• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर डीजीपी ने रुद्रप्रयाग पहुंचकर पुलिस जवानों का बढ़ाया हौसला

by पहाड़वासी
March 19, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रुद्रप्रयाग– उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने चारधाम यात्रा को देखते हुए रुद्रप्रयाग पहुंचकर यहां अफसरों, कर्मचारियों एवं जवानों का हौसला बढ़ाया। साथ ही चारधाम यात्रा के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। डीजीपी ने कहा कि चारधाम यात्रा में समर्पण और निष्ठा भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्मिकों से संवाद भी किया।


रविवार को रुद्रप्रयाग में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने जनपद के पुलिस कार्मिकों से उनकी समस्याएं पूछी। कहा कि अधीनस्थ पुलिस कार्मिकों के वैलफेयर और मनोबल बढ़ाए जाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। कहा कि पुलिस बल के आधुनिकीकरण की दिशा में भी कार्य चल रहे हैं। उत्तराखंड राज्य के अधिकांश जनपदों में हाल ही में कुल 6 थाने व 20 पुलिस चौकियां सृजित कर अधिक से अधिक क्षेत्र को पुलिस के अधीन सम्मिलित किया गया है। जनपद रुद्रप्रयाग में सृजित 2 रिपोर्टिंग पुलिस चौकियों के गांवों मे निरन्तर भ्रमण कर जनता के बीच पहुंचकर संवाद स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ऊखीमठ क्षेत्र के चोपता में खुली पुलिस चौकी का पर्यटन एवं तुंगनाथ धाम की यात्रा की दृष्टि से अत्यधिक महत्व है। अभी से तुंगनाथ क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग की जाए। जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित केदारनाथ धाम में बीते कुछ सालों से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री आ रहे हैं। ऐसे में नियुक्त होने वाले पुलिस बल द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से किया जाए।
चारधाम यात्रा में समर्पण और निष्ठा भाव से करें अपने दायित्वों का निर्वहन

पुलिस महानिदेशक ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, सीओ प्रबोध घिल्डियाल, सीओ सुवर्द्धनी सुमन के साथ यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यात्रा संबंधी प्रशासनिक तैयारियों के साथ ही प्रशासन व पुलिस के नियुक्त होने वाले कार्मिकों की आवासीय व्यवस्था की जा रही है। पैदल मार्ग पर बर्फ हटाये जाने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग सहित राज्य मार्गों को दुरुस्त किया जा रहा है। सोनप्रयाग व सीतापुर की स्थायी पार्किंगों के अलावा अन्य स्थानों पर भी अस्थायी पार्किंग व्यवस्थित की जा रही हैं। डीजीपी ने केदारनाथ धाम परिसर में भीड़ नियन्त्रण व सुगम दर्शन कराने के लिए सेक्टरों में विभाजित कर अनुभवी निरीक्षकों को नियुक्त कर आवश्यक पुलिस प्रबन्धन करने के निर्देश दिए। पैदल मार्ग पर लैंडस्लाइड स्थलों का चयन कर एसडीआरएफ व जरूरी पुलिस बल तैनाती, राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के निकट पर्याप्त संख्या में जेसीबी, पोकलैंड मशीन रखने, पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि इस बार की यात्रा के सफल संचालन के लिए विभिन्न दायित्वों के सम्पादन के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की जा चुकी है।


यात्रा व्यवस्थाओं के सफल संचालन व भीड़ नियन्त्रण के लिए पुलिस स्तर से नियुक्त होने वाले सेक्टर पुलिस अधिकारियों की तर्ज पर प्रशासन स्तर से भी सेक्टर अधिकारी तैनात किए जा रहे हैं। भीड़ नियत्रंण के लिए केदारनाथ धाम परिसर में बैरिकेडिंग कराई जा रही है। इस वर्ष धाम के लिए हेली सेवा देने वाली कंपंनियों को जरूरी निदेश दिए जारी किए जाने के लिए यूकाडा से अनुरोध किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से केदारनाथ हेलीपैड पर बैरिकेडिंग करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती, एक दिन के लिए निर्धारित क्षमता से अधिक संख्या में आने वाले यात्रयिों की सुरक्षा के लिए ऋषिकेश व आस पास के क्षेत्र में अस्थायी रूप से यात्रियों को रोकने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, विमल रावत, हर्षवर्द्धनी सुमन, प्रतिसार निरीक्षक, यातायात निरीक्षक, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी सहित पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Previous Post

आज सुबह हुआ दर्दनाक हादसा। नदी में समाई कार, 4 लोगों की डूबने से मौत.

Next Post

मोटरसाईकिल की टक्कर से 9 वर्षीय बच्चे की मौत

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की  मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा
अपराध

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

August 17, 2026
बड़ी खबर: रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कामयाबी,पम्प हाउसों और हॉटमिक्स प्लांटों में लाखों की चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब,महज 6 दिन में पुलिस ने किया हाई-प्रोफाइल चोरी कांड का खुलासा
अपराध

बड़ी खबर: रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कामयाबी,पम्प हाउसों और हॉटमिक्स प्लांटों में लाखों की चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब,महज 6 दिन में पुलिस ने किया हाई-प्रोफाइल चोरी कांड का खुलासा

August 5, 2026
रुद्रप्रयाग टनल के जनरेटर रूम की छत को आंशिक क्षति,डीएम विशाल मिश्रा ने किया निरीक्षण
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग टनल के जनरेटर रूम की छत को आंशिक क्षति,डीएम विशाल मिश्रा ने किया निरीक्षण

July 29, 2026
सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
उत्तराखंड

सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

July 21, 2026
Next Post
मोटरसाईकिल की टक्कर से 9 वर्षीय बच्चे की मौत

मोटरसाईकिल की टक्कर से 9 वर्षीय बच्चे की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (217)
  • उत्तराखंड (4,256)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (361)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (878)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

रक्षाबंधन पर एक दिन के लिए खुलता है वंशी नारायण मंदिर, भगवान विष्णु को राखी बांधने उमड़ती हैं श्रद्धालु महिलाएं

रक्षाबंधन पर एक दिन के लिए खुलता है वंशी नारायण मंदिर, भगवान विष्णु को राखी बांधने उमड़ती हैं श्रद्धालु महिलाएं

August 28, 2026
दूध बंद हुआ तो सड़क पर छोड़ दिया, गौवंश पर सितम के खिलाफ अभियान,राजमार्ग और लिंक मार्गों से 25 गौवंश रेस्क्यू, पपड़ासू गौशाला में संरक्षण,गौवंश को सड़कों और जंगलों में छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की उठी मांग

दूध बंद हुआ तो सड़क पर छोड़ दिया, गौवंश पर सितम के खिलाफ अभियान,राजमार्ग और लिंक मार्गों से 25 गौवंश रेस्क्यू, पपड़ासू गौशाला में संरक्षण,गौवंश को सड़कों और जंगलों में छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की उठी मांग

August 27, 2026
डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने श्रीनगर बस अड्डे के हस्तांतरण की प्रक्रिया 31 अगस्त तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने श्रीनगर बस अड्डे के हस्तांतरण की प्रक्रिया 31 अगस्त तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

August 27, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page