कीर्तिनगर। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच शुद्धिकरण विवाद के विरोध में बुधवार को देवप्रयाग विधानसभा के हिंडोलाखाल में कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने जनआक्रोश रैली निकाली। रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व देवप्रयाग विधायक मंत्री प्रसाद नैथानी ने भाजपा पर जातिवादी राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि मंच शुद्धिकरण जैसी घटनाएं समाज में आपसी सौहार्द को तोड़ने वाली हैं और जनता ऐसी सोच को कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने राज्य सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई, अनुसूचित जाति वर्ग की योजनाओं को कमजोर करने और जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।नैथानी ने कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में अस्पताल, पॉलीटेक्निक, सड़क, पेयजल और इंटर कॉलेज जैसे विकास कार्य हुए, जबकि वर्तमान सरकार शिलापट लगाने की राजनीति में व्यस्त है। उन्होंने एनसीसी अकादमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसे क्षेत्र में लाने का प्रयास अधूरा छोड़ दिया गया।इस दौरान कई लोगों ने भाजपा और यूकेडी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, प्रदेश सचिव यशपाल चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद सजवाण, शिव सिंह चौहान, लाल सिंह नेगी,रामलाल नौटियाल, श्यामलाल आर्य आदि मौजूद रहे।






