• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सतपुली और स्यूंसी झील परियोजनाओं से पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नयी गति: महाराज

by पहाड़वासी
July 8, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

123.18 लाख रुपये की लागत से कुल्हाड मोटर मार्ग का शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास योजनाओं की दी गयी जानकारी

पौड़ी गढ़वाल -प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तथा चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्यों को नयी गति मिली है। उन्होंने कहा कि सतपुली और स्यूंसी झील परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने 123.18 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कुल्हाड बैंड-किनसूर-भरवाड़ी-कैण्डुल-डलगांव-उमन-किनसूर मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं और शिकायतें भी सुनीं तथा सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति से लोगों को अवगत कराया।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, जमरानी बांध तथा सौंग बांध जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सतपुली में लगभग 56 करोड़ रुपये की लागत से 750 मीटर लंबी झील का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना से वॉटर स्पोर्ट्स और अन्य पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग जैसी साहसिक पर्यटन गतिविधियों का भी विस्तार किया जाएगा।उन्होंने बताया कि बीरोंखाल विकासखंड में 123.41 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित स्यूंसी झील (बैराज) परियोजना पर्यटन विकास के साथ-साथ जल संरक्षण, पेयजल उपलब्धता और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नयी मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के समग्र एवं दीर्घकालिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।इस अवसर पर एसडीएम रेखा आर्य, अधिशासी अभियंता लोनिवि लैंसडाउन विवेक कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल किशोर रावत, सुयश रावत, सरवेन्द्र, बृजमोहन, दिगम्बर, सुरेन्द्र सिंह, गबर सिंह, अंकित, अनीता देवी, सुरेश कुमार सहित विभिन्न अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण की होगी उच्चस्तरीय जांच, तीन सदस्यीय समिति गठित, 15 दिन में देगी रिपोर्ट

Next Post

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कणोली के प्रस्तावित विलय को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

90 किलो गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा,श्रीनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तारएंबुलेंस चालक से पूछताछ के बाद रुद्रप्रयाग और श्रीनगर से दबोचे गए सप्लायर व सह आरोपी
उत्तराखंड

90 किलो गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा,श्रीनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तारएंबुलेंस चालक से पूछताछ के बाद रुद्रप्रयाग और श्रीनगर से दबोचे गए सप्लायर व सह आरोपी

August 24, 2026
जय हो छात्र संगठन ने लिंगदोह की सिफारिशों के तहत तय समय पर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएम पौड़ी और एसडीएम श्रीनगर को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड

जय हो छात्र संगठन ने लिंगदोह की सिफारिशों के तहत तय समय पर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएम पौड़ी और एसडीएम श्रीनगर को सौंपा ज्ञापन

August 24, 2026
150.43 लाख की लागत से खड़ोली तल्लि-थापला मोटर मार्ग के दूसरे चरण का विधायक विनोद कण्डारी ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड

150.43 लाख की लागत से खड़ोली तल्लि-थापला मोटर मार्ग के दूसरे चरण का विधायक विनोद कण्डारी ने किया शिलान्यास

August 24, 2026
एंबुलेंस में 90 किलो गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार,45 लाख रुपये कीमत की गांजे की खेप पकड़ी,रुद्रप्रयाग से श्रीनगर लाया जा रहा था माल
उत्तराखंड

एंबुलेंस में 90 किलो गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार,45 लाख रुपये कीमत की गांजे की खेप पकड़ी,रुद्रप्रयाग से श्रीनगर लाया जा रहा था माल

August 23, 2026
Next Post
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कणोली के प्रस्तावित विलय को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कणोली के प्रस्तावित विलय को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (217)
  • उत्तराखंड (4,250)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (359)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (878)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

90 किलो गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा,श्रीनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तारएंबुलेंस चालक से पूछताछ के बाद रुद्रप्रयाग और श्रीनगर से दबोचे गए सप्लायर व सह आरोपी

90 किलो गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा,श्रीनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तारएंबुलेंस चालक से पूछताछ के बाद रुद्रप्रयाग और श्रीनगर से दबोचे गए सप्लायर व सह आरोपी

August 24, 2026
जय हो छात्र संगठन ने लिंगदोह की सिफारिशों के तहत तय समय पर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएम पौड़ी और एसडीएम श्रीनगर को सौंपा ज्ञापन

जय हो छात्र संगठन ने लिंगदोह की सिफारिशों के तहत तय समय पर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएम पौड़ी और एसडीएम श्रीनगर को सौंपा ज्ञापन

August 24, 2026
150.43 लाख की लागत से खड़ोली तल्लि-थापला मोटर मार्ग के दूसरे चरण का विधायक विनोद कण्डारी ने किया शिलान्यास

150.43 लाख की लागत से खड़ोली तल्लि-थापला मोटर मार्ग के दूसरे चरण का विधायक विनोद कण्डारी ने किया शिलान्यास

August 24, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page