ब्यूरो -श्रीनगर बाजार क्षेत्र के 19 बूथों की महिलाओं की सहभागिता से रविवार को आदिति पैलेस में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं के साथ ही समाजसेवियों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मुख्य वक्ता के रूप में महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने रक्षाबंधन पर्व की भावना के अनुरूप सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और समाजहित में योगदान का संकल्प लिया। 19 बूथों से महिलाओं की सहभागिता के चलते कार्यक्रम में संगठनात्मक एकजुटता भी नजर आई।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी, राज्य मंत्री विजय कप्रवाण, नगर निगम अध्यक्ष आरती भंडारी, मंडल अध्यक्ष ललिता नेगी, सुषमा रावत, महिला मोर्चा जिला प्रभारी रेखा डंगवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शशि जुयाल, महावीर पंवार, सीमा भंडारी सहित पार्षद अंजिनी भंडारी, भावना चौहान, अंजना रावत, मीना भारती, सुभम परभाकर समेत भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक जुड़ाव बढ़ाने के साथ महिलाओं को संगठन और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर भी प्रदान करते हैं। रक्षाबंधन कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता, भाईचारे और महिला सहभागिता का संदेश दिया गया।






