• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

शिकारियों के चंगुल में फंसी बाघिन हुई बुरी तरह घायल, पेट में धंसा मिला तार का फंदा

by पहाड़वासी
May 30, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून-विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में तमाम सुरक्षा उपायों के बाद भी शिकारी बाघों की जान के दुश्मन बने हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसमें शिकारियों ने एक बाघिन को फंदे में फंसा लिया। खुशकिस्मती से बाघिन बच निकली, लेकिन उसकी जान अब भी खतरे से बाहर नहीं है।बाघिन के शरीर में तार (स्नेयर) धंसा हुआ है। इस घटना से पूरे वन महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। इधर, प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक की ओर से पूरे मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।नैनीताल के रामनगर में स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व दुनिया में बाघों के स्वच्छंद विचरण के लिए जाना जाता है। लेकिन, यहां भी इनकी जान को खतरा बना हुआ है। कॉर्बेट प्रशासन ने करीब 20 दिन पहले कालागढ़ रेंज में एक बाघिन को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया है।बाघिन की उम्र सात से आठ साल बताई जा रही है। बाघिन शिकारियों के फंदे में फंस गई थी, लेकिन किसी तरह वह आजाद हो गई। उसके शरीर में पेट वाले हिस्से में तार अब भी भीतर तक धंसा हुआ है। पार्क प्रशासन की ओर से बाघिन को पकड़कर इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों की देखरेख में इस समय बाघिन ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर में है।
बाघिन के शरीर में धंसे तार को निकालने के लिए उसकी सर्जरी होनी है, लेकिन कॉर्बेट प्रशासन अभी तक इस बारे में कोई फैसला नहीं ले पाया है। अमर उजाला के हाथ लगी बाघिन की तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि वह बुरी तरह से घायल है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने शिकार की मंसा से इनकार नहीं किया है, लेकिन इसे कॉर्बेट के बाहर बिजनौर (यूपी) के आसपास की घटना बताया है।
वहीं कॉर्बेट टाइगर रिजर्व निदेशक धीरज पांडेय ने बताया हमने बाघिन को सफलतापूर्वक बचा लिया। फिलहाल वह रेस्क्यू सेंटर में चिकित्सकों की देखरेख में है। बाघिन को कुछ दिन पहले ही कैमरा ट्रैप किया गया था। उसके शरीर में एक पुराना तार बुरी तरह से धंसा हुआ है, चिकित्सक बाघिन की सर्जरी पर विचार कर रहे हैं।

Previous Post

यहाँ खौफनाक वारदात, पत्थर से कुचलकर बुजुर्ग ग्रामीण की हत्या,आरोपी युवक गिरफ्तार

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने घण्टाकर्ण मंदिर टिहरी गढ़वाल पहुंचकर घण्टाकर्ण देवता के दर्शन किए, लिया आशीर्वाद

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक गिरफ्तार,श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामले में चमोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई
उत्तराखंड

SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक गिरफ्तार,श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामले में चमोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

July 13, 2026
बीकेटीसी सदस्यों ने आरोपों को बताया निराधार, उपलब्धियों पर भी ध्यान देने की अपील
उत्तराखंड

बीकेटीसी सदस्यों ने आरोपों को बताया निराधार, उपलब्धियों पर भी ध्यान देने की अपील

July 13, 2026
श्रीनगर व्यापार सभा कोषाध्यक्ष एवं महासचिव जल्द लेंगे शपथ, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के बीच चल रहा विवाद समाप्त
उत्तराखंड

श्रीनगर व्यापार सभा कोषाध्यक्ष एवं महासचिव जल्द लेंगे शपथ, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के बीच चल रहा विवाद समाप्त

July 11, 2026
दीवार गिरने से नारायणबगड़ अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी की मौत
उत्तराखंड

दीवार गिरने से नारायणबगड़ अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी की मौत

July 11, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री धामी ने घण्टाकर्ण मंदिर टिहरी गढ़वाल पहुंचकर घण्टाकर्ण देवता के दर्शन किए, लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री धामी ने घण्टाकर्ण मंदिर टिहरी गढ़वाल पहुंचकर घण्टाकर्ण देवता के दर्शन किए, लिया आशीर्वाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (205)
  • उत्तराखंड (4,125)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (330)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (117)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (110)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक गिरफ्तार,श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामले में चमोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक गिरफ्तार,श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामले में चमोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

July 13, 2026
बीकेटीसी सदस्यों ने आरोपों को बताया निराधार, उपलब्धियों पर भी ध्यान देने की अपील

बीकेटीसी सदस्यों ने आरोपों को बताया निराधार, उपलब्धियों पर भी ध्यान देने की अपील

July 13, 2026
श्रीनगर व्यापार सभा कोषाध्यक्ष एवं महासचिव जल्द लेंगे शपथ, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के बीच चल रहा विवाद समाप्त

श्रीनगर व्यापार सभा कोषाध्यक्ष एवं महासचिव जल्द लेंगे शपथ, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के बीच चल रहा विवाद समाप्त

July 11, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page