• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

दो दिन बाद शुरू हुई हेमकुंड साहिब यात्रा, कड़ाके के ठंड के बीच 1400 तीर्थयात्री हुए रवाना

by पहाड़वासी
May 27, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

चमोली-बारिश और बर्फबारी के चलते पिछले दो दिन से प्रभावित हेमकुंड साहिब की यात्रा आज शनिवार दोबारा सुचारू हुई। घांघरिया से 14 सौ तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुए, जबकि गोविंदघाट से 700 तीर्थयात्री घांघरिया के लिए रवाना हुए हैं।
हेमकुंड साहिब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नहीं है। दूसरी तरफ हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंजीकरण पर लगी रोक हटा दी गई है। शुक्रवार दोपहर को पर्यटन विभाग ने ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण खोल दिया है। खराब मौसम को देखते हुए सरकार ने 27 मई तक हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई थी।हेमकुंड साहिब की यात्रा 20 मई से शुरू हुई थी। अब तक 63 हजार से अधिक यात्री पंजीकरण कर चुके हैं, जबकि छह हजार से अधिक ने दर्शन किए हैं। शुक्रवार को मौसम सामान्य होने के बाद हेमकुंड साहिब के तीन किलोमीटर आस्था पथ पर जमी बर्फ को हटा लिया गया है। यहां दिनभर आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम जारी रहा जिस कारण यात्री नहीं भेजे गए। घांघरिया में 1600 और गोविंदघाट गुरुद्वारे में करीब 600 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब जाने का इंतजार कर रहे थे।गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि अटलाकुड़ी ग्लेशियर के समीप तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ की टीम तैनात है।हेमकुंड साहिब में प्रतिदिन दोपहर बाद मौसम खराब हो रहा है, जिससे तीर्थयात्रा में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।वहीं बदरीनाथ धाम की तीर्थ यात्रा भी सुचारू चल रही है। सुबह 8:00 बजे तक 735 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए।जनपद में दोपहर बाद फिर मौसम खराब होने के आसार हैं। रुद्रनाथ की ओर से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं।

Previous Post

बोर्ड का कारनामा, मेरिट लिस्ट में दो बार लिख डाला एक बच्चे का नाम, अब छात्र परेशान

Next Post

गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए मुंबई के 18 वर्षीय युवक की मौत, ब्रेन हेमरेज बताई जा रही वजह

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

पौड़ी गढ़वाल के औणी में गुलदार ने महिला पर हमला कर किया जख्मी
उत्तराखंड

पौड़ी गढ़वाल के औणी में गुलदार ने महिला पर हमला कर किया जख्मी

May 24, 2026
रुद्रप्रयाग में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

May 24, 2026
श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ

May 24, 2026
अजमेर की महिला ने धारी देवी से जीवीके झील में मारी छलांग,नाव चालकों की सूझबूझ और बहादुरी से बची जान
उत्तराखंड

अजमेर की महिला ने धारी देवी से जीवीके झील में मारी छलांग,नाव चालकों की सूझबूझ और बहादुरी से बची जान

May 23, 2026
Next Post
गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए मुंबई के 18 वर्षीय युवक की मौत, ब्रेन हेमरेज बताई जा रही वजह

गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए मुंबई के 18 वर्षीय युवक की मौत, ब्रेन हेमरेज बताई जा रही वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (196)
  • उत्तराखंड (4,023)
  • कुमाऊं (96)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (278)
  • दुर्घटना (215)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (111)
  • पर्यटन (226)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (849)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (80)

Recent.

पौड़ी गढ़वाल के औणी में गुलदार ने महिला पर हमला कर किया जख्मी

पौड़ी गढ़वाल के औणी में गुलदार ने महिला पर हमला कर किया जख्मी

May 24, 2026
रुद्रप्रयाग में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

रुद्रप्रयाग में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

May 24, 2026
श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ

श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ

May 24, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page