• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

अल्मोड़ा वनाग्नि- बिनसर अभयारण्य वनाग्नि में झुलसे पीआरडी जवान की भी दिल्ली एम्स में मौत, मृतकों की संख्या हुई छह

by पहाड़वासी
July 1, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


उत्तराखंड (अल्मोड़ा)- 1 जुलाई
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में अल्मोड़ा जिले के बिनसर वन्यजीव अभ्यारण में हुई वनाग्नि में एक और मौत हुई है। इस वनाग्नि में झुलसे पीआरडी जवान कुंदन नेगी की 18 दिन बाद एम्स दिल्ली में मौत हो गई। इसके साथ ही इस घटना में मृतकों की संख्या अब छह हो गई है।

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह तड़के दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान पीआरडी जवान कुंदन नेगी उम्र 44 वर्ष निवासी खाखरी, भैसियाछाना ब्लाक की मौत हो गई है। 13 जून को बिनसर अभ्यारण्य में भीषण आग फैल गई थी। जिसके बाद आग को नियंत्रण करने के लिए वन विभाग के आठ कर्मचारी गए हुए थे। लेकिन आग से गंभीर रूप से झुलसने से चार वन कर्मियों त्रिलोक मेहता, करन आर्या, दिवान राम, पूरन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक वन कर्मी कृष्ण कुमार उम्र 21 वर्ष निवासी भेटुली की 10 दिन पहले बीते 20 जून को दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दो झुलसे वन कर्मियों भगवत सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी भेटुली व कैलाश भट्ट, निवासी घनेली उम्र 54 वर्ष का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पीआरडी जवान की मौत की सूचना गांव में मिलते ही शोक की लहर छा गई। वन कर्मी का शव उनके पैतृक गांव पहुंचेगा,जिसके बाद आज सोमवार को अंतेष्टि की जाएगी। प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम हेम चंद्र गहतोड़ी ने वन कर्मी की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि घायलों की स्थिति ठीक है। पीड़ितों को हर संभव मदद दी जा रही है।

डीएफओ सिविल सोयम हेम चंद्र गहतोड़ी ने बताया कि वह 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गया था। चिकित्सकों के लगातार प्रयास के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना में मरने वालों की संख्या अब छह हो गई है। जिले में जंगल की आग से जलकर 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 18 दिन बाद पीआरडी जवान भैंसियाछाना के खाकरी निवासी कुंदन नेगी ने भी दम तोड़ दिया है। दो अन्य वन कर्मी अब भी जीवन और मौत से जंग लड़ रहे हैं। डीएफओ हेम चंद्र गहतोड़ी ने बताया कि रविवार तड़के तीन बजे के करीब उसकी मौत की सूचना मिली।

Previous Post

भागीरथी नदी किनारे मिला अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Next Post

तीन नए कानून लागू-आज से लागू हुए देश में तीन नए कानून, पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

उत्तराखंड में मौसम की मार,आज भी कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज़, पहाड़ से मैदान तक दिखेगा असर

October 19, 2025
रुद्रप्रयाग पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 20 साल के कठोर कारावास की सजा
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 20 साल के कठोर कारावास की सजा

October 18, 2025
सूक्ष्म सिंचाई तकनीक से महिला कृषक बनी आत्मनिर्भर! कम पानी में अधिक उत्पादन कर बिछना देवी ने उदाहरण किया पेश….
उत्तराखंड

सूक्ष्म सिंचाई तकनीक से महिला कृषक बनी आत्मनिर्भर! कम पानी में अधिक उत्पादन कर बिछना देवी ने उदाहरण किया पेश….

October 14, 2025
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिले 9 और विशेषज्ञ चिकित्सक,संविदा फैकल्टी के तैनाती प्रस्ताव को मिला चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ रावत का अनुमोदन
उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिले 9 और विशेषज्ञ चिकित्सक,संविदा फैकल्टी के तैनाती प्रस्ताव को मिला चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ रावत का अनुमोदन

October 13, 2025
Next Post
तीन नए कानून लागू-आज से लागू हुए देश में तीन नए कानून, पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल

तीन नए कानून लागू-आज से लागू हुए देश में तीन नए कानून, पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (172)
  • उत्तराखंड (3,752)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (149)
  • दुर्घटना (203)
  • देश-विदेश (109)
  • धार्मिक (93)
  • पर्यटन (220)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (794)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (198)
  • स्वास्थ्य (72)

Recent.

उत्तराखंड में मौसम की मार,आज भी कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज़, पहाड़ से मैदान तक दिखेगा असर

October 19, 2025
रुद्रप्रयाग पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 20 साल के कठोर कारावास की सजा

रुद्रप्रयाग पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 20 साल के कठोर कारावास की सजा

October 18, 2025
सूक्ष्म सिंचाई तकनीक से महिला कृषक बनी आत्मनिर्भर! कम पानी में अधिक उत्पादन कर बिछना देवी ने उदाहरण किया पेश….

सूक्ष्म सिंचाई तकनीक से महिला कृषक बनी आत्मनिर्भर! कम पानी में अधिक उत्पादन कर बिछना देवी ने उदाहरण किया पेश….

October 14, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page