ऋषिकेश – तीर्थनगरी ऋषिकेश में शहर पुलिस ने तस्करी कर लाई जा रही अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त एक कर भी सीज की है।कोतवाली पुलिस के मुताबिक शराब की अवैध तस्करी को रोकने के लिए देर रात ऋषिकेश क्षेत्र में गठित अलग-अलग पुलिस टीमों ने जंगलात बैरियर और साई मंदिर, आईडीपीएल क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पहली कार्रवाई में पुलिस ने श्यामपुर स्थित ग्रीन चिल्ली होटल के स्वामी अनुज रावत निवासी छिद्दरवाला, थाना रायवाला को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से अंग्रेजी शराब के 52 पव्वे बरामद हुए। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी UK-07-BG-32 को सीज किया है।वहीं, दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने संजय कुमार (35), निवासी रानीपुर, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश और सपना (45) निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी, ऋषिकेश को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों के कब्जे से 16 पेटी यानी 720 ट्रेटा पैक देशी शराब बरामद हुई। शराब तस्करी में प्रयुक्त बताई गई कार संख्या UK-07-BD-4238 को भी सीज किया गया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कोतवाली ऋषिकेश में अभियोग दर्ज किए हैं। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों का विवरणअनुज रावत, निवासी छिद्दरवाला, थाना रायवाला, हाल पता होटल स्वामी ग्रीन चिली, श्यामपुर, ऋषिकेश। संजय कुमार (35 वर्ष), निवासी रानीपुर, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश।सपना (45 वर्ष), निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून।बरामदगी52 पव्वे इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की अंग्रेजी शराब।16 पेटी (720 ट्रेटा पैक) देशी शराब।शराब तस्करी में प्रयुक्त बताई गई एक स्कूटी।शराब तस्करी में प्रयुक्त बताई गई एक कार।पुलिस की यह कार्रवाई उपनिरीक्षक शैलेन्द्र ममगई, चौकी प्रभारी बस अड्डा ऋषिकेश के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। कार्रवाई में पुलिसकर्मी अमित राणा, कुंदन चंद्र, सोहन सिंह, हिमांशु कुमार, सुंदर सिंह, बिजेन्द्र पुंडीर और मोनिया चौधरी शामिल रहे






