• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ ली बैठक

by पहाड़वासी
May 4, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रुद्रप्रयाग-जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने जिला कार्यालय सभागार में केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं के संबंध में यात्रा से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।


बैठक में मंत्री द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं में लगे अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं मुहैया हों ताकि किसी भी यात्री को किसी तरह की कोई परेशानी न हो तथा अतिथि देवो भवः के तहत तीर्थ यात्रियों का स्वागत व सत्कार किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के साथ किसी तरह से कोई क्रूरता न हो तथा घोड़े-खच्चरों को निरंतर गरम पानी के साथ उनके खाद्यान्न का भी विशेष ध्यान रखें। इसके साथ ही यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में संचालित होने वाले होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबों में यात्रियों से किसी तरह से ओवर रेटिंग न की जाए इस पर निरन्तर निगरानी रखने के निर्देश दिए। यदि किसी व्यक्ति द्वारा ओवर रेटिंग की जाती है तो उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाए।


उन्होंने केदारनाथ धाम में संचालित हो रही हैली सेवाओं में भी किसी प्रकार से कोई ब्लैकमैलिंग न हो एवं किसी तरह से फर्जी कंपनी या वेबसाइट का संचालन न हो इस पर कड़ी निगरानी रखते हुए यदि किसी के द्वारा फर्जीवाड़ा किया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने केदारनाथ यात्रा मार्ग एवं धाम में तीर्थ यात्रियों की बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो तथा सभी चिकित्सालयों में पर्याप्त दवाइयां एवं उपकरण उपलब्ध रहें तथा केदारनाथ धाम में आपात स्थिति में एयर एंबुलेंस की व्यवस्था उपलब्ध रहे। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ में संचालित हो रहे सभी शौचालयों में साफ-सफाई के साथ ही यात्रा मार्ग एवं धाम में उपलब्ध होने वाले ठोस अपशिष्ट का भी नियमित सफाई करते हुए उनके उचित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पेट्रोल पंपों में शौचालयों की व्यवस्था हो तथा सभी शौचालय साफ-सुधरे रहें तथा निःशुल्क टायर हवा की व्यवस्था भी उपलब्ध हो तथा पर्याप्त मात्रा में डीजल, पेट्रोल रहे। इसके साथ ही यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले एटीएम में भी पर्याप्त कैश उपलब्ध रहे।
उन्होंने केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों से भी अपील की है कि धाम में धार्मिक परंपरा एवं महत्व से ही दर्शन करें जिससे कि धार्मिकता बरकरार रहे। किसी भी तरह से पिकनिक की दृष्टि से न आएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केदारनाथ धाम में भारी बर्फवारी के साथ मौसम खराब हो रहा है तथा दो बार ग्लेशियर टूटने के कारण यात्रा मार्ग बार-बार बाधित हो रहा है जिसमें विषम कठिन परिस्थितियों में कार्मिकों द्वारा मार्ग को आवागमन हेतु खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यात्रा को नियंत्रित किया जा रहा है तथा केदारनाथ धाम में उपलब्ध सुविधा एवं मौसम के अनुसार ही यात्रियों को दर्शन करने भेजा जा रहा है। उन्होंने तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ही अपनी यात्रा का प्लान तैयार करें एवं अपने साथ पर्याप्त मात्रा में गरम कपड़े अवश्य लाएं।

उन्होंने अवगत कराया है कि चारधाम यात्रा के कपाट खुलने से अब तक 3 लाख 52 हजार 87 तीर्थ यात्रियों द्वारा चारों धाम के दर्शन कर चुके हैं, जिसमें यमुनोत्री 71 हजार 846, गंगोत्री में 82 हजार 708, केदारनाथ में 1 लाख 22 हजार 996 तथा बद्रीनाथ धाम में 74 हजार 546 तीर्थ यात्रियों द्वारा दर्शन किए गए हैं। मा. मंत्री द्वारा यात्रा समीक्षा के दौरान जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा की गई तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सभी अधिकारी विषम कठिन परिस्थितियों में बड़े मनोयोग के साथ व्यवस्थाओं को बेहतर कर रहे हैं, आगे भी व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं को भी बरकरार रखने के निर्देश दिए।
जनपद आगमन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मा. मंत्री का स्वागत करते हुए केदारनाथ धाम यात्रा के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की गई तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने मा. मंत्री को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर जो भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं संबंधित विभागों द्वारा उनका अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत, जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवान, पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत, लोनिवि, एनएच के अधिकारी, मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्त्वाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
मा. मंत्री द्वारा राष्ट्रीय सड़क मार्ग का भी निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा सिरोहबगड़ के पास 126 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण किया।

Previous Post

शावक के साथ फिर आ धमका गुलदार, खेतों में काम कर रहीं महिलाओं में मचा हड़कंप, दहशत में घरों की ओर दौड़ी

Next Post

लैंड जिहाद पर सीएम धामी के तेवर सख्त, बोले- मैनुवल पर जो फिट बैठेगा, वही जमीन खरीद पाएगा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

घने कोहरे में वासुकी ताल ट्रैक पर रास्ता भटके यात्री को SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू!!
उत्तराखंड

घने कोहरे में वासुकी ताल ट्रैक पर रास्ता भटके यात्री को SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू!!

July 6, 2026
अब अपने पैरों पर खड़ी हों महिलाएं, सरकार देगी आर्थिक सहयोग!!मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 14 अगस्त तक करें आवेदन, स्वरोजगार शुरू करने का सुनहरा मौका
उत्तराखंड

अब अपने पैरों पर खड़ी हों महिलाएं, सरकार देगी आर्थिक सहयोग!!मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 14 अगस्त तक करें आवेदन, स्वरोजगार शुरू करने का सुनहरा मौका

July 4, 2026
गर्भवती महिला ने एम्बुलेंस में दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड

गर्भवती महिला ने एम्बुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

July 3, 2026
रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय नाबालिग की जबरन सगाई का मामला, टीम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने दिया लिखित आश्वासन
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय नाबालिग की जबरन सगाई का मामला, टीम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने दिया लिखित आश्वासन

June 30, 2026
Next Post
लैंड जिहाद पर सीएम धामी के तेवर सख्त, बोले- मैनुवल पर जो फिट बैठेगा, वही जमीन खरीद पाएगा

लैंड जिहाद पर सीएम धामी के तेवर सख्त, बोले- मैनुवल पर जो फिट बैठेगा, वही जमीन खरीद पाएगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (205)
  • उत्तराखंड (4,123)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (330)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (116)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (110)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

श्रीनगर व्यापार सभा कोषाध्यक्ष एवं महासचिव जल्द लेंगे शपथ, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के बीच चल रहा विवाद समाप्त

श्रीनगर व्यापार सभा कोषाध्यक्ष एवं महासचिव जल्द लेंगे शपथ, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के बीच चल रहा विवाद समाप्त

July 11, 2026
दीवार गिरने से नारायणबगड़ अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी की मौत

दीवार गिरने से नारायणबगड़ अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी की मौत

July 11, 2026
चढ़ावा चोरी विवाद पर बीकेटीसी का बड़ा पलटवार, विजय कप्रवाण का दो टूक संदेश— दोषियों पर कार्रवाई तय, लेकिन सनातन को बदनाम करने की साजिश भी नहीं होगी बर्दाश्त,वीआईपी व्यवस्था पर भी दिया जवाब, बोले— श्रद्धालुओं को मिली राहत, ‘लूट’ की शिकायतों पर लगाया विराम, एक सदस्य ने टीए-डीए छोड़ भगवान बद्री-केदार को दिए 1.01 करोड़ रुपये

चढ़ावा चोरी विवाद पर बीकेटीसी का बड़ा पलटवार, विजय कप्रवाण का दो टूक संदेश— दोषियों पर कार्रवाई तय, लेकिन सनातन को बदनाम करने की साजिश भी नहीं होगी बर्दाश्त,वीआईपी व्यवस्था पर भी दिया जवाब, बोले— श्रद्धालुओं को मिली राहत, ‘लूट’ की शिकायतों पर लगाया विराम, एक सदस्य ने टीए-डीए छोड़ भगवान बद्री-केदार को दिए 1.01 करोड़ रुपये

July 10, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page