• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

जन सेवा बहुउद्देश्यीय शिविर के माध्यम से जनता की सुनी गई समस्याएं

by पहाड़वासी
March 25, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 5 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


फाटा(रुद्रप्रयाग)-

राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर क्षेत्रीय जनता की समस्याओं व सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ क्षेत्रीय जनता को उपलब्ध कराने के लिए एक साल नई मिसाल व जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।इस दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के चैक वितरण कर लाभान्वित किया गया।


राजकीय इंटर काॅलेज फाटा के छात्रावास में आयोजित जन सेवा बहुउ्देशीय शिविर में क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए विधायक शैलारानी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक साल के कार्यकाल में कई महत्वकांक्षी योजनाएं धरातल पर उतराते हुए अंतिम छोर में रह रहे व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखते हुए सभी के हित के लिए कई योजनाएं संचालित की गई हैं तथा उन योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के लिए इस तरह के जन सेवा बहुउद्देशीय शिविरि आयोजित किए जा रहे हैं ताकि क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का निराकरण क्षेत्र में ही किया जा सके। शिविर के माध्यम से क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं जिसमें सड़क, बिजली, पानी आदि की लगभग 30 समस्याएं दर्ज होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो भी समस्याएं इस शिविर में प्राप्त हुई हैं उन समस्याओं का निस्तारण शीघ्रता से शीघ्र करना सुनिश्चित करें।इसके साथ ही जिला प्रशासन से केदारनाथ धाम में लगने वाले टैंट, दुकानों, घोड़े-खच्चरों के संचालन, डंडी-कंडी आदि व्यवसाय के लिए स्थानीय लोगों को ही प्राथमिकता देने को कहा ताकि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।


इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर क्षेत्रीय जनता समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जन सेवा बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि आम जनमानस को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध हो सके.
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं से संचालित पात्र लाभार्थियों को चैक उपलब्ध कराते हुए लाभान्वित किया गया। जिसमें ग्राम्य विकास विभाग द्वारा देवभूमि क्लस्टर संगठन फाटा को 2 लाख रुपए का चैक तथा हिमालय ग्राम संगठन राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत 50 हजार की धनराशि, उपलब्ध कराई गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 6 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराए गए। बाल विकास विभाग द्वारा 4 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा तीन व्यक्तियों को व्हील चेयर, छडी एवं कान की मशीन सहकारिता विभाग द्वारा 4 लोगों को ऋण के चैक उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 60 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरित की गई। पशुपालन विभाग द्वारा 4 पशुओं को दवाई वितरण किया गया। इसी तरह कृषि विभाग द्वारा 15 लोगों को कृषि यंत्र व बीज उपलब्ध कराए गए।उद्यान विभाग द्वारा 37 लोगों को बीज वितरण किए गए। राजस्व विभाग द्वारा कुल 21 शिकायतें दर्ज की गई। साथ ही 3 आय प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 28 बीपीएल प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। पंचायती राज विभाग द्वारा 25 परिवार रजिस्टर की नकल, 01 जन्म प्रमाण पत्र, 01 मृत्यु प्रमाण पत्र तथा 04 राशन कार्ड निर्गत किए गए।


इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बबीता सजवाण, प्रधान पिंकी देवी जमलोकी, विक्रम नेगी, हरिहर रावत, श्रीनंद जमलोकी, सुमन जमलोकी, कुंवरी बर्त्वाल, रीना अग्रवाल, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, परियोजना निदेशक केके पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई कमल सिंह सजवाण, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. वीएस गुसांई, खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ दिनेश मैठाणी, डेयरी, मस्त्य, सहकारिता, युवा कल्याण, कृषि, बाल विकास, पंचायती राज आदि विभागीय अधिकारियों सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि, पात्र लाभार्थी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Previous Post

यहां चलती कार के सामने अचानक आया गुलदार, खाई में गिरा वाहन,..तीन घायल

Next Post

हेलंग बाईपास का निर्माण रुकने से बीआरओ को 10 करोड़ का नुकसान, IIT रुड़की की रिपोर्ट का इंतजार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रुद्रप्रयाग में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

May 24, 2026
श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ

May 24, 2026
रुद्रप्रयाग-श्रीनगर हाईवे पर मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सभी घायलों को समय पर मिला उपचार
दुर्घटना

रुद्रप्रयाग-श्रीनगर हाईवे पर मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सभी घायलों को समय पर मिला उपचार

May 23, 2026
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 1.08 किलोग्राम चरस के साथ एक नेपाली तस्कर को किया गया गिरफ्तार
अपराध

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 1.08 किलोग्राम चरस के साथ एक नेपाली तस्कर को किया गया गिरफ्तार

May 22, 2026
Next Post
हेलंग बाईपास का निर्माण रुकने से बीआरओ को 10 करोड़ का नुकसान, IIT रुड़की की रिपोर्ट का इंतजार

हेलंग बाईपास का निर्माण रुकने से बीआरओ को 10 करोड़ का नुकसान, IIT रुड़की की रिपोर्ट का इंतजार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (196)
  • उत्तराखंड (4,024)
  • कुमाऊं (96)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (278)
  • दुर्घटना (215)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (111)
  • पर्यटन (226)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (849)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (80)

Recent.

आस्था, विश्वास और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ नई ऊंचाइयों पर पहुंची श्री केदारनाथ धाम यात्रा

आस्था, विश्वास और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ नई ऊंचाइयों पर पहुंची श्री केदारनाथ धाम यात्रा

May 25, 2026
पौड़ी गढ़वाल के औणी में गुलदार ने महिला पर हमला कर किया जख्मी

पौड़ी गढ़वाल के औणी में गुलदार ने महिला पर हमला कर किया जख्मी

May 24, 2026
रुद्रप्रयाग में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

रुद्रप्रयाग में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

May 24, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page