• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

देशभर में पेपरलीक मामले के बबाल के बीच उत्तराखंड में पेपरलीक का बड़ा मामला आया सामने!! मच गया हड़कंप!!दो विषयों की परीक्षाएं आनन फानन में रद्द। बैठी जांच!!

by पहाड़वासी
July 23, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक: दो विषयों की परीक्षाएं रद्द, 7 साल का प्रतिबंध लगाया

देहरादून। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (UKTU) में सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने दो विषयों की परीक्षाएं तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी हैं।
विश्वविद्यालय ने Machine Learning for Internet of Things (IOTT004) और Electromagnetic Field Theory (ECT043) विषयों की परीक्षाएं रद्द करते हुए इनकी पुनः परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। 22 जुलाई को जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार,एक विषय का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। शिकायत मिलने पर गठित विश्वविद्यालय स्तरीय समिति और संबंधित संस्थान की आंतरिक जांच समिति ने मामले की गहन जांच की।जांच रिपोर्ट में पाया गया कि बाह्य प्रश्नपत्र निर्माता ने परीक्षा की गोपनीयता का गंभीर उल्लंघन किया है। साथ ही ECT043 विषय के प्रश्नपत्र पर भी लीक की आशंका व्यक्त की गई। इन तथ्यों के आधार पर विश्वविद्यालय ने दोनों परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया।
UKTU के अनुसार, दोनों विषयों की री-एग्जाम अगस्त 2026 के तीसरे सप्ताह में कराई जाएगी। विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम और परीक्षा केंद्रों की सूची जल्द ही विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। पेपर लीक होने पर सख़्त प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए संबंधित बाह्य प्रश्नपत्र निर्माता को आगामी सात वर्षों तक विश्वविद्यालय की सभी परीक्षा गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया गया है साथ ही संबंधित संस्थान को परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
यह घटना उत्तराखंड की तकनीकी शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और गोपनीयता को लेकर सवाल उठा रही है। UKTU प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर नियमित रूप से अपडेट चेक करें।
विश्वविद्यालय की उच्च स्तरीय जांच समिति और संस्थान की आंतरिक जांच रिपोर्ट में यह पाया गया कि उक्त विषय के External Paper Setter आशीष कुमार गुप्ता, सहायक प्रोफेसर, शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून ने परीक्षा से पहले छात्रों के आंतरिक पोर्टल और व्हाट्सएप पर परीक्षा से संबंधित समान प्रश्न साझा किए थे।

विश्वविद्यालय ने इसे परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता, शुचिता और अकादमिक मानकों का गंभीर उल्लंघन माना है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि Electromagnetic Field Theory (ECT043) विषय का प्रश्नपत्र भी उसी शिक्षक द्वारा तैयार किया गया था। विश्वविद्यालय ने कहा कि इस विषय में भी प्रश्नपत्र की गोपनीयता भंग होने की पूर्ण आशंका है।

इसी कारण छात्रहित और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने दोनों विषयों की परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय लिया।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता, पारदर्शिता और छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कुलपति द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विषय कोड IOTT004 (Machine Learning for Internet of Things) और ECT043 (Electromagnetic Field Theory) की पूर्व में आयोजित परीक्षाओं को तत्काल प्रभाव से निरस्त (Cancel) किया जाता है।

Previous Post

उत्तराखंड में पहली बार: श्रीनगर नगर निगम की अनूठी पहल, बार्बर दुकानों से यूज्ड ब्लेड का शुरू हुआ वैज्ञानिक संग्रहण

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

उत्तराखंड में पहली बार: श्रीनगर नगर निगम की अनूठी पहल, बार्बर दुकानों से यूज्ड ब्लेड का शुरू हुआ वैज्ञानिक संग्रहण
उत्तराखंड

उत्तराखंड में पहली बार: श्रीनगर नगर निगम की अनूठी पहल, बार्बर दुकानों से यूज्ड ब्लेड का शुरू हुआ वैज्ञानिक संग्रहण

July 22, 2026
कांग्रेस ने जताया विरोध,छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी से अभद्रता को बताया लोकतंत्र पर हमला
उत्तराखंड

कांग्रेस ने जताया विरोध,छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी से अभद्रता को बताया लोकतंत्र पर हमला

July 22, 2026
कोरोना महामारी ने कारोबार किया प्रभावित, कोटद्वार के महेश ने नहीं मानी हार,खोला रेस्टोरेंट, सालाना कारोबार एक करोड़ पार
उत्तराखंड

कोरोना महामारी ने कारोबार किया प्रभावित, कोटद्वार के महेश ने नहीं मानी हार,खोला रेस्टोरेंट, सालाना कारोबार एक करोड़ पार

July 22, 2026
निजी स्कूल में छात्र से अश्लील हरकतें करने पर प्रधानाचार्य गिरफ्तार
अपराध

निजी स्कूल में छात्र से अश्लील हरकतें करने पर प्रधानाचार्य गिरफ्तार

July 21, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (208)
  • उत्तराखंड (4,152)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (338)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (119)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (80)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (875)
  • शिक्षा (112)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

देशभर में पेपरलीक मामले के बबाल के बीच उत्तराखंड में पेपरलीक का बड़ा मामला आया सामने!! मच गया हड़कंप!!दो विषयों की परीक्षाएं आनन फानन में रद्द। बैठी जांच!!

देशभर में पेपरलीक मामले के बबाल के बीच उत्तराखंड में पेपरलीक का बड़ा मामला आया सामने!! मच गया हड़कंप!!दो विषयों की परीक्षाएं आनन फानन में रद्द। बैठी जांच!!

July 23, 2026
उत्तराखंड में पहली बार: श्रीनगर नगर निगम की अनूठी पहल, बार्बर दुकानों से यूज्ड ब्लेड का शुरू हुआ वैज्ञानिक संग्रहण

उत्तराखंड में पहली बार: श्रीनगर नगर निगम की अनूठी पहल, बार्बर दुकानों से यूज्ड ब्लेड का शुरू हुआ वैज्ञानिक संग्रहण

July 22, 2026
कांग्रेस ने जताया विरोध,छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी से अभद्रता को बताया लोकतंत्र पर हमला

कांग्रेस ने जताया विरोध,छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी से अभद्रता को बताया लोकतंत्र पर हमला

July 22, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page