• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग में घायल,बीमार घोड़े-खच्चरों के साथ क्रूरता करने वालों पर प्रशासन कर रहा कार्रवाई

by पहाड़वासी
August 19, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग पर घोड़े- खच्चरों का भी विशेष योगदान रहता है,जिसमे जरूरी खाद्य सामग्री से लेकर यात्रियों को ले जाने लाने तक हो।ऐसे में जरूरी है कि इन घोड़े खच्चरो की देखभाल भी उतनी ही महत्त्वपूर्ण हो जाती है। जितनी कि हर आदमी की होती है।

गौरीकुंड में तैनात सेक्टर अधिकारी अनिल कुमार ने अवगत कराया है कि केदारनाथ यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों की निरंतर निगरानी करते हुए चैकिंग की जा रही है तथा जो घोड़े-खच्चर जिनके पीठ में घाव व पैर में चोट के कारण लंगड़ा कर चल रहे हैं ऐसे घोड़े-खच्चरों की जांच कर तथा जिनके पीठ में घाव एवं पैर में चोट लगी है उनके संचालकों एवं मालिकों पर चालान की कार्यवाही करते हुए यात्रा मार्ग से हटाते हुए उन्हें उपचार हेतु पशु चिकित्सालय को भेजा जा रहा है।उन्होंने अवगत कराया है कि बकार अहमद राहतपुर खुर्द तहसील नजीवाबाद घोड़े की पीठ में घाव हो रखा था जिनके द्वारा खच्चर से सामान की ढुलान किया जा रहा था जिसका चालान करते हुए उक्त घोड़े को उपचार हेतु पशु चिकित्सालय गौरीकुंड को भेजा गया है।उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि टीम द्वारा आज सात अन्य घोड़े-खच्चरों की चैकिंग के दौरान पाया गया कि पीठ में घाव व पैर में चोट होने के कारण यात्रा मार्ग से हटाते हुए उन्हें उपचार हेतु पशु चिकित्सालय गौरीकुंड भेजा गया है।वही आपको बताते चलें कि विगत दिनों जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि केदारनाथ यात्रा मार्ग में किसी भी दशा में घायल,बीमार,कमजोर एवं बिना पंजीकरण के घोड़े-खच्चरों का संचालन न हो इसके लिए सेक्टर एवं सहायक सेक्टर अधिकारी व म्यूल टास्क फोर्स व डीडीआरएफ की टीम को चैकिंग व उचित कार्यवाही कर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के आदेश दिए गए हैं।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ.अशोक कुमार ने अवगत कराया है कि केदारनाथ यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चर जो बीमार एवं घायल हुए हैं ऐसे 3730 घोड़े-खच्चरों का उपचार किया गया है तथा 15651 घोड़े-खच्चरों का निरीक्षण किया गया है तथा यात्रा हेतु अयोग्य घोड़े-खच्चरों की संख्या 469 है,215 घोड़े-खच्चर मालिकों एवं संचालकों का चालान किया गया है तथा 16 व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Previous Post

दुःखद:यहां वाहन दुर्घटनाग्रस्त! 1 की मौत!1घायल

Next Post

दुखद खबर यहां सेना का वाहन खाई में गिरा,हादसे में 9 जवानों की मौत

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नगरासू गुरूद्वारे में निहंगो का कब्जा बरकरार,प्रशासन मौके पर तैनात
उत्तराखंड

नगरासू गुरूद्वारे में निहंगो का कब्जा बरकरार,प्रशासन मौके पर तैनात

June 21, 2026
उत्तरकाशी टूरिज्म के गाइड मुनेन्द्र सिंह एवं आजाद सिंह राणा ने किया माउंट सतोपंथ (7075 मीटर) फतह
उत्तराखंड

उत्तरकाशी टूरिज्म के गाइड मुनेन्द्र सिंह एवं आजाद सिंह राणा ने किया माउंट सतोपंथ (7075 मीटर) फतह

June 21, 2026
बिग ब्रेकिंग:पिस्टल के साथ पुलिस ने भिंडी को किया गिरफ्तार
अपराध

बिग ब्रेकिंग:पिस्टल के साथ पुलिस ने भिंडी को किया गिरफ्तार

June 20, 2026
गढ़वाल राइफल्स के दीक्षांत समारोह में 238 अग्निवीरों को किया गया डिप्लोमा से सम्मानित
उत्तराखंड

गढ़वाल राइफल्स के दीक्षांत समारोह में 238 अग्निवीरों को किया गया डिप्लोमा से सम्मानित

June 19, 2026
Next Post
दुखद खबर यहां सेना का वाहन खाई में गिरा,हादसे में 9 जवानों की मौत

दुखद खबर यहां सेना का वाहन खाई में गिरा,हादसे में 9 जवानों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (201)
  • उत्तराखंड (4,077)
  • कुमाऊं (100)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (301)
  • दुर्घटना (221)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (115)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (863)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (223)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

नगरासू गुरूद्वारे में निहंगो का कब्जा बरकरार,प्रशासन मौके पर तैनात

नगरासू गुरूद्वारे में निहंगो का कब्जा बरकरार,प्रशासन मौके पर तैनात

June 21, 2026
उत्तरकाशी टूरिज्म के गाइड मुनेन्द्र सिंह एवं आजाद सिंह राणा ने किया माउंट सतोपंथ (7075 मीटर) फतह

उत्तरकाशी टूरिज्म के गाइड मुनेन्द्र सिंह एवं आजाद सिंह राणा ने किया माउंट सतोपंथ (7075 मीटर) फतह

June 21, 2026
बिग ब्रेकिंग:पिस्टल के साथ पुलिस ने भिंडी को किया गिरफ्तार

बिग ब्रेकिंग:पिस्टल के साथ पुलिस ने भिंडी को किया गिरफ्तार

June 20, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page