• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को मिली उत्तरप्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी

by पहाड़वासी
May 31, 2023
in उत्तराखंड, राजनीति
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


देहरादून-भाजपा आलाकमान ने आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से हर लोकसभा क्षेत्र में एक से 30 जून तक चलने वाले देशव्यापी महाजनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को देश के सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी है। त्रिवेंद्र 2 जून को देहरादून से रवाना होकर आजमगढ़ लोकसभा सीट से महाजनसंपर्क अभियान का आगाज करेंगे।
देश में अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव हैं। इसके लिए करीब एक साल से भी कम का समय रह गया है। इसको देखते हुए ही भाजपा ने लोकसभा चुनाव की दृष्टि से देश की सभी लोकसभा सीटों पर महाजनसंपर्क अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। एक माह तक चलने वाले इस अभियान के लिए पार्टी ने अपने प्रमुख नेताओं और वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी तय की है।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उत्तर प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों आजमगढ़, बलिया, बांसगांव, सलेमपुर और देवरिया में जनसंपर्क अभियान की जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वह 2 जून को हवाई मार्ग से दोपहर में बनारस पहुंचेंगे। वहां से कार से सबसे पहले आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 साल में देश और लोकसभा क्षेत्रों के विकास के लिए किए गए कार्यों को जनता के सामने रखेंगे। साथ ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को साथ लेकर इस अभियान के लिए एक रणनीति के तहत कार्य करेंगे।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत घर-घर जाकर भी संपर्क किया जाएगा। क्षेत्र के प्रबुद्ध और बौद्धिक वर्ग, व्यापारी, किसान, युवा, महिलाओं के साथ ही सभी वर्गों से संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल में हुए ऐतिहासिक कार्यों के बारे में जागरुक करेंगे। साथ ही भाजपा लोकसभा क्षेत्र के हर प्रतिष्ठित व्यक्ति तक भी जनसंपर्क अभियान के तहत संपर्क करेगी। पार्टी आलाकमान ने इसके लिए हर लोकसभा क्षेत्र में ऐसे 1000 प्रतिष्ठित व्यक्तियों की सूची भी तैयार की है।त्रिवेंद्र ने बताया कि वर्तमान में इन पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा के सांसद हैं। आजमगढ़ सीट 2019 के चुनाव में सपा के अखिलेश यादव ने जीती थी, लेकिन उपचुनाव में भाजपा ने फिर से सपा यह सीट छीन ली थी। इन पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा के सांसद हैं। यहां संगठनात्मक तौर पर भाजपा मजबूत स्थिति में है। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए फिर से पार्टी कार्यकर्ताओं को और ताकत देने के लिए और अधिक कार्य करने की जरूरत है। ताकि भाजपा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में और अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल कर सके। गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में त्रिवेंद्र सिंह रावत को सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी।

Previous Post

बारिश लाई आफत…पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश के साथ कई जगह हालत हुए अस्त-व्यस्त

Next Post

तृतीय केदार तुंगनाथ धाम पहुंचे 19 हजार से अधिक श्रद्धालु, दर्शनों के साथ प्राकृतिक सौन्दर्य से भी हो रहे रूबरू..

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर
उत्तराखंड

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप
उत्तराखंड

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026
टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल
उत्तराखंड

टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

April 2, 2026
Next Post
तृतीय केदार तुंगनाथ धाम पहुंचे 19 हजार से अधिक श्रद्धालु, दर्शनों के साथ प्राकृतिक सौन्दर्य से भी हो रहे रूबरू..

तृतीय केदार तुंगनाथ धाम पहुंचे 19 हजार से अधिक श्रद्धालु, दर्शनों के साथ प्राकृतिक सौन्दर्य से भी हो रहे रूबरू..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,925)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (208)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (99)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (824)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page