• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा में हेली सेवा संचालन को लेकर मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी

by पहाड़वासी
April 15, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ हेली सेवा संचालन के लिए मौसम की सटीक जानकारी देने को डॉप्लर रडार लगाने की कवायद चल रही है।केदारघाटी में हेलीकॉप्टर हादसे रोकने के लिए भारतीय नागरिक विमान प्राधिकरण की पहल पर भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) और उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के बीच डॉप्लर रडार लगाने व तकनीकी सहयोग के लिए बातचीत चल रही है।

बता दें बीते वर्ष अक्तूबर में केदार घाटी में मौसम खराब होने से एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना ग्रस्त हो गया था। जिसमें पायलट समेत सात श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। केदारघाटी में अचानक मौसम खराब हो जाता है। ऐसे में उड़ान भरने से पहले पायलट को मौसम की सही जानकारी नहीं होती है। इसके लिए आईएमडी के तकनीकी सहयोग से केदारघाटी में डॉप्लर रडार लगाने की कवायद चल रही है।
वहीं सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया हेली सेवा संचालन के लिए मौसम की जानकारी देने के लिए यूकाडा की ओर से केदारघाटी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिससे हेली कंपनियों को मौसम की जानकारी मिलेगी। डॉप्लर रडार और तकनीकी जानकारी के लिए आईएमडी के साथ बातचीत चल रही है।
क्रू मेंबर को मौसम की जानकारी दी जाएगी
हालांकि उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से केदारघाटी में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों के माध्यम से मौसम की लाइव जानकारी आपदा कंट्रोल को मिलेगी। जहां पर वायरलैस सिस्टम के माध्यम से पायलट और हेली कंपनियों के क्रू मेंबर को मौसम की जानकारी दी जाएगी।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि छोटे डॉप्लर रडार लगने से हेली सेवा संचालित करने के लिए मौसम की सटीक जानकारी हेली कंपनियों को मिलेगी। जिससे मौसम खराब होने पर हेली सेवाओं का संचालन रोका जाएगा। जिससे किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सकेगा।
गुप्तकाशी से केदारनाथ तक नौ हेलीपैड पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
केदारनाथ यात्रा के लिए संचालित होने वाली हेलीकॉप्टर सेवा पर इस बार पैनी नजर रखी जाएगी। गुप्तकाशी से केदारनाथ तक प्रत्येक हेलीपैड के चारों तरफ नौ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों से हेलीपैड से लेकर यात्री वेटिंग रूम, टिकट काउंटर और हेलीकॉप्टर की मॉनीटरिंग की जाएगी। दूसरी ओर सोनप्रयाग से केदारनाथ तक भी 35 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यात्रा के दौरान टिकट ब्लैकमेलिंग, हेली कंपनी प्रबंधन की ओर से यात्रियों के साथ अभद्रता, टिकट के लिए घंटों से लेकर दिनों की इंतजारी जैसी शिकायतें मिलती रही हैं।
ऐसे में इस बार, जिला प्रशासन अपने स्तर से हेलीकॉप्टर संचालन में किसी तरह की कसर नहीं रखना चाहता है। इसलिए प्रशासन की ओर से गुप्तकाशी, बडासू, मैखंडा, फाटा, शेरसी, सोनप्रयाग और केदारनाथ तक कुल नौ हेलीपैड पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। दूसरी तरफ यूकाडा की ओर से भी सभी हेलीपैड पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे जिनका कंट्रोल जिला प्रशासन और देहरादून कार्यालय से भी होगा। वहीं डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि प्रत्येक हेलीपैड और हेली कंपनी के कार्यालय को सीसीटीवी कैमरे से जोड़ा जा रहा है। इससे व्यवस्था के बेहतर संचालन में मदद मिलेगी।

Previous Post

सल्ट में 10 दुग्ध समितियां बंद, गांवों में दूध डंप होने से किसान बेहाल

Next Post

दुःखद!! यहां खाई में गिरी कार एक की मौके पर ही मौत,4 लोग घायल !

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान
उत्तराखंड

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

February 17, 2026
शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर
उत्तराखंड

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी
उत्तराखंड

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप
उत्तराखंड

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026
Next Post
दुःखद!! यहां खाई में गिरी कार एक की मौके पर ही मौत,4 लोग घायल !

दुःखद!! यहां खाई में गिरी कार एक की मौके पर ही मौत,4 लोग घायल !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,873)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (182)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (210)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

February 17, 2026
शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page