• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

भारी बर्फबारी के बीच हेमकुण्ड साहिब पहुंच रहे तीर्थयात्री, बद्रीनाथ पहुंचे 5 लाख से ऊपर श्रद्धालु

by पहाड़वासी
May 31, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

चमोली-हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा में आपदा पर आस्था भारी पड़ रही है। यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी से हेमकुंड साहिब तक मार्ग पर भारी बर्फ बिछी हुई है, जिससे तीर्थयात्री बर्फ की गलियों से आवाजाही कर रहे हैं। भगदड़ की स्थिति न बने इसके लिए यात्री जो बोले सो निहाल के जयकारों के साथ एक दूसरे का हाथ पकड़कर आगे बढ़ रहे हैं। मंगलवार को 1755 तीर्थयात्रियों ने हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अब जोर पकड़ने लगी है। यात्रा पर पहुंचने वाले अधिकांश तीर्थयात्री घोड़े-खच्चरों के बजाय पैदल यात्रा कर रहे हैं। घांघरिया से यात्री सुबह पांच बजे यात्रा शुरू कर रहे हैं और छह किलोमीटर की दूरी पार कर सुबह नौ बजे हेमकुंड साहिब पहुंच रहे हैं। मार्ग पर अटलाकुड़ी से हेमकुंड साहिब तक करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में बर्फ बिछी है। बर्फ में ही आवाजाही करना यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। लेकिन आस्थावान तीर्थयात्री गुरुवाणी का पाठ कर आगे बढ़ रहे हैं। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि तीर्थयात्रियों में यात्रा को लेकर उत्साह बना हुआ है। यात्री बर्फ में भी एक दूसरे का सहारा बनकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौसम सामान्य होने पर तीर्थयात्रा के बढ़ने की उम्मीद है।
बद्रीनाथ पहुंचे 5 लाख से ऊपर श्रद्धालु
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में मंगलवार को 13050 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। धाम में मौसम सामान्य रहने पर तीर्थयात्रियों की लंबी लाइन लगी रही। कई तीर्थयात्री धाम में अपने पित्रों का तर्पण करने भी पहुंच रहे हैं। अभी तक 501348 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम में सुबह चार बजे से ही तीर्थयात्रियों की लाइन लग रही है। तीर्थयात्रियों में यात्रा को लेकर भारी जोश है।

Previous Post

भक्तों के लिए 22 घंटे तक खुल रहा है केदारनाथ मंदिर, अब तक 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

Next Post

केदारनाथ में तीन जून तक यात्रा रजिस्ट्रेशन पर रोक, तीर्थयात्रियों की भीड़ के कारण लिया गया फैसला

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

चारधाम यात्रा में बड़ा हादसा टला, शराब के नशे में 25 यात्रियों को ले जा रहा चालक गिरफ्तार
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में बड़ा हादसा टला, शराब के नशे में 25 यात्रियों को ले जा रहा चालक गिरफ्तार

May 9, 2026
श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर

May 9, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, दर्शनार्थियों की संख्या 4 लाख के पार
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, दर्शनार्थियों की संख्या 4 लाख के पार

May 8, 2026
बेस अस्पताल श्रीनगर में पहली बार शुरू हुई कैथ लैब सेवा, चार गंभीर हृदय रोगियों के सफल ऑपरेशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (192)
  • उत्तराखंड (3,994)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (260)
  • दुर्घटना (212)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (107)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (842)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (221)
  • स्वास्थ्य (78)

Recent.

चारधाम यात्रा में बड़ा हादसा टला, शराब के नशे में 25 यात्रियों को ले जा रहा चालक गिरफ्तार

चारधाम यात्रा में बड़ा हादसा टला, शराब के नशे में 25 यात्रियों को ले जा रहा चालक गिरफ्तार

May 9, 2026
श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर

श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर

May 9, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, दर्शनार्थियों की संख्या 4 लाख के पार

केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, दर्शनार्थियों की संख्या 4 लाख के पार

May 8, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page