कीर्तिनगर।ऑपरेशन प्रहार के तहत कीर्तिनगर पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर तीन लाख रूपये की कुल 8.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि बीते गुरुवार को मलेथा बैरियर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोककर ज़ब तलाशी ली गई तो कुल 8.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।दोनों आरोपियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया।पूछताछ में दोनों आरोपी पहाड़ी क्षेत्रों में स्मैक की आपूर्ति कर युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने का प्रयास कर रहे थे। बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों अंकित डोभाल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद डोभाल, उम्र 30 वर्ष, मूल निवासी ग्राम पांडववाला, पट्टी लोस्तु, तहसील कीर्तिनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल, हाल निवासी पंवार हॉस्टल, मेन बाजार, कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल और रुद्र राणा पुत्र गम्भीर सिंह राणा, उम्र 23 वर्ष, मूल निवासी ग्राम सेमरपुर रतूड़ी, थाना एवं जनपद रुद्रप्रयाग, हाल निवासी सरकारी मकान, नगर निगम टाइप-2, नर्सरी रोड़, श्रीनगर गढ़वाल को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस टीम में कुंवर राम आर्य,पंकज घनसाला,नरेश राजवंशी और प्रवेश पालियाल मौजूद रहे।






