• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

तल्लानागपुर महोत्सव के चौथे दिन पम्मी नवल ने जमाया रंग

by पहाड़वासी
November 4, 2022
in रुद्रप्रयाग, सामाजिक
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-तल्लानागपुर औद्योगिक विकास कृषि एवं पर्यटन महोत्सव का चौथा दिन पोखरी क्षेत्र की लोक गायिका पम्मी नवल व स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई प्रस्तुतियों के नाम रहा। शनिवार को मेले का गढ़वाली कवि सम्मेलन के साथ समापन होगा।पांच दिवसीय तल्लानागपुर महोत्सव के चौथे बतौर मुख्य अतिथि शामिल होते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि मेले आपसी मिलन व सौहार्द के प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने संस्कृति को सजाने व संवारने के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है। भट्ट ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों जल कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल योजना का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने कहा कि पर्यटन विभाग की पहल पर कार्तिक स्वामी पर्यटन सर्किट विकसित हो चुका है। तल्ला नागपुर के अन्य तीर्थो को भी कार्तिक स्वामी पर्यटन सर्किट से जोड़ने की सामूहिक पहल की जाएगी। भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष गम्भीर बिष्ट ने कहा कि तल्ला नागपुर क्षेत्र में तीर्थाटन व पर्यटन की अपार सम्भावनाएं हैं जिनको और विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महोत्सव अध्यक्ष प्रताप सिंह मेवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट से क्षेत्र के धावक विचित्र सिंह को प्रदेश स्तर पर सम्मानित करने तथा तल्ला नागपुर में फैली विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की। तल्ला नागपुर महोत्सव के चौथे दिन पोखरी क्षेत्र की लोक गायिका पम्मी नवल व बीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के नौनिहालों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। दर्शकों ने देर सांय तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण सिंह बर्त्वाल व जगवीर सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, महोत्सव उपाध्यक्ष गोकुल लाल टमटा, सचिव महेन्द्र सिंह नेगी, दलेब सिंह, कोषाध्यक्ष दीप राणा, पंचम सिंह नेगी, विनोद रावत, भरत सिंह जगवाण, भागमल सिंह नेगी, प्रधान घिमतोली बसन्ती नेगी, प्रधान अमित प्रदाली, सरिता राणा, गीता देवी, बिक्रम सिंह नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष योगम्बर कुनियाल, नीरज नेगी, बीरेन्द्र सिंह बुटोला, शूरवीर खत्री, आशुतोष वशिष्ठ, अरविन्द सिंह, मनवर सिंह सजवाण, सजन सिंह, अवधेश रावत,दलवीर सिंह राणा, जीत सिंह मेवाल, महेन्द्र कुमार के साथ ही राइंका चोपता का 11 सदस्यीय एनएसएस दल, महोत्सव समिति पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, स्थानीय व्यापारी, अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद थे।

Previous Post

भू-स्मारक समिति कविल्ठा के तत्वावधान में त्रिदिवसीय महाकवि कालिदास समारोह हुआ प्रारंभ

Next Post

निवर्तमान एसपी रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल को दी गयी विदायी,नवनियुक्त एसपी रुद्रप्रयाग विशाखा अशोक भदाणे का किया गया स्वागत

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान
उत्तराखंड

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

February 17, 2026
शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर
उत्तराखंड

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप
उत्तराखंड

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026
रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

February 10, 2026
Next Post
निवर्तमान एसपी रुद्रप्रयाग  आयुष अग्रवाल को दी गयी विदायी,नवनियुक्त एसपी रुद्रप्रयाग विशाखा अशोक भदाणे का किया गया स्वागत

निवर्तमान एसपी रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल को दी गयी विदायी,नवनियुक्त एसपी रुद्रप्रयाग विशाखा अशोक भदाणे का किया गया स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,874)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (183)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (210)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

21 फरवरी को श्रीनगर में युवाओं से संवाद करेंगे सीडीएस जनरल अनिल चौहान, विकसित भारत में युवाओं की भूमिका विषय पर मेडिकल छात्रों को देंगे प्रेरक मार्गदर्शन,कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रहेंगे विशिष्ट रूप से उपस्थित

February 19, 2026
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

February 17, 2026
शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page