• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

अमृत कलश यात्रा पहुंची देहरादून, मुख्यमंत्री धामी ने कहा-सभी भक्तियों में सर्वश्रेष्ठ है देशभक्ति

by पहाड़वासी
October 29, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून-राज्यभर से होते हुए अमृत कलश यात्रा शनिवार को देहरादून पहुंच गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि देशभक्ति सभी प्रकार की भक्तियों में सर्वश्रेष्ठ है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, एक राष्ट्र तभी महान बनता है, जब उसके नागरिकों के मन में अपने देश, अपनी संस्कृति, परंपरा और अपने सामर्थ्य पर पूर्ण विश्वास एवं गर्व का भाव होता है। हमारी देवभूमि, वीरों की भूमि है, बलिदानियों की भूमि है। ये बात हमारे सैनिकों ने अब तक हुए सभी युद्धों में सिद्ध की है।
कहा, देशभक्ति सभी प्रकार की भक्तियों में सर्वश्रेष्ठ है। सीएम धामी ने शनिवार को गढ़ीकैंट, निंबूवाला स्थित हिमालयन संस्कृति केंद्र में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय अमृत कलश यात्रा में प्रतिभाग करते हुए यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के तहत दिल्ली में देशभर से लाए गए अमृत कलशों का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, अमृत कलश यात्रा में देवभूमि के सुदूरवर्ती अंचलों के 95 विकासखंडों व 101 नगर निकायों से 192 और नेहरू युवा केंद्र से 166 स्वयंसेवक उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह कलश यात्रा अमर शहीदों के त्याग एवं बलिदान को हमारे मस्तिष्क में चिरस्थायी रखने के उद्देश्य से संपूर्ण देशभर में मेरी माटी मेरा देश महाभियान के अंतर्गत चलाई जा रही है।संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, इस यात्रा के तहत अमर शहीदों की तपोभूमि की मिट्टी को अमृत कलश में दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक तक पहुंचाया जा रहा है। अमृत कलश यात्रा के तहत देशभर से 7,500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास अमृत वाटिका बनाई जाएगी। इस मौके पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजानदास, सुरेश सिंह चौहान, मधु भट्ट, अनिल डब्बू, राजेश शुक्ला, एचसी सेमवाल आदि मौजूद थे।

Previous Post

रुद्रप्रयाग पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा,73 पेटी शराब के साथ एक को दबोचा, वाहन भी सील

Next Post

उत्तराखंड में पुलिस के हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में सामने आई ये कहानी

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

प्राथमिक विद्यालय पाली लंगूर में मिले ऐतिहासिक शिलालेख, जांच के लिए पुरातत्व विभाग की टीम सक्रिय,जिलाधिकारी के निर्देश पर ऐतिहासिक शिलालेख पौड़ी लाए गए, हेरिटेज म्यूजियम में संरक्षित किए जाएंगे
उत्तराखंड

प्राथमिक विद्यालय पाली लंगूर में मिले ऐतिहासिक शिलालेख, जांच के लिए पुरातत्व विभाग की टीम सक्रिय,जिलाधिकारी के निर्देश पर ऐतिहासिक शिलालेख पौड़ी लाए गए, हेरिटेज म्यूजियम में संरक्षित किए जाएंगे

April 8, 2026
रेस्टोरेंट संचालक को  ब्लैकमेल करने पर तीन आरोपियों को श्रीनगर पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार
अपराध

रेस्टोरेंट संचालक को ब्लैकमेल करने पर तीन आरोपियों को श्रीनगर पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार

April 8, 2026
देवप्रयाग विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने में जुटे विधायक कंडारी,स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा मांग पत्र,वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ रचित गर्ग सीएचसी देवप्रयाग और हिंडोलाखाल में देंगे सेवाएं

केदारनाथ यात्रा हेली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार,265 वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नम्बरों को कराया गया ब्लॉक
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा हेली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार,265 वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नम्बरों को कराया गया ब्लॉक

April 6, 2026
Next Post
उत्तराखंड में पुलिस के हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में सामने आई ये कहानी

उत्तराखंड में पुलिस के हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में सामने आई ये कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (184)
  • उत्तराखंड (3,931)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (213)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (100)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (825)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (74)

Recent.

प्राथमिक विद्यालय पाली लंगूर में मिले ऐतिहासिक शिलालेख, जांच के लिए पुरातत्व विभाग की टीम सक्रिय,जिलाधिकारी के निर्देश पर ऐतिहासिक शिलालेख पौड़ी लाए गए, हेरिटेज म्यूजियम में संरक्षित किए जाएंगे

प्राथमिक विद्यालय पाली लंगूर में मिले ऐतिहासिक शिलालेख, जांच के लिए पुरातत्व विभाग की टीम सक्रिय,जिलाधिकारी के निर्देश पर ऐतिहासिक शिलालेख पौड़ी लाए गए, हेरिटेज म्यूजियम में संरक्षित किए जाएंगे

April 8, 2026
रेस्टोरेंट संचालक को  ब्लैकमेल करने पर तीन आरोपियों को श्रीनगर पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार

रेस्टोरेंट संचालक को ब्लैकमेल करने पर तीन आरोपियों को श्रीनगर पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार

April 8, 2026
देवप्रयाग विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने में जुटे विधायक कंडारी,स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा मांग पत्र,वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ रचित गर्ग सीएचसी देवप्रयाग और हिंडोलाखाल में देंगे सेवाएं

देवप्रयाग विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने में जुटे विधायक कंडारी,स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा मांग पत्र,वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ रचित गर्ग सीएचसी देवप्रयाग और हिंडोलाखाल में देंगे सेवाएं

April 8, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page