• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

गैरसैण विकास परिषद की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने ली बैठक

by पहाड़वासी
February 6, 2023
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून-विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक में उत्तराखंड की ग्रीष्म कालीन राजधानी गैरसैंण के विकास के लिये गैरसैण विकास परिषद की 09 लंबित योजनाओं को अनुमोदित किया। इसमें पिछले बोर्ड बैठकों में स्वीकृत योजनाओं की द्वितीय किस्त अन्मुक्त नहीं होने पर उनकी योजनावार समीक्षा की गई और कार्यदायी विभागों को निर्देश दिए गए कि द्वितीय किस्त के लिए प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराए जाएं। वर्ष 2022-2023 में प्रस्तावित योजनाएं विधायक कर्ण प्रयाग, विधायक द्वाराहाट ,प्रमुख क्षेत्र पंचायत तथा ,नगर पंचायत गैरसैंण एवं सिंचाई विभाग के प्रस्तावित कार्यों पर अनुमोदन दिया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण ने कहा है कि उनकी अध्यक्षता में कोरोना काल के बाद गैरसैंण विकास परिषद की यह पहली बैठक है।उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के विकास के लिए यह बैठक आहूत की गई है। इसमें गैरसैंण के विकास को लेकर मुख्य तौर पर चर्चा वार्ता हुई। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने की जरूरत है। साथ ही विकास परिषद को गैरसैंण के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गये है गैरसैंण के विकास के लिए स्वयं सहायता समूहों एवं युवाओं को जोड़ने का सुझाव भी उनके द्वारा दिया गया उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वहां की मातृशक्ति और युवा शक्ति को एक साथ जोड़कर कार्य करने होंगे। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को गैरसैंण का इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान बनाने के निर्देश दिए।
इन योजनाओं में ग्राम गडोत में महिला मिलन केन्द्र निर्माण । ग्राम लामबगड़ में सांई मन्दिर सौन्दर्यीकरण कार्य । ग्राम पंचायत नैल (खनसर) में महिला मिलन केन्द्र निर्माण। ग्राम चौरासैंण में पाण्डव खोली निर्माण।ग्राम पंचाली में पाण्डव खोली निर्माण। ग्राम सभा ढमकर के पज्याणा तल्ला में खडंजा सीसी मार्ग निर्माण। ग्राम सिलंगी में फील्ड निर्माण। नगर पंचायत गैरसैंण के अन्तर्गत सुनार गांव (धारगैड) पाण्डव खोली में मंच निर्माण। विकासखंड गैरसैंण के ग्रामसभा कोठा के घुगती कोट गधेरे में पुलिया निर्माण जैसी योजनाएं शामिल हैं।बैठक में विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल,विधायक द्वारघाट मदन सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष पीएस रावत, अपर सचिव ऊर्जा अहमद इकबाल, उदय राज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, डीके कोठारी,सुनील कुमार,अभिनव रावत,दीपक कुमार,निशांत भंडारी, अनुपम शर्मा, अरुण प्रताप सिंह,सुभाष चंद्र आदि उपस्थित थे।

Previous Post

अगस्त्यमुनि क्षेत्र पंचायत की बैठक में शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी के मुद्दे रहे हावी

Next Post

वाण गांव की बुजुर्ग महिला ने मृग के बच्चे को बचाकर मानवता की मिसाल की पेश

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे  खंडूरी:डॉ धन सिंह
उत्तराखंड

स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे खंडूरी:डॉ धन सिंह

June 17, 2026
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
अपराध

कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

June 17, 2026
रुद्रप्रयाग  में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 17, 2026
छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान
उत्तराखंड

छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

June 16, 2026
Next Post
वाण गांव की बुजुर्ग महिला ने मृग के बच्चे को बचाकर मानवता की मिसाल की पेश

वाण गांव की बुजुर्ग महिला ने मृग के बच्चे को बचाकर मानवता की मिसाल की पेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (200)
  • उत्तराखंड (4,068)
  • कुमाऊं (98)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (299)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (114)
  • धार्मिक (114)
  • पर्यटन (228)
  • यूथ (78)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (861)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे  खंडूरी:डॉ धन सिंह

स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे खंडूरी:डॉ धन सिंह

June 17, 2026
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

June 17, 2026
रुद्रप्रयाग  में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 17, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page