• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

नगर निगम श्रीनगर की बोर्ड बैठक में 60 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

by पहाड़वासी
January 30, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर, गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर की बोर्ड बैठक में शहर के समग्र विकास से जुड़े 60 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। शुक्रवार को नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में सड़क, नाला निर्माण, अधूरे कार्यों की पूर्णता, नामकरण और नगर निगम की प्रशासनिक आवश्यकताओं से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। नगर निगम श्रीनगर मेयर आरती भंडारी द्वारा प्रस्तुत प्रमुख प्रस्तावों में शहर के सौंदर्यीकरण और पहचान को सुदृढ़ करने की दिशा में पीपलचौरी तिराहे का नाम वाल्मिकी चौक रखे जाने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के बाद सहमति बनी। वार्ड संख्या 40 के अंतर्गत मुख्य सड़क से महेंद्र सिंह नेगी के घर तक जर्जर मार्ग का निर्माण, अमर फार्मा क्लिनिक से विजयलक्ष्मी के घर तक अधूरी सड़क को पूर्ण करना तथा मुख्य सड़क से पंकज सिंह राणा और धन सिंह बिष्ट के घरों के मध्य दोनों ओर नाला निर्माण व सुरक्षा दीवार का कार्य शामिल रहा। वार्ड संख्या 6 श्रीकोट गंगानाली में गलियों के नामकरण और साइनबोर्ड लगाए जाने, साथ ही नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों, मोहल्लों और गलियों में सूचक बोर्ड स्थापित करने के प्रस्ताव को भी बोर्ड की स्वीकृति मिली। बैठक में नगर निगम के स्वामित्व वाले एजेंसी मोहल्ला स्थित भवन के भूतल पर संचालित विद्युत विभाग के कार्यालय को खाली कराए जाने को लेकर भी चर्चा हुई। नगर निगम की बढ़ती प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए भवन के उपयोग संबंधी प्रस्ताव को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया गया। मेयर आरती भंडारी ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य शहर के प्रत्येक वार्ड तक समान रूप से विकास पहुंचाना है। कहा कि पारित सभी प्रस्ताव जनहित और शहर के भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, जिससे सड़क, नाला, सुरक्षा दीवार, साइनबोर्ड और नामकरण जैसे कार्यों से नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। बताया कि स्वीकृत प्रस्तावों पर शीघ्र ही कार्यवाही शुरू की जाएगी।बोर्ड बैठक में नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, पार्षद,सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी, सफाई व स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पँवार आदि मौजूद रहे।

Previous Post

केदारघाटी के मंदिरों में चोरी करने वाले गैर हिन्दुओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश

Next Post

सीएम धामी ने कोटद्वार में बर्ड वाचिंग फेस्टिवल का किया शुभारम्भ

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

4.54ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
अपराध

4.54ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

June 24, 2026
रुद्रप्रयाग…सतेराखाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग…सतेराखाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 24, 2026
नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में प्रशासन, पुलिस एवं सिख समुदाय के प्रबुद्ध जनों के समन्वित प्रयासों से शांतिपूर्ण समाधान,सभी निहंग सिख यात्री सुरक्षित एवं शांतिपूर्वक अपने गंतव्य के लिए रवाना,श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

June 23, 2026
नगरासू गुरूद्वारे में निहंगो का कब्जा बरकरार,प्रशासन मौके पर तैनात
उत्तराखंड

श्री हेमकुंड साहिब एवं चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, सभी समुदायों के प्रति सम्मान और निष्पक्ष कार्रवाई के लिए पुलिस एवं प्रशासन प्रतिबद्ध,कर्णप्रयाग प्रकरण में निष्पक्ष जांच के लिए मुकदमों की विवेचना हरिद्वार स्थानांतरित, डीआईजी करेंगे पुलिस आचरण संबंधी आरोपों की जांच

June 22, 2026
Next Post
सीएम धामी ने कोटद्वार में बर्ड वाचिंग फेस्टिवल का किया शुभारम्भ

सीएम धामी ने कोटद्वार में बर्ड वाचिंग फेस्टिवल का किया शुभारम्भ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (202)
  • उत्तराखंड (4,086)
  • कुमाऊं (100)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (307)
  • दुर्घटना (222)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (115)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (865)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

4.54ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

4.54ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

June 24, 2026
रुद्रप्रयाग…सतेराखाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

रुद्रप्रयाग…सतेराखाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 24, 2026
नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में प्रशासन, पुलिस एवं सिख समुदाय के प्रबुद्ध जनों के समन्वित प्रयासों से शांतिपूर्ण समाधान,सभी निहंग सिख यात्री सुरक्षित एवं शांतिपूर्वक अपने गंतव्य के लिए रवाना,श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में प्रशासन, पुलिस एवं सिख समुदाय के प्रबुद्ध जनों के समन्वित प्रयासों से शांतिपूर्ण समाधान,सभी निहंग सिख यात्री सुरक्षित एवं शांतिपूर्वक अपने गंतव्य के लिए रवाना,श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

June 23, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page