• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

by पहाड़वासी
July 10, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग -विगत दिनों से हो रही वर्षा एवं मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन पूर्ण रूप से अलर्ट मोड पर कार्य कर रहा है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशों के क्रम में यात्रा मार्ग के समस्त संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों का सेक्टर अधिकारियों, पुलिस, आपदा प्रबंधन तथा प्रशासनिक टीमों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।प्रशासनिक टीमें सोनप्रयाग, गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ धाम तक संपूर्ण यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। यात्रा मार्ग में यात्रियों, स्थानीय नागरिकों तथा दुकान संचालकों को मौसम की स्थिति एवं संभावित जोखिमों के संबंध में जागरूक करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी जा रही है।इसी क्रम में सुरक्षा की दृष्टि से श्री केदारनाथ धाम स्थित संगम घाट क्षेत्र में मौजूद यात्रियों को तत्काल वहां से सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया। यह कार्रवाई संभावित भारी वर्षा एवं नदी के जलस्तर में वृद्धि की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए पूर्णतः एहतियातन की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना अथवा दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके।जिला प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग के विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ एवं अन्य संबंधित विभागों की टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैदी के साथ तैनात हैं।जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें। जनपद वासियों एवं यात्रियों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा यात्रा को सुरक्षित बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

Previous Post

ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर 10 जुलाई को पौड़ी जनपद के सभी विद्यालय रहेंगे बंद,जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी
उत्तराखंड

ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर 10 जुलाई को पौड़ी जनपद के सभी विद्यालय रहेंगे बंद,जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया

July 9, 2026
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कणोली के प्रस्तावित विलय को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध
उत्तराखंड

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कणोली के प्रस्तावित विलय को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

July 9, 2026
सतपुली और स्यूंसी झील परियोजनाओं से पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नयी गति:  महाराज
उत्तराखंड

सतपुली और स्यूंसी झील परियोजनाओं से पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नयी गति: महाराज

July 8, 2026
बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण की होगी उच्चस्तरीय जांच, तीन सदस्यीय समिति गठित, 15 दिन में देगी रिपोर्ट
उत्तराखंड

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण की होगी उच्चस्तरीय जांच, तीन सदस्यीय समिति गठित, 15 दिन में देगी रिपोर्ट

July 8, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (205)
  • उत्तराखंड (4,118)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (329)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (116)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (110)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

July 10, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर 10 जुलाई को पौड़ी जनपद के सभी विद्यालय रहेंगे बंद,जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया

July 9, 2026
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कणोली के प्रस्तावित विलय को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कणोली के प्रस्तावित विलय को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

July 9, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page