• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

5 दिवसीय साहसिक यात्रा भ्रमण 3 दिन में संपन्न, बजट और युवाओं के चयन सहित विभाग पर उठे कई सवाल..

by पहाड़वासी
September 28, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रुद्रप्रयाग:क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल के तत्वावधान में विगत मार्च माह में संपन्न हुए पांच दिवसीय साहसिक यात्रा भ्रमण में हजारों रूपये वारा- न्यारा होने का मामला प्रकाश में आया है। साहसिक यात्रा भ्रमण में शामिल युवाओं के अनुसार पांच दिवसीय साहसिक यात्रा भ्रमण को तीन दिनों में संपन्न कराने से विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गयी है। विभागीय मानकों के अनुसार साहसिक यात्रा भ्रमण में तीनों विकासखण्ड के युवाओं को शामिल किया जाना था मगर विभाग द्वारा विकासखण्ड जखोली के तीन व विकासखण्ड ऊखीमठ के सात युवाओं को भ्रमण में शामिल कर विकासखण्ड अगस्तमुनि के युवाओं की अनदेखी करना न्यौचित नहीं लग रहा है। सूचना अधिकार अधिनियम से मिली जानकारी के अनुसार जिला युवा कल्याण एंव प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी ने 22 फरवरी 2023 को पत्राक संख्या 713 के माध्यम से क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी को पत्र भेजकर साहसिक यात्रा भ्रमण के तहत तीनों विकासखण्डों के 10 युवाओं को सीमावर्ती सुदूर अंचलों में ले जाकर 5 दिवसीय ट्रैकिंग / पथारोहण के निर्देश दिये गये थे तथा साहसिक यात्रा भ्रमण पर एक लाख रुपये व्यय किये जाने थे।


एक ही वार्ड से सात युवाओं को किया शामिल
जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल के निर्देश पर क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी ऊखीमठ की देखरेख में विगत मार्च माह में संपन्न हुए पांच दिवसीय साहसिक यात्रा भ्रमण में हजारों रुपये वारा-न्यारा होने की सम्भावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी द्वारा विकासखण्ड जखोली के कपणियां, मुनियाधार तथा चाका से एक-एक युवाओं तथा नगर पंचायत उखीमठ के गांधीनगर वार्ड से सात युवाओं को शामिल करने से स्पष्ट हो गया है कि साहसिक यात्रा भ्रमण में विकासखण्ड ऊखीमठ की 69 ग्राम पंचायतों तथा पूरे विकासखण्ड अगस्तमुनि के युवाओं की अनदेखी की गयी है। साहसिक यात्रा भ्रमण में नगर पंचायत के गाधीनगर के सात युवाओं को शामिल कर शेष उदयपुर, ओकारेश्वर व भटेश्वर युवाओं की अनदेखी करना भी समझ से परे लग रहा है।


भ्रमण के लेनदेन में भी गड़बड़ी
साहसिक यात्रा भ्रमण में शामिल एक युवक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि साहसिक यात्रा भ्रमण के दौरान चोपता में किसी प्रकार का रात्रि प्रवास नहीं हुआ है जबकि साहसिक यात्रा भ्रमण में चोपता रात्रि प्रवास पर 11 हजार 900 रुपये व्यय दिखाया गया है। साहसिक यात्रा भ्रमण के लिए विभाग द्वारा श्रीनगर से 24 हजार 629 रुपये के ट्रेकसूट खरीद कर रूद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्तमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी बाजारों की अनदेखी करना भी विभागीय कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठाता है। वहीं दूसरी ओर प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत का कहना है कि साहसिक यात्रा भ्रमण में 69 ग्राम पंचायतों के युवाओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं कि जायेगी क्योंकि एक ही वार्ड से सात युवाओं को साहसिक यात्रा भ्रमण में शामिल करना सोची-समझी चाल है। उनका कहना है कि यदि युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग या जिला प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गयी तो शीध्र प्रधान संगठन द्वारा युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल मंत्री रेखा आर्य को ज्ञापन भेजकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जायेगी।

Previous Post

दस दिन बाद श्रीनगर बैराज पर मिला गैरसैंण के करण पंवार का शव

Next Post

दो साल की लड़की को गुलदार ने बनाया निवाला, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद
उत्तराखंड

तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद

September 21, 2026
पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें
उत्तराखंड

पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें

September 14, 2026
केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!

September 1, 2026
रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की  मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा
अपराध

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

August 17, 2026
Next Post
दो साल की लड़की को  गुलदार ने बनाया निवाला, परिजनों का रो रो कर  बुरा हाल

दो साल की लड़की को गुलदार ने बनाया निवाला, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,341)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (407)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (881)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

भालू के हमले में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

भालू के हमले में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

October 1, 2026
ईसीएचएस पैनल में शामिल हो सकता है बेस अस्पताल श्रीनगर,सेना की टीम ने किया निरीक्षण, गढ़वाल के पूर्व सैनिकों को स्थानीय स्तर पर उपचार मिलने की जगी उम्मीद

ईसीएचएस पैनल में शामिल हो सकता है बेस अस्पताल श्रीनगर,सेना की टीम ने किया निरीक्षण, गढ़वाल के पूर्व सैनिकों को स्थानीय स्तर पर उपचार मिलने की जगी उम्मीद

October 1, 2026
पीएम मोदी के संभावित केदारनाथ दौरे की तैयारियां तेज,22 से 25 अक्टूबर के बीच पहुंचने की संभावना, एसपीजी ने किया धाम का निरीक्षण

पीएम मोदी के संभावित केदारनाथ दौरे की तैयारियां तेज,22 से 25 अक्टूबर के बीच पहुंचने की संभावना, एसपीजी ने किया धाम का निरीक्षण

October 1, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page