• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा हेली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार,265 वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नम्बरों को कराया गया ब्लॉक

by पहाड़वासी
April 6, 2026
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग -जनपद में प्रतिवर्ष होने वाली केदारनाथ धाम यात्रा के शुरू होने से पूर्व साइबर ठगों द्वारा केदारनाथ धाम हेतु संचालित होने वाली हैलीकॉप्टर सेवाओं के नाम पर तथा नामी कम्पनियों के नाम पर फर्जी वेबसाइट, तथा फर्जी फेसबुक विज्ञापन पेज, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउन्ट तैयार कर श्रद्धालुओं को ठगने का प्रयास किया जाता है। कतिपय मामलों में श्रद्धालु इनके झांसे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई इन ठगों के झांसे में आकर लुटा बैठता है। इन साइबर ठगों के इरादों पर नकेल कसने को लेकर मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों पर एसपी रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर द्वारा जनपद स्तर पर ‘‘साइबर फ्रॉड कम्बैट फोर्स’’ तैयार की गयी है। जनपद स्तर पर गठित इस फोर्स द्वारा सार्थक कार्रवाई की गयी है। ​सोशल मीडिया पर कार्यवाही – चिन्हित किए गए कुल 111 फेसबुक पेजों में से 106 पेजों को सफलतापूर्वक टेक डाउन किया गया है। इसके अतिरिक्त, 16 इंस्टाग्राम खातों को भी संदिग्ध गतिविधियों के कारण रिपोर्ट किया गया है। इन सभी अकाउन्ट्स की डिटेल्स प्राप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।​टेलीकॉम और व्हाट्सएप पर प्रहार – इन फेसबुक पेजों के साथ लिंक साइबर ठगी में प्रयुक्त होने वाले 110 मोबाइल नंबरों में से 55 नम्बरों को सम्बन्धित टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स और व्हाट्सएप के माध्यम से ब्लॉक कर दिया गया है तथा शेष 55 मोबाइल नम्बरों को ब्लॉक करने हेतु रिपोर्ट किया गया है। सभी नम्बरों की जानकारी कर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है। ​वित्तीय प्रहार – साइबर अपराधियों द्वारा प्रयोग में लाए जा रहे 6 बैंक खातों की जांच की गई, जिनमें से अब तक 1 बैंक खाते को डेबिट फ्रीज किया गया है। शेष बैंक खातों को डेबिट फ्रीज किये जाने की रिपोर्टिंग प्रक्रिया गतिमान है। ​वेबसाइट्स पर निगरानी – प्रथम दृष्टतया हैलीकॉप्टर टिकट दिलाने का दावा करने वाली संदिग्ध प्रतीत हो रही 22 वेबसाइट्स की जानकारी कर डोमेन रजिस्ट्रार को रिपोर्ट भेजी गई।*​पुलिस अधीक्षक का संदेश -पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने कहा है कि जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस केदारनाथ धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करती है। केदारनाथ धाम यात्रा हेलीकॉप्टर के माध्यम से करने वाले श्रद्धालुओं से अपील है कि इस बार की केदारनाथ यात्रा हेतु हैली सेवाओं की एकमात्र अधिकृत वेबसाइट https://www.heliyatra.irctc.co.in/ है। अन्य किसी भी प्रकार की वेबसाइट, फेसबुक विज्ञापन, लिंक या व्हट्सएप के माध्यम से टिकटों की बुकिंग का प्रयास न करें। ऐसा करने से साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं। जनपद में होने वाली केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत साइबर अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। हमारी टीम लगातार डिजिटल स्पेस की निगरानी कर रही है। आम जनता से अपील है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें।

Previous Post

सीईओ बीकेटीसी विशाल मिश्रा ने किया बद्रीनाथ धाम का निरीक्षण, कपाट खुलने से पहले तैयारियों को लेकर दिए अहम निर्देश

Next Post

देवप्रयाग विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने में जुटे विधायक कंडारी,स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा मांग पत्र,वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ रचित गर्ग सीएचसी देवप्रयाग और हिंडोलाखाल में देंगे सेवाएं

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त
उत्तराखंड

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

July 14, 2026
कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
उत्तराखंड

कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

July 14, 2026
हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी
अपराध

हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

July 14, 2026
पहाड़ों में आपदाओं से पहले मिलेगा अलर्ट, CBRI ने विकसित की नई चेतावनी तकनीक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (206)
  • उत्तराखंड (4,130)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (332)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (117)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (110)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

July 14, 2026
कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

July 14, 2026
हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

July 14, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page