• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पिंडर की सहायक नदी में बनी झील; इन दो जिलों को हो सकता है खतरा..

by पहाड़वासी
July 2, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


Rain in Uttarakhand हिमालयी क्षेत्र में वर्षा का दौर जारी है। वहीं कुवारी गांव में लगातार हो रहे भूस्खलन से शंभू नदी में झील बनने का सिलसिला तेज हो गया है। जिससे बागेश्वर जिले से अधिक नुकसान चमोली जिले के गांवों को हो सकता है। शंभू नदी पर झील बनने की सूचना पर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।हिमालयी क्षेत्र में वर्षा का दौर जारी है। बागेश्‍वर जिले के अन्य भूभागों में भी रुक रुककर वर्षा हो रही है। पिंडर नदी की सहायक शंभू नदी पर झील बनने की सूचना पर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।कुवारी गांव में लगातार हो रहे भूस्खलन से शंभू नदी में झील बनने का सिलसिला तेज हो गया है। जिससे बागेश्वर जिले से अधिक नुकसान चमोली जिले के गांवों को हो सकता है।बीते शुक्रवार की देर शाम शंभू नदी में भूस्खलन के कारण झील बन गई है। झील बनने से नीचे बसे गांवों को खतरा हो गया है। राजस्व उप निरीक्षक संजय कुमार को किलपारा के सरपंच बसंत देव फोन से जानकारी दी।
जिलाधिकारी अनुराधा पाल के निर्देश के बाद सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। उनके मौके पर पहुंचने के बाद ही झील का मुहाना खोला जाएगा। सिंचाई विभाग के ईई पान सिंह बिष्ट ने बताया कि विभाग के ईई जेई तरुण लुमियाल समेत अन्य कर्मचारी भेजे गए हैं।
ब‍ीते वर्ष भी बनी थी झील
जिले में 2013 से कुंवारी गांव में भूस्खलन हो रहा है। बताया जा रहा है कि मलबा सीधे शंभू नदी पर गिर रहा है। जिससे वहां बीते वर्ष की भांति झील बन गई है। कपकोट स्थित शंभू बुग्याल से निकलकर कुंवारी गांव से शंभू नदी चमोली की तरफ जाती है।2013 में आई आपदा और लगातार भूस्खलन से नदी पर वी आकार की झील बन गई थी। तब झील की लंबाई 500 मीटर से अधिक बताई गई।नदी पर हो रहा मलबा जमा
नदी के किनारे धीरे-धीरे पहाड़ से मलबा गिरने और जमा होने के बाद झील फिर आकार लेने लगी है। कुंवारी की ग्राम प्रधान धर्मा देवी के अनुसार फिलहाल इस झील से कोई नुकसान नहीं है। लेकिन याद रखना चाहिए कि आपदा के लिहाज से उत्तराखंड के पहाड़ बेहद संवेदनशील हैं। केदारनाथ की तबाही का मंजर भुलाया नहीं जा सकता तो चमोली की आपदा के निशान भी अब तक हरे हैं।शंभू नदी बागेश्वर से निकलकर चमोली जिले में पिंडर नदी से मिलती है। जहां झील बनी है, वहां से एक किमी आगे चमोली जिला प्रारंभ हो जाता है। अगर यह झील टूटी तो चमोली के अरमल, थराली, नारायणबगड़ क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित होंगे।

Previous Post

यहाँ एक साथ दिखाई दिए दो गुलदार, दहशत में आए लोग

Next Post

युवाओं के लिए इस भर्ती को लेकर आया बड़ा अपडेट, परीक्षा शेड्यूल जारी, देखें…

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बणासी गांव में महिला पर गुलदार के हमले के बाद वन विभाग अलर्ट, ड्रोन व ट्रैप कैमरों से की जा रही निगरानी
उत्तराखंड

बणासी गांव में महिला पर गुलदार के हमले के बाद वन विभाग अलर्ट, ड्रोन व ट्रैप कैमरों से की जा रही निगरानी

June 28, 2026
जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने हमला कर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत
उत्तराखंड

जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने हमला कर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

June 27, 2026
मानसून अवधि से पहले ही केदारनाथ हेली सेवा की गई स्थगित
उत्तराखंड

मानसून अवधि से पहले ही केदारनाथ हेली सेवा की गई स्थगित

June 27, 2026
नारायणबगड़ मुख्य बाजार में राहत एवं सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी
उत्तराखंड

नारायणबगड़ मुख्य बाजार में राहत एवं सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी

June 26, 2026
Next Post
युवाओं के लिए इस भर्ती को लेकर आया बड़ा अपडेट, परीक्षा शेड्यूल जारी, देखें…

युवाओं के लिए इस भर्ती को लेकर आया बड़ा अपडेट, परीक्षा शेड्यूल जारी, देखें…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (203)
  • उत्तराखंड (4,091)
  • कुमाऊं (100)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (312)
  • दुर्घटना (222)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (116)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (867)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

बणासी गांव में महिला पर गुलदार के हमले के बाद वन विभाग अलर्ट, ड्रोन व ट्रैप कैमरों से की जा रही निगरानी

बणासी गांव में महिला पर गुलदार के हमले के बाद वन विभाग अलर्ट, ड्रोन व ट्रैप कैमरों से की जा रही निगरानी

June 28, 2026
जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने हमला कर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने हमला कर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

June 27, 2026
मानसून अवधि से पहले ही केदारनाथ हेली सेवा की गई स्थगित

मानसून अवधि से पहले ही केदारनाथ हेली सेवा की गई स्थगित

June 27, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page