• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

चीन सीमा पर अलर्ट, बाड़ाहोती सीमा पर चौकस हुई सेना,पहले भी 63 बार कर चुका चीन घुसपैठ

by पहाड़वासी
December 15, 2022
in उत्तराखंड, देश-विदेश
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

चमोली– अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) में भारतीय और चीनी सेना के बीच हुई झड़प की खबरें आने के बाद उत्तराखंड की सरहद पर भी अलर्ट हो गया है। भारत चीन संसदीय समूह के पूर्व अध्यक्ष तरुण विजय ने आशंका जताई है कि चीनी सैनिक राज्य के चमोली जिले के बाड़ाहोती क्षेत्र में फिर अपनी शरारत का निशाना बना सकते हैं। पहले भी चीन बाड़ाहोती एलएसी क्षेत्र में 63 बार घुसपैठ कर चुका है। बकौल तरुण विजय उत्तराखंड में 300 किमी की सीमा चीन- तिब्बत से मिलती है। उत्तराखंड से केंद्र सरकार को जो ब्योरा भेजा गया है, उसके मुताबिक, पिछले 10 साल में चीन की बाड़ाहोती क्षेत्र में लगातार घुसपैठ बढ़ी है। जनरल विपिन रावत के प्रयासों से ही अब बाड़ाहोती पक्के मार्ग से जुड़ गया है। चीन मामलों के जानकार तरुण विजय के मुताबिक, सुरक्षा और सामरिक लिहाज से बाड़ाहोती बेहद संवेदनशील क्षेत्र है। चीन ने एलएसी के पार वहां से ल्हासा तक मार्ग बना लिया है। दूसरा संवेदनशील बॉर्डर मिलन ग्लेशियर है, जहां तक सेना की सड़क से पहुंच बनाने के लिए बीआरओ 60 किमी मार्ग बना रहा है। 

उनके मुताबिक, चीन निरंतर इस बात का एहसास दिलाना चाहता है कि भारत के साथ उसकी सीमा का विवाद नहीं सुलझा है। इसी कारण चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों की घुसपैठ भारतीय सीमा में होती रहती है। इस बात की आशंका मोदी सरकार को है, इसलिए सरहद तक सामरिक महत्व की सड़कों का नेटवर्क तैयार किया है। 

सीमांत क्षेत्रों में विकास का ढांचा मजबूत करना होगा
सीमाओं की सुरक्षा के लिए तरुण विजय सीमांत क्षेत्रों में विकास का ढांचा मजबूत करने की आवश्यकता जताते हैं। उनके मुताबिक, विकास के ढांचे को सशक्त किए बगैर सुरक्षा की तैयारी अधूरी है। इसलिए गांवों से पलायन रोकने, सीमा दर्शन योजना पर जोर देने, 12 महीने खुली रहने वाली सड़कें तैयार करने, सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को हर हाल में मजबूत करने की योजना पर गंभीरता से काम करना होगा। 

3488 किमी सरहद पर चीन नजर
राज्य               सीमा (किमी में)
उत्तराखंड              345
हिमाचल                200
जम्मू और कश्मीर  1597
सिक्किम               220
अरुणाचल प्रदेश    1126

पिथौरागढ़ से सटी चीन सीमा पर फिलहाल शांति 
सीमांत जिले पिथौरागढ़ जिले की करीब 136 किमी लंबी सीमा चीन से लगती है। पिथौरागढ़ जिले में समुद्र तल से दस हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित रिलकोट, 8,898 फीट की ऊंचाई पर पर स्थित बुगडियार, 16,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित दुंग चौकियां चीन के करीब हैं। समुद्र तल से 14,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित चीन सीमा से लगी दारमा घाटी की अंतिम चौकी दावे और व्यास घाटी के 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित नाभीढांग सहित कई अन्य क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियों ने गश्त बढ़ा दी है। फिलहाल पिथौरागढ़ जिले की चीन सीमा पर शांति है। 

लिपुलेख तक सड़क बनने के बाद नेपाल को भी भड़का रहा चीन 
सीमा सड़क संगठन बीआरओ ने चीन सीमा तक लिपुलेख तक सड़क पहुंचा दी है। इससे टेंशन में आए चीन ने नेपाल को भड़काना शुरू कर दिया है। चीन के भड़कावे में आकर नेपाल कालापानी को अपना बताता है। उसने कुछ समय पहले कालापानी को अपना बताकर नक्शा भी जारी किया था। तबसे नेपाल सीमा पर भी एसएसबी ने पहले की तुलना में गश्त बढ़ा दी है। नेपाल भी भारत सीमा पर कई बीओपी बना रहा है। 

Previous Post

जिला चिकित्सालय में कार्डियक केयर यूनिट शुरू

Next Post

शीतकाल यात्रा में शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर उखीमठ में पहुंचे 11641 तीर्थयात्री

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में शामिल हुए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी
उत्तराखंड

तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में शामिल हुए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी

May 17, 2025
बद्रीनाथ हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने कुचला नंदी, गौ रक्षा विभाग की टीम के साथ पशुपालन विभाग ने किया ट्रीटमेंट
उत्तराखंड

बद्रीनाथ हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने कुचला नंदी, गौ रक्षा विभाग की टीम के साथ पशुपालन विभाग ने किया ट्रीटमेंट

May 17, 2025
शिकायतों के निवारण के लिए टोल फ्री नंबर जारी…भंडारी, नगर निगम महापौर आरती भंडारी ने 100दिनों के कार्यकाल को रखा सामने
उत्तराखंड

शिकायतों के निवारण के लिए टोल फ्री नंबर जारी…भंडारी, नगर निगम महापौर आरती भंडारी ने 100दिनों के कार्यकाल को रखा सामने

May 17, 2025
वासुकी ताल क्षेत्र में अनाधिकृत प्रवेश पर वन विभाग सख्त, बिना परमिट घूमना पड़ सकता है भारी
उत्तराखंड

वासुकी ताल क्षेत्र में अनाधिकृत प्रवेश पर वन विभाग सख्त, बिना परमिट घूमना पड़ सकता है भारी

May 16, 2025
Next Post
शीतकाल यात्रा में शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर उखीमठ में पहुंचे 11641 तीर्थयात्री

शीतकाल यात्रा में शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर उखीमठ में पहुंचे 11641 तीर्थयात्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (8)
  • अन्य (11)
  • अपराध (168)
  • उत्तराखंड (3,497)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (144)
  • दुर्घटना (202)
  • देश-विदेश (108)
  • धार्मिक (90)
  • पर्यटन (218)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (787)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (195)
  • स्वास्थ्य (72)

Recent.

तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में शामिल हुए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी

तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में शामिल हुए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी

May 17, 2025
बद्रीनाथ हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने कुचला नंदी, गौ रक्षा विभाग की टीम के साथ पशुपालन विभाग ने किया ट्रीटमेंट

बद्रीनाथ हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने कुचला नंदी, गौ रक्षा विभाग की टीम के साथ पशुपालन विभाग ने किया ट्रीटमेंट

May 17, 2025
शिकायतों के निवारण के लिए टोल फ्री नंबर जारी…भंडारी, नगर निगम महापौर आरती भंडारी ने 100दिनों के कार्यकाल को रखा सामने

शिकायतों के निवारण के लिए टोल फ्री नंबर जारी…भंडारी, नगर निगम महापौर आरती भंडारी ने 100दिनों के कार्यकाल को रखा सामने

May 17, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page