• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

थल्ली की साधना रावत बनीं आत्मनिर्भर, ग्रामोत्थान परियोजना से मिली नयी पहचान

by पहाड़वासी
February 9, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

एनआरएलएम व ग्रामोत्थान के सहयोग से खोली रिटेल शॉप, रोजाना 7 से 9 हजार की होती है बिक्री
प्रदेश सरकार की योजनाओं से आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं थल्ली की साधना रावत

ब्यूरो पौड़ी गढ़वाल-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली नीति का असर अब गांवों तक साफ दिखायी देने लगा है। जनपद पौड़ी के विकासखंड पौड़ी अंतर्गत ग्राम थल्ली की रहने वाली साधना रावत की कहानी इसका उदाहरण है। ग्रामोत्थान परियोजना और एनआरएलएम से जुड़कर उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत की है और अब गांव में एक सफल महिला उद्यमी के रूप में पहचान बना चुकी हैं।

साधना रावत ग्रामोत्थान परियोजना से जुड़ने से पहले सामान्य जीवन जी रही थी। परिवार की आजीविका मजदूरी और खेती पर निर्भर थी। ग्रामोत्थान परियोजना के स्टाफ द्वारा ग्राम पंचायत थल्ली में इन्टरप्राइजेज गतिविधि के अंतर्गत सर्वे किया गया। मानकों के आधार पर साधना रावत का चयन रिटेल शॉप गतिविधि के लिए लाभार्थी के रूप में किया गया। भौतिक सत्यापन के बाद परियोजना के तहत कुल एक लाख रुपये की गतिविधि लागत में 30 हजार रुपये की सहयोग राशि उपलब्ध करायी गयी। इसके साथ ही सहकारी समिति से 50 हजार रुपये का ब्याज रहित ऋण तथा सीआईएफ से 50 हजार रुपये का ऋण लेकर उन्होंने गांव में रिटेल शॉप शुरू की।

पहले साधना रावत केवल कृषि कार्य करती थीं और आय का कोई स्थायी साधन नहीं था। दुकान खुलने के बाद उनकी स्थिति में बड़ा बदलाव आया। वर्तमान में वह दुकान का संचालन नियमित रूप से कर रही हैं। साधना की दुकान से प्रतिमाह लगभग 70 से 80 हजार रुपये का व्यवसाय हो रहा है। उनकी दुकान की दैनिक बिक्री 7 से 9 हजार रुपये तक पहुंच चुकी है। बताया गया कि उनका शुद्ध वार्षिक लाभ करीब 80 हजार रुपये है। इससे उनकी आय में वृद्धि हुई है और परिवार की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई है। उनकी दुकान पर रोजमर्रा का सामान आसानी से उपलब्ध होने के कारण आसपास के गांवों के लोग भी वहीं से खरीददारी कर रहे हैं। इससे एक ओर ग्रामीणों को सुविधा मिली है तो दूसरी ओर साधना रावत का व्यवसाय भी लगातार आगे बढ़ रहा है।

ग्रामोत्थान परियोजना, एनआरएलएम और सीएलएफ के माध्यम से समय-समय पर बैठकों का आयोजन कर उन्हें योजनाओं की जानकारी और आजीविका संवर्द्धन से जुड़े प्रशिक्षण की जानकारी भी दी जा रही है। परियोजना स्टाफ द्वारा उनके कार्य का मूल्यांकन कर नियमित मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।

साधना रावत ने कहा पहले घर चलाना बहुत मुश्किल होता था और हमें योजनाओं की जानकारी भी नहीं थी। उन्होंने कहा कि ग्रामोत्थान परियोजना और एनआरएलएम से जुड़ने के बाद मुझे सहयोग मिला और आज मैं अपनी दुकान चला पा रही हूं। अब परिवार की जरूरतें आसानी से पूरी हो जाती हैं। उन्होंने इस सफलता को हासिल करने के लिए ग्रामोत्थान, एनआरएलएम और उमंग सीएलएफ स्टाफ का धन्यवाद भी किया। उन्होंने यह भी कहा कि आगे का लक्ष्य दुकान को और बड़ा करूं।

ग्रामोत्थान परियोजना प्रबंधक कुलदीप बिष्ट ने कहा कि परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। साधना रावत की सफलता यह दर्शाती है कि यदि सही मार्गदर्शन और वित्तीय सहयोग मिले तो महिलाएं गांव में रहकर भी अच्छा व्यवसाय खड़ा कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि परियोजना के माध्यम से आगे भी अधिक से अधिक महिलाओं को उद्यम गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Previous Post

पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में हादसा, लैंडिंग के दौरान दो पायलट घायल

Next Post

रामपुर न्यालसू जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

चमोली: गौचर में युवक ने फांसी लगाकर कर दी जीवनलीला खत्म, कुछ ही समय पहले हुई थी शादी
उत्तराखंड

चमोली: गौचर में युवक ने फांसी लगाकर कर दी जीवनलीला खत्म, कुछ ही समय पहले हुई थी शादी

March 27, 2026
एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी: 32 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी
उत्तराखंड

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी: 32 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी

March 26, 2026
श्री केदारनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, परखीं यात्रा तैयारियां,धाम में पहुंचकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, यात्रा को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में,बर्फ हटाने, यात्रा मार्ग दुरुस्त करने, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटा

राम नवमी का दिन रहा खास, देहरादून से पिथौरागढ़ पहुंचना हुआ आसान,सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर 42सीटर विमान का किया शुभारम्भ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,916)
  • कुमाऊं (90)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (203)
  • दुर्घटना (207)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (98)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (823)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

चमोली: गौचर में युवक ने फांसी लगाकर कर दी जीवनलीला खत्म, कुछ ही समय पहले हुई थी शादी

चमोली: गौचर में युवक ने फांसी लगाकर कर दी जीवनलीला खत्म, कुछ ही समय पहले हुई थी शादी

March 27, 2026
एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी: 32 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी: 32 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी

March 26, 2026
श्री केदारनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, परखीं यात्रा तैयारियां,धाम में पहुंचकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, यात्रा को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में,बर्फ हटाने, यात्रा मार्ग दुरुस्त करने, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटा

श्री केदारनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, परखीं यात्रा तैयारियां,धाम में पहुंचकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, यात्रा को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में,बर्फ हटाने, यात्रा मार्ग दुरुस्त करने, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटा

March 26, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page