• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home अपराध

यहाँ संगीत के शौक में युवक ने महंगे मोबाइल व DSLR कैमरा पर किया हाथ साफ,खुद का रैप बनाकर किया इंटरनेट पर वायरल फिर पुलिस ने दबोचा….

by पहाड़वासी
February 28, 2023
in अपराध, उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

गोपेश्वर(चमोली)-एक युवक को संगीत के शौक ने न केवल चोर बना दिया, बल्कि चोरी पर भी उसने खुद पर ही रैप बनाया। उसने रैप गाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल भी किया। जिसकी धुन से पुलिस ने उसे पकड़कर सलाखों के पीछे बंद कर दिया।

आरोपित जिला रुद्रप्रयाग के ग्राम इसाला दशज्यूला निवासी सुमित खत्री को पुलिस ने गौचर से गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशों से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है।जानकारी के मुताबिक गोपेश्वर बाजार में कुछ दिनों पूर्व एक दुकान से पांच मोबाइल व एक डीएसएलआर कैमरा गायब हुआ था, जिसका मूल्य तीन लाख से अधिक था। दुकान स्वामी संजय सिंह निवासी रामपुर रुद्रप्रयाग ने 24 फरवरी को गोपेश्वर थाने में तहरीर दी कि उसकी दुकान से रहस्यमय तरीके से पांच महंगे मोबाइल फोन व एक डीएसएलआर कैमरा गायब है, जबकि दुकान के ताले भी नहीं टूटे हैं।

बताया कि जब दुकान में डीएसएलआर न मिला तो तब उसे चोरी की आशंका हुई, परंतु दुकान का ताला न टूटने से दुकान स्वामी इसे चोरी की घटना मानने के बजाय अपने कर्मचारियों की करतूत मान रहा था। हालांकि उसने घटना की तहरीर थाने में भी दी।
सीसीटीवी चैक किए तो कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया
पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया। पुलिस इसे ठगों का कार्य मानकर नए लोगों की तलाश कर ही रही थी कि तभी उसे पता लगा कि एक युवक कैमरे से रैप बनाकर रिकॉर्ड कर रहा है। वह चोरी की घटना को रैप में गाए गाने में अपने को चोर बनकर आगे बढ़ने की कहानी बयां कर रहा है।
जब यह वीडियो पुलिस के हाथ लगा तो उसने युवक से पूछताछ की। तब पता लगा कि उसी ने दुकान में मोबाइलों व कैमरे पर हाथ साफ किया था। जिला रुद्रप्रयाग के ग्राम इसाला दशज्यूला निवासी सुमित खत्री 10वीं फेल है। उसे संगीत का शौक शुरु से ही था। स्कूल में भी वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेता था।
अब फेल होने के बाद उसे संगीत के क्षेत्र में कुछ नया करने की सूझी, लेकिन उसके पास मोबाइल, कैमरा व गिटार नहीं था। लिहाजा उसने इसे खरीदने के लिए कुछ दिनों मजदूरी भी की, परंतु इतने रुपए इकठ्ठे नहीं हुए कि वह शौक पूरे कर सके। मजदूरी करने के दौरान वह गीत संगीत में ही खोया रहता था। ऐसे में ज्यादा दिन मजदूरी का कार्य भी नहीं चल पाया।

मोबाइलों के बैचकर लेना चाह रहा था गिटार
पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपित गोपेश्वर आया और उसने मोबाइल की दुकान की रैकी की इस दौरान जब मालिक दुकान से किसी कार्य से बाहर निकला तो उसने दुकान में घुसकर पांच मोबाइल व एक डीएसएलआर कैमरा चोरी किया। दुकान मालिक जब दुकान में वापस पहुंचा तो उसे लगा ही नहीं कि दुकान में चोरी हुई है।
हालांकि जब डीएसएलआर कैमरा नहीं मिला तो फिर शक होने पर मोबाइल की गिनती की गई, तब पांच कीमती मोबाइल गायब मिले। पुलिस थाने में भी आरोपित ने अपने चोरी पर बनाए गए रैप को सुनाया तथा कहा कि वह इन मोबाइलों के बैचकर गिटार लेना चाह रहा था। इसलिए इसने जितनी आवश्यकता थी उतना ही सामान चोरी किया।
पुलिस अधीक्षक ने आरोपित को गिरफ्तार करने वाली टीम के उपनिरीक्षक संजीव कुमार चौहान, कांस्टेबल चंदन नागरकोटी,आशुतोष तिवाड़ी, रविकांत, राजेंद्र को ढाई हजार का इनाम दिया है।

Previous Post

जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाने सहित अधिकारियों को सीडीओ ने दिए ये निर्देश…

Next Post

नौ कंपनियों के हेलीकॉप्टर पहुंचाएंगे यात्रियों को केदारनाथ, अप्रैल से खुल सकती है ऑनलाइन बुकिंग

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

पूर्व मुख्य सचिव का बेटा निकला फर्जी IPS! नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 19.60 लाख, देहरादून पुलिस ने दबोचा,RAW, CRPF और सेना का अधिकारी बनकर भी झाड़ता था रौब, फर्जी आईडी-कार्ड, वर्दी और वायरलेस सेट बरामद
उत्तराखंड

July 16, 2026
गेम चेंजर योजना से विद्यार्थियों को मिल रही नई उड़ान, शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह
उत्तराखंड

गेम चेंजर योजना से विद्यार्थियों को मिल रही नई उड़ान, शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह

July 15, 2026
सेब बागवानी से बदली सीमांत गांव की तस्वीर, जमरिया के दो किसानों ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
उत्तराखंड

सेब बागवानी से बदली सीमांत गांव की तस्वीर, जमरिया के दो किसानों ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

July 15, 2026
एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त
उत्तराखंड

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

July 14, 2026
Next Post
नौ कंपनियों के हेलीकॉप्टर पहुंचाएंगे यात्रियों को केदारनाथ, अप्रैल से खुल सकती है ऑनलाइन बुकिंग

नौ कंपनियों के हेलीकॉप्टर पहुंचाएंगे यात्रियों को केदारनाथ, अप्रैल से खुल सकती है ऑनलाइन बुकिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (206)
  • उत्तराखंड (4,133)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (334)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (117)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (111)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

पूर्व मुख्य सचिव का बेटा निकला फर्जी IPS! नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 19.60 लाख, देहरादून पुलिस ने दबोचा,RAW, CRPF और सेना का अधिकारी बनकर भी झाड़ता था रौब, फर्जी आईडी-कार्ड, वर्दी और वायरलेस सेट बरामद

पूर्व मुख्य सचिव का बेटा निकला फर्जी IPS! नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 19.60 लाख, देहरादून पुलिस ने दबोचा,RAW, CRPF और सेना का अधिकारी बनकर भी झाड़ता था रौब, फर्जी आईडी-कार्ड, वर्दी और वायरलेस सेट बरामद

July 16, 2026
गेम चेंजर योजना से विद्यार्थियों को मिल रही नई उड़ान, शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह

गेम चेंजर योजना से विद्यार्थियों को मिल रही नई उड़ान, शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह

July 15, 2026
सेब बागवानी से बदली सीमांत गांव की तस्वीर, जमरिया के दो किसानों ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

सेब बागवानी से बदली सीमांत गांव की तस्वीर, जमरिया के दो किसानों ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

July 15, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page