• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बच्चों के एक हाथ में गीता और एक हाथ में कंप्यूटर होगा – डॉ. धन सिंह रावत

by पहाड़वासी
January 24, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

.

श्रीनगर गढ़वाल –

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर में गंगा दर्शन के समीप निर्मित भव्य गौशाला का विधिवत लोकार्पण किया। लगभग 4 करोड़ 55 लाख 93 हजार रुपये की लागत से बनी गौशाला का लोकार्पण किया ,इस गौशाला में 500 गौवंश के संरक्षण की व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि अब श्रीनगर के बाजारों में एक भी गाय सड़कों पर घूमती नहीं दिखेगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम के गठन के समय ही उन्होंने भव्य गौशाला निर्माण का संकल्प लिया था, जो आज साकार होकर जनता के सामने है।
कार्यक्रम में नगर निगम मेयर आरती भंडारी, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीनगर में कैरियर लैब, साइंस लैब एवं पुस्तकालय का लोकार्पण किया, जिन पर लगभग 54 लाख रुपये की लागत आई है। साथ ही राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर सहित नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों—नंदन नगर, डांग, भक्तियाना, रेवड़ी एवं श्रीकोट—के लगभग 180 विद्यार्थियों को गणवेश वितरित किए गए।
डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि अब तक उनके प्रयासों से 1000 बच्चों को भारत भ्रमण पर भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि गंगा म्यूजियम का लोकार्पण शीघ्र किया जाएगा। श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत अब तक 200 करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं। इसके अंतर्गत 72 करोड़ रुपये की लागत से 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की योजना भी शामिल है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1800 बच्चों के लिए निःशुल्क आवास, भोजन एवं शिक्षा की व्यवस्था सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के माध्यम से की जा रही है। शिक्षा के उद्देश्य पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा ऐसी होगी कि उनके एक हाथ में गीता और दूसरे हाथ में कंप्यूटर होगा।
कैबिनेट मंत्री ने यह भी घोषणा की कि श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र के विद्यालयों में 10 करोड़ रुपये की लागत से अक्षय पात्र योजना लागू की जाएगी, जिससे बच्चों को गर्म व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा सके।
इस दौरान आदिति पैलेस में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने संगठन को और मजबूत करने पर बल दिया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री गणेश भट्ट, मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, नूपुर वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिला भंडारी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जगमोहन नेगी, प्रमुख अनिल भंडारी, गिरीश पैन्यूली, दिनेश पटवाल, शुभम प्रभाकर, दिनेश असवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

जिला प्रशासन की तत्परता से मिला जीवनरक्षक उपचार,शिक्षक को एयर एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश किया गया रेफर

Next Post

व्हाइट कोट सिर्फ परिधान नहीं, जिम्मेदारी और संवेदना का प्रतीक है — डॉ. धन सिंह

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.
उत्तराखंड

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026
चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

March 12, 2026
एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश
उत्तराखंड

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

March 12, 2026
बद्रीनाथ –केदारनाथ समेत 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध,बीकेटीसी की बजट बैठक में 121.7 करोड़ का बजट पास, मंदिर परिसर और गर्भगृह में लागू होगा प्रतिबंध, फैसले पर देशभर में शुरू हुई बहस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (182)
  • उत्तराखंड (3,896)
  • कुमाऊं (88)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (197)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (96)
  • पर्यटन (224)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (820)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (213)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026
चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

March 12, 2026
एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

March 12, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page