• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

18000 पक्षियों के लिये बनाया घर में ही नेस्ट बॉक्स ,26 साल से गौरेया को बचाने में जुटे हैं शिक्षक दिनेश

by पहाड़वासी
March 22, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

कोटद्वार-घर आंगन में फुदकने वाली गौरेया से आप सभी भलीभांति परिचित होंगे..आमतौर पर मनुष्य के घरों के आसपास रहने और घोसला बनाने वाली गौरेया को कंक्रीट के जंगल में पसंदीदा आवास नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण अब गौरेया को बचाना हम सभी के लिये बड़ी चुुनौती बन गया है।गौरेया की इसी समस्या से चिंतित भाबर के नंदपुर निवासी शिक्षक दिनेश कुकरेती विगत 26 सालों से न केवल उसके संरक्षण में जुटे हैं, बल्कि अपने वेतन के पैसों से उसके लिए प्लाई का घोसला (नेस्ट) बनाकर निशुल्क लोगों को अपने घरों में लगाने के लिए भी बांट रहे हैं। अब उन्हें शिक्षक के साथ ही पक्षी प्रेमी के रुप में भी जाना जाने लगा है।दिनेश बताते हैं कि घर के आंगन में मां का चावल के दाने डालना और झट से गौरैया का उड़ कर आना। रसोई घर के रोशन दान को घेरे रखना। चावल और गेहूं की खड़ी फसलों पर अपनी नजरें बनाए रखना। गौरैया हमारे आसपास रहकर ऐसे कई काम करती थी, जिससे हम परेशान भी हो जाया करते थे। लेकिन इन सब के बाद भी गौरैया की चहचाहट मन को सुकून देती थी। आज परिस्थितियां बदली और पक्षियों की यह प्रजाति विलुप्ति की कगार पर है।

गौरैया को बचाने की मुहिम में वह गत 26 वर्षो से जुटे हैं। गौरैया के नेस्ट बनाने के लिए स्वयं के पैसे से प्लाई, कील और तार खरीदकर उसे तैयार करना और फिर लोगों को निशुल्क बांटने से उन्हें गजब का संतोष मिलता है। दिनेश वर्तमान में जीआईसी द्वारी पैनो में गणित के सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। स्कूल की छुट्टी के बाद वह अपना समय इसी कार्य में लगाते हैं।बता दें शिक्षक दिनेश चंद्र कुकरेती ने अपने घर को ही गौरैया संरक्षण केंद्र में तब्दील कर दिया है। गत 26 वर्षो से सेव नेस्ट, सेव बर्ड्स मुहिम चलाकर गौरैया का संरक्षण विभिन्न प्रयोगों और अनुभवों के आधार पर कर रहे हैं। उनके घर में 80 से अधिक जालीदार नेस्ट बॉक्स लगे हैं। जिसमें 100 से अधिक जोड़े रहते हैं।साथ ही नेस्ट बॉक्स वह स्वयं बनाते हैँ, जिसमें उनका परिवार सहयोग करता है। उनका कहना है कि वर्ष 2008 में जहां क्षेत्र में 3000 हजार गौरेया थी, वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 18,000 हो गई है। उन्होंने हाल ही मेरा परिवार, पक्षी परिवार अभियान शुरू किया है, जिसमें 500 से अधिक लोग जुड़ चुके हैं।

Previous Post

अग्निवीर भर्ती में ITI पास युवाओं को मिलेगी वरीयता, न्यूनतम 20 से लेकर अधिकतम मिलेंगे 50 अंक बोनस

Next Post

रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी के सार्थक प्रयासों से रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र को मिली 10 सड़कों की सौगात

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

एनआईटी सुमाड़ी में हुड़दंग करने पर 15 मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई
अपराध

एनआईटी सुमाड़ी में हुड़दंग करने पर 15 मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई

August 29, 2026
अवैध शराब की तस्करी करते दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार,ऊखीमठ पुलिस ने 31 बोतल अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम में दर्ज किया मुकदमा!!
अपराध

अवैध शराब की तस्करी करते दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार,ऊखीमठ पुलिस ने 31 बोतल अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम में दर्ज किया मुकदमा!!

August 29, 2026
डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति पर गढ़वाल विवि में राष्ट्रीय संगोष्ठी, नेगी-भरतवाण समेत दिग्गज होंगे शामिल
उत्तराखंड

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति पर गढ़वाल विवि में राष्ट्रीय संगोष्ठी, नेगी-भरतवाण समेत दिग्गज होंगे शामिल

August 29, 2026
रक्षाबंधन पर एक दिन के लिए खुलता है वंशी नारायण मंदिर, भगवान विष्णु को राखी बांधने उमड़ती हैं श्रद्धालु महिलाएं
उत्तराखंड

रक्षाबंधन पर एक दिन के लिए खुलता है वंशी नारायण मंदिर, भगवान विष्णु को राखी बांधने उमड़ती हैं श्रद्धालु महिलाएं

August 28, 2026
Next Post
रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी के सार्थक प्रयासों से रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र को मिली 10 सड़कों की सौगात

रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी के सार्थक प्रयासों से रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र को मिली 10 सड़कों की सौगात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (219)
  • उत्तराखंड (4,259)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (361)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (878)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

एनआईटी सुमाड़ी में हुड़दंग करने पर 15 मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई

एनआईटी सुमाड़ी में हुड़दंग करने पर 15 मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई

August 29, 2026
अवैध शराब की तस्करी करते दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार,ऊखीमठ पुलिस ने 31 बोतल अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम में दर्ज किया मुकदमा!!

अवैध शराब की तस्करी करते दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार,ऊखीमठ पुलिस ने 31 बोतल अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम में दर्ज किया मुकदमा!!

August 29, 2026
डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति पर गढ़वाल विवि में राष्ट्रीय संगोष्ठी, नेगी-भरतवाण समेत दिग्गज होंगे शामिल

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति पर गढ़वाल विवि में राष्ट्रीय संगोष्ठी, नेगी-भरतवाण समेत दिग्गज होंगे शामिल

August 29, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page