रूद्रप्रयाग-जनपद के अगस्त्यमुनि विकास खण्ड़ के ग्राम सभा गहड़खाल के गहड़ गांव में प्रियंका पत्नी बिनोद कुमार की 2 साल की नन्ही बच्ची को गुलदार ने अपना निवाला बनाया, घटना सांय 6 बजे घर के आंगन में दादी के सामने खेल रही 2 साल की बच्ची मिस्टी को गुलदार 200 मीटर दूर ले गया ग्रामीणों के सोर मचाने के बाद बच्ची को गुलदार वहीं छोड़कर भाग गया। ढूढंखेाज करने पर मृत बालिका झाडीयों में मिली इस क्षेत्र की यह दूसरी घटना हैं इससी पहले कूपरसेरा गांव में 20 साल पहले भी एक बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था।ग्रामीण लोग जब घटना घटी तो खेतों से घर को आ रहे थें बच्ची को गुलदार कम से कम 200 सौ मीटर दूर ले गया तब तक लोगों द्वारा शोर मचाने पर गुलदार ने बालिका को छोड़ कर भाग गया सूचना मिलने पर आपदा प्रबन्धन की टीम व वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गयी हैं तो वहीं परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।







