• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा का सफर महंगा, तीन साल बाद किराये में हुई बढ़ोतरी

by पहाड़वासी
March 19, 2023
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

पहाड़वासी(ब्यूरो)-चारधाम यात्रा के दौरान इस बार हेली सेवा से केदारनाथ धाम की यात्रा महंगी हो गई है। तीन साल बाद हेली कंपनियों ने किराये में बढ़ोतरी की है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने सिरसी और फाटा से चार कंपनियों को हेली सेवा संचालन के लिए चयन कर लिया है।केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से हेली सेवा का संचालन किया जाता है।

बता दें यूकाडा ने 2020 में नौ कंपनियों के साथ हेली सेवा संचालन के लिए अनुबंध किया था। 2022 में अनुबंध खत्म होने के बाद इस बार यूकाडा ने नये सिरे से हेली कंपनियों का चयन करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की।फाटा व सिरसी हेलीपैड से चार कंपनियों को हेली संचालन का काम अवार्ड हो गया है। इसमें फाटा से पवन हंस, कैट्रल एविएशन और सिरसी से हिमालयन हेली, कैट्रल एविएशन के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाएगी।
फाटा से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा से आने-जाने का किराया प्रति यात्री 5500 रुपये और सिरसी से केदारनाथ के लिए 5498 रुपये तय किया गया। पिछले साल की तुलना में फाटा से प्रति यात्री किराये में 780 रुपये और सिरसी से 818 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
गुप्तकाशी से हेली सेवा के लिए दोबारा टेंडर
गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम के लिए संचालित होने वाली हेली सेवा की दोबारा टेंडर प्रक्रिया चल रही है। पूर्व में एक ही कंपनी से टेंडर भरा गया था, जिससे यूकाडा ने हेली कंपनियों से दूसरी बार टेंडर आमंत्रित किए हैं।
टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी से होगा अनुबंध
हेली सेवाओं के टिकट की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी से अनुबंध किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। यदि यात्रा शुरू होने तक एमओयू में विलंब होने की स्थिति में यूकाडा के माध्यम से टिकटों की बुकिंग की जाएगी।
अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है टिकट बुकिंग
केदारनाथ हेली सेवा के लिए अप्रैल के प्रथम सप्ताह से टिकटों की बुकिंग शुरू हो सकती है। केदारनाथ धाम के लिए 70 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन की जाती है, जबकि 30 प्रतिशत टिकट हेली कंपनियों के माध्यम से दिए जाते हैं।
केदारनाथ हेली सेवा के लिए आने-जाने का किराया
स्थान नई दरें /पूर्व किराया
सिरसी 5498/ 4680
फाटा 5500/4720

Previous Post

जौलीग्रांट एयरपोर्ट अभी जाना जायेगा इन पूर्व प्रधानमंत्री के नाम से

Next Post

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने लिया बद्रीनाथ धाम में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

सतपुली -गुमखाल राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड

सतपुली -गुमखाल राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त

July 2, 2026
ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार,वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवक ने की ठगी, जेल भेजा
उत्तराखंड

ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार,वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवक ने की ठगी, जेल भेजा

July 2, 2026
जनरल धीरज कुमार सेठ ने भारतीय सेना के 31वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार
उत्तराखंड

जनरल धीरज कुमार सेठ ने भारतीय सेना के 31वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार

July 1, 2026
रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय नाबालिग की जबरन सगाई का मामला, टीम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने दिया लिखित आश्वासन
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय नाबालिग की जबरन सगाई का मामला, टीम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने दिया लिखित आश्वासन

June 30, 2026
Next Post
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने लिया बद्रीनाथ धाम में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने लिया बद्रीनाथ धाम में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (203)
  • उत्तराखंड (4,099)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (317)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (116)
  • धार्मिक (116)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (869)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

सतपुली -गुमखाल राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त

सतपुली -गुमखाल राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त

July 2, 2026
ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार,वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवक ने की ठगी, जेल भेजा

ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार,वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवक ने की ठगी, जेल भेजा

July 2, 2026
जनरल धीरज कुमार सेठ ने भारतीय सेना के 31वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार

जनरल धीरज कुमार सेठ ने भारतीय सेना के 31वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार

July 1, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page