• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

Kanwar Yatra 2023: सीएम धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक, कहा-पिछले साल का टूटेगा रिकॉर्ड

by पहाड़वासी
June 27, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, शासन के उच्चाधिकारियों एवं जिलास्तर के अधिकारी शामिल हुए। सीएम पुष्कर सिंह धामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों से संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ेगा, मेला बहुत शानदार और अच्छा होगा। इसे सुगम और सरल बनाया जाएगा।बैठक में हिल बाईपास रोड को खोले जाने का प्रकरण पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आज ही हिल बाईपास को खोले जाने के लिए एनओसी जारी की जाए। जिससे हिल बाईपास की मरम्मत आदि का कार्य भी समय से पूरा कर लिया जाए। अधिकारियों को कावड़ मेला आरंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। श्रद्धालु अपने मन-मस्तिष्क में देवभूमि का अच्छा सा संदेश लेकर अपने गंतव्य को जाएं। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। हर दो-दो घंटे में शौचालयों आदि की सफाई की जाए। जिसके लिए जिम्मेदारी निर्धारित की जाए।सीएम ने कहा पार्किंग स्थलों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाए ताकि पार्किंग में कीचड़ न हो और गाड़ियों के फंसने की समस्या पैदा न हो। सीसीटीवी कैमरों नियमित मॉनिटरिंग की जाए। सुरक्षा की दृष्टि से तुरंत निर्णय लेकर कार्रवाई की जाए। ढिलाई बिल्कुल भी सहन नहीं की जाएगी। कानून एवं व्यवस्था के प्रश्न पर कहीं पर भी कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कहा कि कावड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इसलिए सभी कर्तव्यनिष्ठा एवं सजगता से काम करें।
कांवड़ यात्रा सुव्यवस्थित हो इसके लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए, जिसमें शासन के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं कांवड़ मेले से संबंधित जिलों के अधिकारी शामिल किए जाएं। कहा कि कांवड़ मेला अवधि में हरिद्वार में कांवड़ मेले से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का पर्वेक्षण प्रमुख सचिव आरके सुधांशु करेंगे। कांवड़ मेला के दौरान यात्रा रूटों का पूरा चार्ट दिया जाए। भंडारे व लंगर के लिए हाईवे से दूरी पर स्थान चिन्हित किए जाएं। कांवड़ मेले के दौरान पर्वतीय जनपदों में आवश्यक सेवाओं एवं सामग्रियों को भेजने के लिए कोई परेशानी न हो। स्थानीय स्तर पर लोगों को आवागमन में अधिक परेशानी का सामना न करने पड़े। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से नीलकंठ महादेव की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी लेकर व्यवस्थाओं को चाक-चौबन्द रखने के निर्देश दिए।
कांवड़ मेले में बनेंगे 2720 शौचालय
बैठक में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि कांवड़ मेले के लिए 60 हजार वाहनों की क्षमता के लिए 13 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इसके अलावा विशेष परिस्थितियों के लिए 03 अतिरिक्त पार्किंग स्थल आरक्षित हैं। 2720 से अधिक शौचालय, 640 से अधिक यूरेनल, मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था की जा रही है। जिसके लिए 1200 से अधिक सफाई कार्मिक तैनात किए जा रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर यह संख्या और बढ़ाई जाएगी। कांवड़िए कोई भी ऐसी सामग्री अपने साथ लेकर नहीं चलेंगे, जिससे नुकसान पहुंचने की संभावना हो और व्यापारी भी इस तरह की कोई भी सामग्री की बिक्री नहीं करेंगे। कांवड़ियों को निर्धारित ध्वनि प्रदूषण के नियमों का पालन करना होगा। बताया कि कांवड़ मेले से 30 जून तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। बताया कि कांवड़ मेले को 12 सुपर जोन, 32 जोन तथा 134 सेक्टरों में बांटा गया है। जिसके पूरे संचालन के लिए पांच नोडल अधिकारी नामित किये गए हैं।
तैयारियों से संतुष्ट दिखे सीएम,
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले की लिए बजट की कोई कमी नहीं है, सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जो समय बचा है उस पर सभी विभाग मिलकर काम करेंगे। पिछले साल हेलिकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा पर कहा कि कावड़ियों का इससे भी भव्य स्वागत किया जाएगा। केदारनाथ यात्रा पर उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वह मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करना सुनिश्चित करें।
पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने बताया कि कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से चर्चा की है। सभी विभाग ने अपनी तैयारियों के प्रजेंटेशन दिए हैं। जनप्रतिनधियों ने भी अपने सुझाव दिए हैं। मेले के लिए बजट की कोई कमी नहीं होगी। क्योंकि, कांवड़ मेला पूरे भारत वर्ष की आस्था और श्रद्धा का मेला है। इसके लिए अच्छे तरीके से तैयारियां भी की गई हैं। जिससे हम संतुष्ट हैं। अब जो समय बचा है उसमें सुझाव पर काम होगा। एनडीआरफ, एसडीआरफ आदि सुरक्षा बल कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए काम करेंगे।
एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि ड्रग्स फ्री उत्तराखंड का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री ने भी पूरे देश को नशे से मुक्त करने का संकल्प लिया है। उसी क्रम में हमने भी उत्तराखंड को 2025 तक ड्रग्स फ्री बनाने का संकल्प लिया है। ड्रग व नशे को रोकने के लिए सर्वाधिक शक्ति लगाई जाएगी।

Previous Post

आदि कैलाश यात्रा पर लगी रोक, 30 जून तक नहीं बनेंगे इनर लाइन पास

Next Post

बद्रीनाथ राजमार्ग पर खांकरा के पास खाई में गिरी कार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

उत्तराखंड: 16 वर्षीय बालिका के साथ तीन युवकों द्वारा किया गया सामूहिक बलात्कार। पुलिस ने बालिका को सुरक्षित बरामद कर कराया उसका मेडिकल । बीमार पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पोक्सो, रेप व अन्य जघन्य अपराधों में किया मामला दर्ज। महिला एसआई प्रियंका को सौंपी जांच। घटना से पूरे क्षेत्र में फेली सनसनी।
अपराध

May 6, 2026
STF का बड़ा शिकंजा,डेढ़ करोड़ के हाथी दांत के साथ तस्कर दबोचे
उत्तराखंड

STF का बड़ा शिकंजा,डेढ़ करोड़ के हाथी दांत के साथ तस्कर दबोचे

May 6, 2026
नरेंद्रनगर में अध्ययनरत गुरजीत सैनी का स्कूल अंडर -17 क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम के लिये हुआ चयन
उत्तराखंड

नरेंद्रनगर में अध्ययनरत गुरजीत सैनी का स्कूल अंडर -17 क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम के लिये हुआ चयन

May 5, 2026
सोनप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 26 हाफ अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
अपराध

सोनप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 26 हाफ अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

May 5, 2026
Next Post
बद्रीनाथ राजमार्ग पर खांकरा के पास खाई में गिरी कार

बद्रीनाथ राजमार्ग पर खांकरा के पास खाई में गिरी कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (191)
  • उत्तराखंड (3,984)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (252)
  • दुर्घटना (211)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (107)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (838)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (220)
  • स्वास्थ्य (77)

Recent.

उत्तराखंड: 16 वर्षीय बालिका के साथ तीन युवकों द्वारा किया गया सामूहिक बलात्कार। पुलिस ने बालिका को सुरक्षित बरामद कर कराया उसका मेडिकल । बीमार पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पोक्सो, रेप व अन्य जघन्य अपराधों में किया मामला दर्ज। महिला एसआई प्रियंका को सौंपी जांच। घटना से पूरे क्षेत्र में फेली सनसनी।

उत्तराखंड: 16 वर्षीय बालिका के साथ तीन युवकों द्वारा किया गया सामूहिक बलात्कार। पुलिस ने बालिका को सुरक्षित बरामद कर कराया उसका मेडिकल । बीमार पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पोक्सो, रेप व अन्य जघन्य अपराधों में किया मामला दर्ज। महिला एसआई प्रियंका को सौंपी जांच। घटना से पूरे क्षेत्र में फेली सनसनी।

May 6, 2026
STF का बड़ा शिकंजा,डेढ़ करोड़ के हाथी दांत के साथ तस्कर दबोचे

STF का बड़ा शिकंजा,डेढ़ करोड़ के हाथी दांत के साथ तस्कर दबोचे

May 6, 2026
नरेंद्रनगर में अध्ययनरत गुरजीत सैनी का स्कूल अंडर -17 क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम के लिये हुआ चयन

नरेंद्रनगर में अध्ययनरत गुरजीत सैनी का स्कूल अंडर -17 क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम के लिये हुआ चयन

May 5, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page