कार्रवाई के लिए पुलिस एवं प्रशासन प्रतिबद्ध,कर्णप्रयाग प्रकरण में निष्पक्ष जांच के लिए मुकदमों की विवेचना हरिद्वार स्थानांतरित, डीआईजी करेंगे पुलिस आचरण संबंधी आरोपों की जांच

June 22, 2026
Next Post
माँ गंगा की जयकारों से गूंजा अलकनंदा तट,बैकुंठ चतुर्दशी मेले के सफल आयोजन के लिए गंगा आरती संपन्न, मेयर आरती भंडारी ने माँ अलकनंदा से मांगा आशीर्वाद

माँ गंगा की जयकारों से गूंजा अलकनंदा तट,बैकुंठ चतुर्दशी मेले के सफल आयोजन के लिए गंगा आरती संपन्न, मेयर आरती भंडारी ने माँ अलकनंदा से मांगा आशीर्वाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (202)
  • उत्तराखंड (4,086)
  • कुमाऊं (100)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (307)
  • दुर्घटना (222)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (115)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (865)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

4.54ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

4.54ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

June 24, 2026
रुद्रप्रयाग…सतेराखाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

रुद्रप्रयाग…सतेराखाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 24, 2026
नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में प्रशासन, पुलिस एवं सिख समुदाय के प्रबुद्ध जनों के समन्वित प्रयासों से शांतिपूर्ण समाधान,सभी निहंग सिख यात्री सुरक्षित एवं शांतिपूर्वक अपने गंतव्य के लिए रवाना,श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में प्रशासन, पुलिस एवं सिख समुदाय के प्रबुद्ध जनों के समन्वित प्रयासों से शांतिपूर्ण समाधान,सभी निहंग सिख यात्री सुरक्षित एवं शांतिपूर्वक अपने गंतव्य के लिए रवाना,श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

June 23, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page