• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

श्री बद्री-केदार धामों में 30.62 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन, समिति को प्राप्त हो चुकी है 74.50 करोड़ रुपये से अधिक की आय

by पहाड़वासी
August 11, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल, धार्मिक
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

सरल, सुगम और सुरक्षित यात्रा सर्वोच्च प्राथमिकता: बीकेटीसी

रुद्रप्रयाग – बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष श्री हेमंत द्विवेदी ने कहा कि तीर्थयात्रियों को सरल, सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित दर्शन उपलब्ध कराना मंदिर समिति की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मानसून के बावजूद उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है। श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बनी हुई है। 10 अगस्त 2026 तक दोनों धामों में 30 लाख 62 हजार 228 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इनमें श्री बदरीनाथ धाम में अब तक 16,12,112 तथा श्री केदारनाथ धाम में 14,50,116 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।स्थानीय पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए मंदिर परिसरों, पैदल मार्गों, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं तथा यात्री विश्राम गृहों में व्यवस्था को मजबूत किया गया है। यात्रा व्यवस्था में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है। साथ ही मंदिर परिसरों की व्यवस्थाओं को पारदर्शी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यात्रा को सुचारू बनाए रखने के लिए स्थानीय हक-हकूक धारियों, तीर्थ पुरोहितों, प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय किया जा रहा है।बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि चारधाम यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि सनातन आस्था, विश्वास और परंपरा का प्रतीक है। मंदिर समिति का संकल्प है कि श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय हक-हकूक धारियों एवं तीर्थ पुरोहितों के हितों का भी समुचित ध्यान रखा जाए और यात्रा व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाया जाए। उन्होंने बताया कि तीर्थ पुरोहितों एवं संबंधित हितधारकों के कल्याण के लिए तीर्थ पुरोहित कल्याण कोष बनाया गया है। वहीं, श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में बाजीगर ढोलवादकों से सम्मान पूर्वक वार्ता कर उनका धरना समाप्त कराया गया है।

मंदिरों के संरक्षण एवं विकास कार्य जारी

बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ के कोठा भवन के जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही श्री तुंगनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। श्री त्रियुगीनारायण मंदिर को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में भी कार्य गतिमान है। इन कार्यों का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ-साथ क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है।उन्होंने कहा कि पवित्र सावन माह में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री भी श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। इस यात्रा वर्ष श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 तथा श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। यात्रा के प्रथम चरण में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दोनों धामों में पहुंचे और भगवान बदरीविशाल एवं बाबा केदार के दर्शन किए। बताया कि दोनों धामों से अब तक समिति को 74.50 करोड़ रुपये से अधिक की आय प्राप्त हुई है, जिसमें करीब 37 करोड़ रुपये श्री केदारनाथ धाम से प्राप्त हुए हैं।

द्वितीय चरण की यात्रा के लिए तैयारियां शुरू

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि मानसून के बाद शुरू होने वाली यात्रा के द्वितीय चरण के लिए तैयारियां भी प्रारंभ कर दी हैं। इसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।मौके पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous Post

कुछ ऐसा आया जलजला… पोकलैंड चालक ने नहीं मानी हार, भारी सैलाब के बीच दिखाई हिम्मत,नीति घाटी में उफनते तमक नाले ने मचाई तबाही, पुल क्षतिग्रस्त होने से मलारी से आगे आवाजाही ठप

Next Post

श्रीनगर नगर निगम ने छतों से बरसाती पानी की निकासी को लेकर जारी किए निर्देश,15 दिन के भीतर घरों का निरीक्षण कर नोटिस देने और चालानी कार्रवाई के आदेश

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होंगे चार नए पैरामेडिकल कोर्स, हंस फाउंडेशन सम्भालेगा डायलिसिस यूनिट
उत्तराखंड

August 10, 2026
श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा केदार के दर्शन के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (215)
  • उत्तराखंड (4,212)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (353)
  • दुर्घटना (226)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (81)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (877)
  • शिक्षा (114)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होंगे चार नए पैरामेडिकल कोर्स, हंस फाउंडेशन सम्भालेगा डायलिसिस यूनिट

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होंगे चार नए पैरामेडिकल कोर्स, हंस फाउंडेशन सम्भालेगा डायलिसिस यूनिट

August 11, 2026
श्रीनगर नगर निगम ने छतों से बरसाती पानी की निकासी को लेकर जारी किए निर्देश,15 दिन के भीतर घरों का निरीक्षण कर नोटिस देने और चालानी कार्रवाई के आदेश

श्रीनगर नगर निगम ने छतों से बरसाती पानी की निकासी को लेकर जारी किए निर्देश,15 दिन के भीतर घरों का निरीक्षण कर नोटिस देने और चालानी कार्रवाई के आदेश

August 11, 2026
श्री बद्री-केदार धामों में 30.62 लाख श्रद्धालु कर  चुके दर्शन, समिति को प्राप्त हो चुकी है 74.50 करोड़ रुपये से अधिक की आय

श्री बद्री-केदार धामों में 30.62 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन, समिति को प्राप्त हो चुकी है 74.50 करोड़ रुपये से अधिक की आय

August 11, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page