• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

पांच दिवसीय रुद्रनाथ महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ शुभारम्भ

by पहाड़वासी
January 12, 2023
in रुद्रप्रयाग, सामाजिक
Reading Time: 6 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग–

नगर पालिका द्वारा आयोजित पांच दिवसीय रुद्रनाथ महोत्सव एवं विकास मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया। इस मौके पर मुख्य बाजार से गुलाबराय मैदान तक कुमांऊ के छोलिया नृत्य के कलाकरों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक और सुंदर झांकी निकाली गई।

मुख्यालय स्थित गुलाबराय मैदान में गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रिबन काटते हुए दीप प्रज्वलित कर रुद्रनाथ महोत्सव का शुभारंभ किया। साथ ही स्टॉल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मेले पहाड़ की संस्कृति से जुड़े है इसलिए इनका आयोजन होना चाहिए। उन्होंने नगर पालिका परिवार को इस आयोजन की बधाई दी। नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण द्वारा उन्हें स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़कर सम्मानित किया गया। साथ ही पूरी नगर पालिका द्वारा स्वागत में अभिनंदन पत्र पढ़ा गया।

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने भी जनता को संबोधित किया। पहले अनूप नेगी मैमोरियल पब्लिक स्कूल, ख्रीष्ट ज्योति एकेडमी, बालिका इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग आदि स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियां दी। स्वागत में नगर के समूह एवं महिला मंगल दल की महिलाओं ने मांगल प्रस्तुत किया। इस मौके पर सेना बैंड एवं कुमांऊ के छोलिया नृत्य की भी झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम के पहले दिन नगर पालिका द्वार सभी अतिथियों के सम्मान में स्मृति चिह्न एवं शॉल ओढ़कर सम्मान किया गया।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण ने सभी नगर वासियों को मेले की शुभकामनाएं दी। साथ ही पांच दिनों से इस मेले का आनंद लेने के लिए गुलाबराय मैदान पहुंचने का आग्रह किया। इस मौके पर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए गए। नगर पालिका द्वारा मुख्य अतिथि को बड़ी माला पहनाते हुए स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता अशोक चौधरी एवं सुनीता सेमवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र झिंक्वाण, वरिष्ठ नेता विजय कप्रवान, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, अजय सेमवाल, सभासद अंकुर खन्ना, सुरेंद्र रावत, रुकमणि भंडारी, उमा देवी, अमरा देवी, सुनील नौटियाल, कुंवरी बर्त्वाल, सरला खंडूरी, चन्द्रशेखर चौधरी आदि मौजूद थे।

Previous Post

पटवारी/लेखपाल पेपर लीक, 4 लोगों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, 8 जनवरी को हुई थी परीक्षा

Next Post

लेखपाल-पटवारी भर्ती ही नहीं तीन अन्य भर्तियों के पेपर लीक कर बेचने की पुष्टि

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

उत्तराखंड में यहाँ देखने को  मिला अनूठा संगम,पांच दुल्हनें एक साथ एक परिवार में पहुंची
उत्तराखंड

उत्तराखंड में यहाँ देखने को मिला अनूठा संगम,पांच दुल्हनें एक साथ एक परिवार में पहुंची

April 30, 2026
खाकी का मानवीय चेहरा: 5 साल से बिछड़े ‘लाल’ का बद्री विशाल के दर पर हुआ पुनर्जन्म, पुलिस ने संवारा हुलिया और मिलाया अपनों से
उत्तराखंड

खाकी का मानवीय चेहरा: 5 साल से बिछड़े ‘लाल’ का बद्री विशाल के दर पर हुआ पुनर्जन्म, पुलिस ने संवारा हुलिया और मिलाया अपनों से

April 29, 2026
केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट ठगी में तीन दोषियों को सख्त सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला
अपराध

केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट ठगी में तीन दोषियों को सख्त सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला

April 28, 2026
उत्तरकाशी के स्क्वाड्रन लीडर अभिनव नौटियाल को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में उत्कृष्ट सेवा पर सीडीएस सम्मान
उत्तराखंड

उत्तरकाशी के स्क्वाड्रन लीडर अभिनव नौटियाल को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में उत्कृष्ट सेवा पर सीडीएस सम्मान

April 28, 2026
Next Post
लेखपाल-पटवारी भर्ती ही नहीं तीन अन्य भर्तियों के पेपर लीक कर बेचने की पुष्टि

लेखपाल-पटवारी भर्ती ही नहीं तीन अन्य भर्तियों के पेपर लीक कर बेचने की पुष्टि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (189)
  • उत्तराखंड (3,976)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (247)
  • दुर्घटना (211)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (107)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (837)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (219)
  • स्वास्थ्य (77)

Recent.

टिहरी गढ़वाल: डोबरा-चाटी के पास भारी आंधी-तूफान के कारण फंसे 30 व्यक्तियों को SDRF ने सुरक्षित निकाला

टिहरी गढ़वाल: डोबरा-चाटी के पास भारी आंधी-तूफान के कारण फंसे 30 व्यक्तियों को SDRF ने सुरक्षित निकाला

May 2, 2026
उत्तराखंड में यहाँ देखने को  मिला अनूठा संगम,पांच दुल्हनें एक साथ एक परिवार में पहुंची

उत्तराखंड में यहाँ देखने को मिला अनूठा संगम,पांच दुल्हनें एक साथ एक परिवार में पहुंची

April 30, 2026
अलकनंदा में डूबे एनआईटी के छात्र का शव बरामद, परिसर में शोक

अलकनंदा में डूबे एनआईटी के छात्र का शव बरामद, परिसर में शोक

April 30, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page