• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

फैक्टरी में 40 मिनट तक हुए तेज धमाके…दहला पूरा इलाका, लोगों ने भागकर बचाई जान

by पहाड़वासी
February 20, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून -रुड़की मे एक संकरी गली में चल रही फैक्टरी में आग लगने के बाद करीब 40 मिनट तक तेज धमाके होते रहे। इससे पूरी गली और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। फैक्टरी के बगल में बने मकान में रहने वाले परिवार ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। आग की सूचना पर मौके पर हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।सोमवार सुबह जिस समय आग लगी उस समय घरों में लोग अपने कामकाज में लगे थे।

फैक्टरी के पास आसपास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों पर मौजूद थे। करीब 11.30 बजे धमाके शुरू हुए तो लोग दहशत में आ गए और घरों की छतों व बाहर निकल गए। आग इतनी भीषण थी कि पड़ोस के मकानों में गर्माहट आ गई।आग से दीवार और घरों की छत न गिर जाए इसके डर से पड़ोस में रहने वाला एक परिवार दहशत से बाहर निकलकर गली में आ गया। वहीं, जिस जगह फैक्टरी चल रही थी उसके पास ही बनीं पांच दुकानों में सरसों के तेल समेत अन्य सामान के भी गोदाम थे। आग की चपेट में ये गोदाम भी आ गए। उनमें रखा अधिकतर सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा दीवारें भी भरभराकर नीचे गिर गई।आग इतनी भीषण थी कि छत के ऊपर बने पीतल के बर्तनों के गोदाम तक भी पहुंच गई। आग से पीतल के बर्तन भी पिघल गए। गोदाम के बाहर लगा टिनशेड भी पिघल गया जबकि छत पर रखा कबाड़ का सामान भी पूरी तरह जलकर राख हो गया। वहीं, पुलिस ने जिस जगह हादसा हुआ है, उस जगह बने सभी गोदाम मालिकों की सूची तैयार की है।जिस फैक्टरी में धमाका हुआ है उस गोदाम के पास ही मांझे और रंगों की दुकान में तीन गैस सिलिंडर भी रखे थे।

आग लगने के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। आग सिलिंडर तक पहुंच जाती तो हादसा और भयानक हो सकता था।मांझे और रंगों की दुकान में एक गल्ला भी रखा था। बताया जा रहा है कि उसमें दो से ढाई लाख रुपये की रकम रखी थी। आग गल्ले तक पहुंची तो उसमें रखी अधिकतर रकम जलकर राख हो गई। पुलिस ने गल्ले को अपने कब्जे में लिया और फैक्टरी मालिक के घर पहुंचाया। गल्ले में रखे सिक्के वहीं बिखर गए।

Previous Post

पेपर लीक मामले में सीएम धामी का बड़ा बयान- आयोग की सभी भर्तियां पूरी होने के बाद कराऊंगा CBI जांच

Next Post

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे को बताया संत आदमी, कहा- वे राजनीति में फंस गए

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर
उत्तराखंड

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप
उत्तराखंड

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026
टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल
उत्तराखंड

टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

April 2, 2026
Next Post
महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे को बताया संत आदमी, कहा- वे राजनीति में फंस गए

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे को बताया संत आदमी, कहा- वे राजनीति में फंस गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,925)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (208)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (99)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (824)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page