• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

40 साल बाद डागर पट्टी के टोला गांव तक पहुंची सड़क,ढोल-दमांऊ की गूंज से विधायक विनोद कंडारी का ऐतिहासिक स्वागत

by पहाड़वासी
January 22, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर, गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा के दूरस्थ डागर पट्टी स्थित टोला गांव में चार दशक के लंबे इंतज़ार के बाद पहली बार गांव तक सड़क पहुंची। सड़क पहुंचते ही गांव में उत्सव का माहौल छा गया। ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊ की थाप पर खुशी मनाई और इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी को चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया। गुरूवार को टोला गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक विनोद कंडारी ने राड़ागाढ़ से टोला तक 5 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। 1 करोड़ 66 लाख 87 हजार रुपये की धनराशि से गांव तक मोटरमार्ग को पहुंचाया गया। विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि मैं पहले मानता था कि यह डागर पट्टी का अंतिम गांव है, लेकिन सड़क जुड़ने के बाद आज यह मेरी डागर पट्टी का पहला गांव बन गया है। कहा कि विधायक बनने के बाद उन्होंने गांव तक सड़क पहुंचाने का वादा किया था और आज उस वादे को पूरा करने पर वह गांव पहुंचे हैं। बताया कि पूर्व में प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला की रास्ते में ही मौत हो गई थी, जिसने उन्हें इस सड़क के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी। कहा कि पीएमजीएसवाई और लोक निर्माण विभाग के माध्यम से सड़क का कार्य पूरा कराना ग्रामीणों के विश्वास और सहयोग का परिणाम है। इस दौरान दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, रुद्रप्रयाग सहित देश के विभिन्न हिस्सों से लोग सड़क लोकार्पण के अवसर पर अपने पैतृक गांव पहुंचे, जिससे गांव में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम के दौरान विधायक कंडारी ने भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए सड़क को जाखी-घनसाली और बडियारगढ़ से जोड़ने का आश्वासन दिया। साथ ही गांव के विकास के लिए 5 लाख रुपये देने और भूमि उपलब्ध होने पर खेल मैदान बनाने की घोषणा भी की। टोला, ग्वाड़ और राड़ागाढ़ विकास मंच के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र बर्तवाल ने विधायक का आभार जताया। मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्र पाल चौहान, प्रधान शोभा देवी, उप प्रधान राजेश्वरी देवी, आलम सिह बर्त्वाल, विजयपाल सिंह, गुलाब, विजय, विक्रम नेगी, रमेश सिंह, सुशीला देवी, बुद्धा देवी, पिंकी देवी आदि मौजूद थे।

Previous Post

प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा पहुंचे शहीद के आगर गांव, परिजनों को बंधाया ढांढस, कहा, केन्द्र व राज्य सरकार शहीद परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी

Next Post

जिला प्रशासन की तत्परता से मिला जीवनरक्षक उपचार,शिक्षक को एयर एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश किया गया रेफर

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित  हुई डॉ. मनीषा निगम,शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
उत्तराखंड

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित हुई डॉ. मनीषा निगम,शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

September 7, 2026
देवभूमि उत्तराखंड की अपनी पहचान :18 साल बाद फिर सजा ऐतिहासिक भेड़-मेला, निवालगांव में उमड़ा आस्था का सैलाब
उत्तराखंड

देवभूमि उत्तराखंड की अपनी पहचान :18 साल बाद फिर सजा ऐतिहासिक भेड़-मेला, निवालगांव में उमड़ा आस्था का सैलाब

September 7, 2026
सिरोबगड़ के ठेके से श्रीनगर शराब बेचने लाई जा रही शराब श्रीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ी, आरोपी गिरफ्तार,कार की डिग्गी बनी शराब का गोदाम, 7 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखंड

सिरोबगड़ के ठेके से श्रीनगर शराब बेचने लाई जा रही शराब श्रीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ी, आरोपी गिरफ्तार,कार की डिग्गी बनी शराब का गोदाम, 7 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

September 6, 2026
सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन में पहुंचे सीएम धामी, पारंपरिक आभूषणों को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (219)
  • उत्तराखंड (4,279)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (364)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (122)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (879)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित  हुई डॉ. मनीषा निगम,शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित हुई डॉ. मनीषा निगम,शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

September 7, 2026
देवभूमि उत्तराखंड की अपनी पहचान :18 साल बाद फिर सजा ऐतिहासिक भेड़-मेला, निवालगांव में उमड़ा आस्था का सैलाब

देवभूमि उत्तराखंड की अपनी पहचान :18 साल बाद फिर सजा ऐतिहासिक भेड़-मेला, निवालगांव में उमड़ा आस्था का सैलाब

September 7, 2026
सिरोबगड़ के ठेके से श्रीनगर शराब बेचने लाई जा रही शराब श्रीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ी, आरोपी गिरफ्तार,कार की डिग्गी बनी शराब का गोदाम, 7 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिरोबगड़ के ठेके से श्रीनगर शराब बेचने लाई जा रही शराब श्रीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ी, आरोपी गिरफ्तार,कार की डिग्गी बनी शराब का गोदाम, 7 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

September 6, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page