• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

21वीं सदी के भारत में हो रहे नए कीर्तिमान हासिल: तीरथ

by पहाड़वासी
June 4, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रुद्रप्रयाग। गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रुद्रप्रयाग जनपद का तीन दिवसीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मयाली में लाभार्थी सम्मेलन में भाग लिया। बतौर मुख्य वक्ता तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मोदी सरकार का बीते 9 सालों का कार्यकाल नवनिर्माण एवं गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा। केंद्र सरकार 21वीं सदी के भारत में नए कीर्तिमान हासिल कर रही है।महाजनसंपर्क अभियान को लेकर जनपद का भ्रमण कर रहे गढ़वाल सांसद ने लाभार्थी सम्मेलन में लाभार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होनें खेंडाखाल, कांडई, खांकरा, सुमाडी, तुनेटा, बरसिर, चौंरा, पौंठी, खलियाण, लिस्वाल्टा, कोट धारकुडी, गेंठाणा, पुजारगांव, सिरवाडी, पूलन, चोपडा, कुरछोला आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क करते हुए जनसभाएं की। रणधार मे पूर्व सैनिकों के साथ संवाद किया जबकि पुजारगांव मे भगवान वासुदेव मंदिर के दर्शन किए। कंडाली स्थित मां इंद्रासणी देवी मंदिर मे सांयकालीन आरती एवं दर्शन किए। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वागत भाषण दिया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।महाजनसंपर्क अभियान के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता केंद्र सरकार की 9 वर्षो की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं। विधायक भरत सिंह चौधरी ने रुद्रप्रयाग विधानसभा में राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही अटल आयुष्मान योजना सहित केंद्र की कई महत्वकांक्षी योजना के बारे में बताया। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह ने केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से पंचायतों में हुए विकास कार्यो की व्यापक जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में उडीसा के बालासौर स्टेशन के समीप हुए ट्रेन हादसे में मृतकों को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए शोक सभा की गई जिसमें पीडित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद देवशाली ने किया।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, वाचस्पति सेमवाल, अभियान के जिला संयोजक भारत भूषण भट्ट, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, दरम्यान जखवाल, जिला मंत्री सुनील नौटियाल, रुद्रप्रयाग ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, घनश्याम पुरोहित, अनुसूया प्रसाद भट्ट, बीना राणा, यशोदा देवी, त्रिलोचन भट्ट, राय सिंह राणा, शशि नेगी, वरिष्ठ कार्यकर्ता अनुसूया प्रसाद जोशी,चंद्रशेखर पुरोहित, सुधाकर पुरोहित, माहेश्वरी प्रसाद पुरोहित, हरि सिंह राणा, कुंवर सिंह बिष्ट, पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र भंडारी, भाजयुमो गढवाल सहसंयोजक विकास डिमरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह राणा, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष बृजमोहन बिष्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकीम अहमद, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल रहीम, गीता सेमवाल आदि मौजूद थे।

Previous Post

यहाँ खाई में गिरी कार, एक की मौत 2 गंभीर

Next Post

एशिया और वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत को नई पहचान दिलाएगी उत्तराखंड की बेटी प्रतिभा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद
उत्तराखंड

तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद

September 21, 2026
पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें
उत्तराखंड

पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें

September 14, 2026
केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!

September 1, 2026
रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की  मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा
अपराध

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

August 17, 2026
Next Post
एशिया और वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत को नई पहचान दिलाएगी उत्तराखंड की बेटी प्रतिभा

एशिया और वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत को नई पहचान दिलाएगी उत्तराखंड की बेटी प्रतिभा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,365)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (425)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (2)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (881)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर बद्रीनाथ राजमार्ग पर संचालित मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर बद्रीनाथ राजमार्ग पर संचालित मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील

October 15, 2026
रामलीला में राम-सीता विवाह का सुंदर मंचन, दर्शकों ने बजाई तालियां

रामलीला में राम-सीता विवाह का सुंदर मंचन, दर्शकों ने बजाई तालियां

October 14, 2026
ताराकुंड को धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर जोर,डॉ. धन सिंह रावत ने ग्रामीणों के साथ की चर्चा, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने पर दिया बल

ताराकुंड को धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर जोर,डॉ. धन सिंह रावत ने ग्रामीणों के साथ की चर्चा, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने पर दिया बल

October 13, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page