• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उफरैंखाल को शिक्षा और छात्र सुविधाओं की बड़ी सौगात, ₹3.92 करोड़ से निर्मित महिला छात्रावास का लोकार्पण

by पहाड़वासी
November 28, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

₹1.77 करोड़ से खेल मैदान एवं सुरक्षा दीवार का भूमि पूजन, ₹3.03 करोड़ से बने राजकीय इंटर कॉलेज भवन का भी किया लोकार्पण

24वें भूमिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महिला मंगल दलों को वितरित की सांस्कृतिक सामग्री

उफरैंखाल।

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उफरैंखाल में आज कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षा, खेल एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात क्षेत्रवासियों को समर्पित की। इस दौरान उन्होंने राजकीय महाविद्यालय, उफरैंखाल में ₹392.56 लाख की लागत से निर्मित महिला छात्रावास का लोकार्पण किया। छात्रावास के निर्माण से क्षेत्र की छात्राओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को उच्च शिक्षा हासिल करने में विशेष सहूलियत मिलेगी।

इसके साथ ही उन्होंने महाविद्यालय में ₹177.42 लाख की लागत से प्रस्तावित खेल मैदान एवं सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज, उफरैंखाल में ₹303.35 लाख की स्वीकृत धनराशि से निर्मित विद्यालय भवन का विधिवत लोकार्पण कर विद्यार्थियों को समर्पित किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उफरैंखाल एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आज का दिन विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। क्षेत्र को शिक्षा, छात्रावास, खेल एवं आधारभूत सुविधाओं के रूप में कई महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। महिला छात्रावास बनने से हमारी बेटियों को घर से दूर रहकर भी सुरक्षित वातावरण में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। वहीं खेल मैदान और सुरक्षा दीवार के निर्माण से महाविद्यालय में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। राजकीय इंटर कॉलेज के नए भवन से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का संकल्प है कि पर्वतीय एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा की गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं और युवाओं के अवसरों को लगातार बेहतर बनाया जाए। विकास का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए आगे भी निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय, उफरैंखाल में स्वामी विवेकानंद जी एवं मां सरस्वती की मूर्तियों का अनावरण भी किया गया। मंत्री ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और मां सरस्वती के आशीर्वाद को ज्ञान, संस्कार, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रनिर्माण का प्रेरणास्रोत बताते हुए युवाओं से शिक्षा और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

24वें भूमिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए शामिल

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत उफरैंखाल में ग्राम विकास समिति भैड़गांव मल्ला (दिल्ली) पंजीकृत एवं महिला मंगल दल भैड़गांव मल्ला के सौजन्य से आयोजित 24वें भूमिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट (भूमिया कप–2026) में भी शामिल हुए। उन्होंने आयोजन समिति एवं खेल प्रेमियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आपसी भाईचारे और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देने के साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

महिला मंगल दलों को वितरित की सांस्कृतिक सामग्री

इस दौरान ग्राम सभा डुलमोट की महिला मंगल दलों तथा उफरैंखाल में ग्राम सभा भतपौं, कफलगांव एवं भैड़गांव की महिला मंगल दलों को सांस्कृतिक सामग्री वितरित की गई। मंत्री ने महिला मंगल दलों की महिलाओं से संवाद कर उनके सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान की सराहना की।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में महिला मंगल दलों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रामीण महिलाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने और स्थानीय परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सामूहिक सहभागिता से गांवों में सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक संरक्षण और सामुदायिक विकास को नई मजबूती मिलती है।
इस अवसर पर मंडलअध्यक्ष थलीसैंण जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Previous Post

गढ़वाल विवि का 13वां दीक्षांत समारोह स्थगित,एक दिसंबर को प्रस्तावित था समारोह, जल्द होगी नयी तिथि घोषित

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

गढ़वाल विवि का 13वां दीक्षांत समारोह स्थगित,एक दिसंबर को प्रस्तावित था समारोह, जल्द होगी नयी तिथि घोषित
उत्तराखंड

गढ़वाल विवि का 13वां दीक्षांत समारोह स्थगित,एक दिसंबर को प्रस्तावित था समारोह, जल्द होगी नयी तिथि घोषित

November 28, 2026
रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी के पास वाहन खाई में गिरा, चालक समेत सात लोगों की मौत
उत्तराखंड

रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी के पास वाहन खाई में गिरा, चालक समेत सात लोगों की मौत

November 28, 2026
मंझाकोट–वनसा–गल्याली मोटर मार्ग का विधायक विनोद कंडारी ने किया शिलान्यास,पीएमजीएसवाई के तहत 6.5 किलोमीटर सड़क का होगा निर्माण, 7 करोड़ 92 लाख रुपये से अधिक की लागत से सुधरेगी ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क सुविधा

November 24, 2026
पंवाली कांठा बुग्याल बनेगा टिहरी का नया पर्यटन आकर्षण, ग्रामीणों को मिलेगा स्वरोजगार
उत्तराखंड

पंवाली कांठा बुग्याल बनेगा टिहरी का नया पर्यटन आकर्षण, ग्रामीणों को मिलेगा स्वरोजगार

November 24, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (224)
  • उत्तराखंड (4,463)
  • कुमाऊं (103)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (496)
  • दुर्घटना (233)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (125)
  • पर्यटन (233)
  • पौड़ी गढ़वाल (4)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (885)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (87)

Recent.

उफरैंखाल को शिक्षा और छात्र सुविधाओं की बड़ी सौगात, ₹3.92 करोड़ से निर्मित महिला छात्रावास का लोकार्पण

उफरैंखाल को शिक्षा और छात्र सुविधाओं की बड़ी सौगात, ₹3.92 करोड़ से निर्मित महिला छात्रावास का लोकार्पण

November 28, 2026
गढ़वाल विवि का 13वां दीक्षांत समारोह स्थगित,एक दिसंबर को प्रस्तावित था समारोह, जल्द होगी नयी तिथि घोषित

गढ़वाल विवि का 13वां दीक्षांत समारोह स्थगित,एक दिसंबर को प्रस्तावित था समारोह, जल्द होगी नयी तिथि घोषित

November 28, 2026
रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी के पास वाहन खाई में गिरा, चालक समेत सात लोगों की मौत

रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी के पास वाहन खाई में गिरा, चालक समेत सात लोगों की मौत

November 28, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page