• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

जिला प्रशासन एवं नगर पंचायत अगस्त्यमुनि द्वारा निर्मित गौधाम का हुआ विधिवत लोकार्पण,निराश्रित गोवंशों को मिला सुरक्षित आश्रय, जनसहयोग से साकार हुई पहल

by पहाड़वासी
January 19, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल, सामाजिक
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो रुद्रप्रयाग– जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग तथा नगर पंचायत अगस्त्यमुनि द्वारा निर्मित गौधाम (गऊ सेवा भवन) का विधिवत लोकार्पण नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्त्यमुनि राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी एवं जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह आयोजन क्षेत्र में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण एवं सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रतीक जैन सहित उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने के साथ किया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा विधिविधान से पूजा-अर्चना कर गऊ सेवा भवन का औपचारिक लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर गऊ पूजन कर गौ माता को भोग भी अर्पित किया गया।जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन, नगर पंचायत, व्यापार मंडल एवं आम नागरिकों के संयुक्त प्रयासों से ही इस गौशाला का निर्माण संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि यह अगस्त्यमुनि क्षेत्र की पहली गौशाला है, जो हम सभी के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। उन्होंने बताया कि मा० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में प्रदेशभर में गौशाला निर्माण पर विशेष फोकस किया जा रहा है, विशेषकर शहरी क्षेत्रों में निराश्रित गोवंशों की समस्या को देखते हुए गौशालाओं का निर्माण अत्यंत महत्वपूर्ण है।जिलाधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में प्राकृतिक चारे की कमी के कारण निराश्रित गोवंशों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में इस गौशाला के निर्माण से नगर क्षेत्र के निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध हो सका है। उन्होंने जानकारी दी कि अगस्तमुनि नगर क्षेत्र में ही एक अन्य गौशाला हेतु भूमि का चयन की प्रक्रिया गतिमान है, जिसका निर्माण जिला खनन निधि (DMF) से प्रस्तावित है। वर्तमान गौशाला की क्षमता 53 गोवंशों की है, जबकि तिलवाड़ा सुमाडी क्षेत्र में भी गौशाला निर्माण के प्रस्ताव हैं, जिससे भविष्य में लगभग 190 गोवंशों के संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंशों की सेवा जनसहयोग से ही संभव है और आम नागरिक अपनी सामर्थ्य के अनुसार भोजन व अन्य सामग्री का सहयोग कर गौ सेवा में सहभागी बन सकते हैं।नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी ने अपने संबोधन में जिलाधिकारी सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, व्यापार मंडल एवं आम नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर सहयोग से ही इस गऊ सेवा भवन का निर्माण संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा एवं संरक्षण के उद्देश्य से यह गौधाम निर्मित किया गया है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने घर से रोटी व अन्य भोजन सामग्री लाकर गौ माता को अर्पित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में निराश्रित गौवंशों को भटकते देखना अत्यंत पीड़ादायक था, किंतु आज गौ माता को एक सुरक्षित आश्रय मिल सका है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत, उपजिलाधिकारी उखीमठ अनिल शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष प्रधान संगठन विजयपाल राणा, मंदाकिनी शरद उत्सव समिति अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंजवाल सहित व्यापार संघ के सदस्य, जिला अध्यक्ष गौ सेवा समिति रोहित डिमरी, गौसेवक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Previous Post

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुई बदसलूकी पर रोष,दोषी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को निलंबन करने की मांग

Next Post

श्रीनगर को हॉर्न फ्री व नो ओवरटेकिंग जोन बनाने की दिशा में बड़ा कदम, नगर निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव होगा पास

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

फल, सब्जी एवं पुष्प उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए वसंतोत्सव 2026 में कपिल शर्मा को राज्यपाल पुरस्कार
उत्तराखंड

फल, सब्जी एवं पुष्प उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए वसंतोत्सव 2026 में कपिल शर्मा को राज्यपाल पुरस्कार

March 3, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा, यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिये विभागों को निर्देश
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा, यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिये विभागों को निर्देश

February 28, 2026
मलेथा में 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज
अपराध

मलेथा में 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

February 27, 2026
रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज मामला, नाबालिग छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म की आशंका
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज मामला, नाबालिग छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म की आशंका

February 27, 2026
Next Post
श्रीनगर को हॉर्न फ्री व नो ओवरटेकिंग जोन बनाने की दिशा में बड़ा कदम, नगर निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव होगा पास

श्रीनगर को हॉर्न फ्री व नो ओवरटेकिंग जोन बनाने की दिशा में बड़ा कदम, नगर निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव होगा पास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (180)
  • उत्तराखंड (3,887)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (191)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (816)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (212)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

फल, सब्जी एवं पुष्प उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए वसंतोत्सव 2026 में कपिल शर्मा को राज्यपाल पुरस्कार

फल, सब्जी एवं पुष्प उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए वसंतोत्सव 2026 में कपिल शर्मा को राज्यपाल पुरस्कार

March 3, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा, यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिये विभागों को निर्देश

केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा, यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिये विभागों को निर्देश

February 28, 2026
मलेथा में 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

मलेथा में 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

February 27, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page