• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home गढ़वाल

भारी बर्फबारी के बावजूद केदारनाथ यात्रा की तैयारियां जारी, प्रशासन मुस्तैद,विषम परिस्थितियों के बीच भी यात्रा मार्ग सुचारु करने में जुटी हैं टीमें

by पहाड़वासी
April 9, 2026
in गढ़वाल, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग -आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा जो 22 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने जा रही है, के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। विषम मौसम परिस्थितियों के बावजूद भी प्रशासन की विभिन्न टीमें धाम क्षेत्र एवं पैदल यात्रा मार्ग को सुगम बनाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।विगत तीन-चार दिनों से केदारनाथ धाम क्षेत्र में हो रही भारी बर्फबारी के कारण जहां एक ओर परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण बनी हुई हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासन की टीमें पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्यों का निष्पादन कर रही हैं। कठिन हालात के बावजूद भी तैयारियों की गति में कोई कमी नहीं आने दी जा रही है।

अधिशासी अभियंता डीडीएमए राजविंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हालिया बर्फबारी के चलते धाम क्षेत्र एवं यात्रा मार्ग में 4 से 5 फीट तक बर्फ जम चुकी है। इसके बावजूद टीमों द्वारा निरंतर प्रयास करते हुए पूर्व में लिनचोली से केदारनाथ धाम तक लगभग 4 से 5 फीट चौड़ाई में पैदल मार्ग को सुचारु किया गया था।उन्होंने बताया कि मौसम सामान्य होते ही प्रशासन की टीमों ने बिना समय गंवाए पुनः बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। धाम क्षेत्र में हेलीपैड, रुद्र पॉइंट से संगम सेतु तक मशीनों एवं मैनपॉवर के माध्यम से तेजी से बर्फ हटाई जा रही है।अधिशासी अभियंता ने यह भी बताया कि मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में भी भारी बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है, जिसके मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आवश्यकता अनुसार मैनपॉवर एवं संसाधनों को बढ़ाया जा रहा है।जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं यात्रा के सुचारु संचालन के लिए हर स्तर पर तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी प्रशासन की टीमों का समर्पण एवं कार्य के प्रति प्रतिबद्धता यह सुनिश्चित कर रही है कि यात्रा व्यवस्थाएं समय से पूर्ण हों।

Previous Post

प्राथमिक विद्यालय पाली लंगूर में मिले ऐतिहासिक शिलालेख, जांच के लिए पुरातत्व विभाग की टीम सक्रिय,जिलाधिकारी के निर्देश पर ऐतिहासिक शिलालेख पौड़ी लाए गए, हेरिटेज म्यूजियम में संरक्षित किए जाएंगे

Next Post

निरीक्षण से निर्णय तक: जिला अस्पताल में सुधार और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार को जिलाधिकारी ने दी मंजूरी,जिला अस्पताल में बड़ा सुधार अभियान: इमरजेंसी विस्तार, ओपीडी डिजिटल टोकन सिस्टम, उपकरण खरीद, शववाहन, सोलर प्लांट और वार्ड सुविधाओं पर जोर,जिला अस्पताल में सुधार की ग्राउंड प्लानिंग: मॉनिटरिंग सिस्टम और मरीज सुविधाओं पर फोकस

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
उत्तराखंड

कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

July 14, 2026
हौसलों की उड़ान: हर्बल टी व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं प्रियंका बिष्ट,हर्बल टी से बदली जिंदगी, प्रियंका बिष्ट बनीं गांव की प्रेरणा
उत्तराखंड

हौसलों की उड़ान: हर्बल टी व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं प्रियंका बिष्ट,हर्बल टी से बदली जिंदगी, प्रियंका बिष्ट बनीं गांव की प्रेरणा

July 13, 2026
श्रीनगर व्यापार सभा कोषाध्यक्ष एवं महासचिव जल्द लेंगे शपथ, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के बीच चल रहा विवाद समाप्त
उत्तराखंड

श्रीनगर व्यापार सभा कोषाध्यक्ष एवं महासचिव जल्द लेंगे शपथ, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के बीच चल रहा विवाद समाप्त

July 11, 2026
श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

July 10, 2026
Next Post
निरीक्षण से निर्णय तक: जिला अस्पताल में सुधार और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार को जिलाधिकारी ने दी मंजूरी,जिला अस्पताल में बड़ा सुधार अभियान: इमरजेंसी विस्तार, ओपीडी डिजिटल टोकन सिस्टम, उपकरण खरीद, शववाहन, सोलर प्लांट और वार्ड सुविधाओं पर जोर,जिला अस्पताल में सुधार की ग्राउंड प्लानिंग: मॉनिटरिंग सिस्टम और मरीज सुविधाओं पर फोकस

निरीक्षण से निर्णय तक: जिला अस्पताल में सुधार और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार को जिलाधिकारी ने दी मंजूरी,जिला अस्पताल में बड़ा सुधार अभियान: इमरजेंसी विस्तार, ओपीडी डिजिटल टोकन सिस्टम, उपकरण खरीद, शववाहन, सोलर प्लांट और वार्ड सुविधाओं पर जोर,जिला अस्पताल में सुधार की ग्राउंड प्लानिंग: मॉनिटरिंग सिस्टम और मरीज सुविधाओं पर फोकस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (206)
  • उत्तराखंड (4,130)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (332)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (117)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (110)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

July 14, 2026
कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

July 14, 2026
हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

July 14, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page