• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

गजब की लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार : कभी बनी वकील तो कभी ठेकेदार, अविवाहित युवक थे शिकार

by पहाड़वासी
June 7, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


ब्यूरो -अविवाहित और अच्छी आमदनी वाले युवकों को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाने, फिर ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठने वाली एक शातिर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला खुद को कभी वकील, कभी कॉन्ट्रैक्टर, कभी बिजनेसमैन तो कभी रजनीगंधा की ब्रांड एंबेसडर बताकर अलग-अलग किरदारों में ठगी का जाल फैलाती थी। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में यह बड़ी कार्रवाई अंजाम दी गई, जिसमें लुटेरी दुल्हन के काले कारनामों का पर्दाफाश हुआ।पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला मेट्रोमोनियल साइटों पर खुद को अविवाहित, शिक्षित और उच्च पदस्थ दिखाकर अमीर और अकेले पुरुषों को अपना निशाना बनाती थी। पहले दोस्ती, फिर प्यार और अंततः शादी की बात कर भरोसे में लेती थी। जैसे ही वह पूरी तरह से व्यक्ति को अपने जाल में फंसा लेती, उसके बाद शुरू होता था ब्लैकमेलिंग का खेल।

महिला की चालाकी का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह अलग-अलग पहचान अपनाकर अपने शिकारों को भ्रमित करती थी। कभी खुद को दिल्ली हाईकोर्ट की वकील बताती थी, तो कभी कहती थी कि वह एक नामी कंस्ट्रक्शन कंपनी की कॉन्ट्रैक्टर है। कई मामलों में उसने खुद को नामी गुटका कंपनी ‘रजनीगंधा’ की ब्रांड एंबेसडर बताकर भी भरोसा जीता। एक अन्य मामले में वह बिजनेसवुमन बनकर सामने आई थी।

जैसे ही वह किसी व्यक्ति से करीबी बना लेती, तो उससे शादी के नाम पर मोटी रकम मांगती थी। अगर शिकार पैसे देने में आनाकानी करता, तो महिला उसके अश्लील या निजी मैसेज और तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने लगती। कुछ मामलों में उसने शादी करके पति के नाम पर लोन भी ले लिया और फिर फरार हो गई।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि अभियुक्ता के खिलाफ उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में पूर्व से ही डेढ़ दर्जन से भी अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें ठगी, धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग, धमकी और फर्जी दस्तावेज़ बनाने जैसे संगीन आरोप शामिल हैं। पुलिस अब महिला के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो नहीं है।

फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और जिन-जिन लोगों के साथ उसने यह अपराध किया है, उनकी सूची तैयार की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इसके साथ कोई अन्य सहयोगी भी सक्रिय थे, जो इसके अपराधों में साथ देते थे।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि जनपद में ठगी और ब्लैकमेलिंग जैसे मामलों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वह मेट्रोमोनियल साइटों पर किसी से भी संपर्क करते समय सतर्कता बरतें और जल्दबाज़ी में कोई बड़ा निर्णय न लें।

Previous Post

टेक ऑफ के समय हेली में आई तकनीकी खराबी, एहतियातन सड़क पर करवाई लैंडिंग

Next Post

तुंगेश्वर महादेव मंदिर में सिखाया गया योग एवं वेद पुराण और नदी सभ्यता पर हुई चर्चा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

विश्व योग दिवस पर भगवान केदारनाथ धाम में आस्था और स्वास्थ्य का संगम, योगाभ्यास में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
उत्तराखंड

विश्व योग दिवस पर भगवान केदारनाथ धाम में आस्था और स्वास्थ्य का संगम, योगाभ्यास में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

June 21, 2025
उपलब्धियों भरा रहा डीएम गहरवार का दो साल का कार्यकाल,नए प्रयोगों से बदली श्री केदारनाथ धाम यात्रा की तस्वीर, श्रद्धालुओं की संख्या में भी नए कीर्तिमान स्थापित
उत्तराखंड

उपलब्धियों भरा रहा डीएम गहरवार का दो साल का कार्यकाल,नए प्रयोगों से बदली श्री केदारनाथ धाम यात्रा की तस्वीर, श्रद्धालुओं की संख्या में भी नए कीर्तिमान स्थापित

June 20, 2025
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान को दी विदाई,नई जिम्मेदारी में होंगे उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ
उत्तराखंड

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान को दी विदाई,नई जिम्मेदारी में होंगे उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ

June 20, 2025
केदारनाथ यात्रा मार्ग के सीतापुर पार्किंग में हुई मारपीट की घटना के वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, मारपीट की घटना में शामिल 05 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
अपराध

केदारनाथ यात्रा मार्ग के सीतापुर पार्किंग में हुई मारपीट की घटना के वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, मारपीट की घटना में शामिल 05 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

June 19, 2025
Next Post
तुंगेश्वर महादेव मंदिर में सिखाया गया योग एवं वेद पुराण और नदी सभ्यता पर हुई चर्चा

तुंगेश्वर महादेव मंदिर में सिखाया गया योग एवं वेद पुराण और नदी सभ्यता पर हुई चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (8)
  • अन्य (12)
  • अपराध (171)
  • उत्तराखंड (3,581)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (145)
  • दुर्घटना (202)
  • देश-विदेश (108)
  • धार्मिक (90)
  • पर्यटन (219)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (789)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (195)
  • स्वास्थ्य (72)

Recent.

विश्व योग दिवस पर भगवान केदारनाथ धाम में आस्था और स्वास्थ्य का संगम, योगाभ्यास में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

विश्व योग दिवस पर भगवान केदारनाथ धाम में आस्था और स्वास्थ्य का संगम, योगाभ्यास में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

June 21, 2025
उपलब्धियों भरा रहा डीएम गहरवार का दो साल का कार्यकाल,नए प्रयोगों से बदली श्री केदारनाथ धाम यात्रा की तस्वीर, श्रद्धालुओं की संख्या में भी नए कीर्तिमान स्थापित

उपलब्धियों भरा रहा डीएम गहरवार का दो साल का कार्यकाल,नए प्रयोगों से बदली श्री केदारनाथ धाम यात्रा की तस्वीर, श्रद्धालुओं की संख्या में भी नए कीर्तिमान स्थापित

June 20, 2025
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान को दी विदाई,नई जिम्मेदारी में होंगे उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान को दी विदाई,नई जिम्मेदारी में होंगे उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ

June 20, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page