• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

आनंद तेरा यह बलिदान, याद रखेगा हिन्दुस्तान के लगे नारे, सैन्य सम्मान के साथ सूर्यप्रयाग घाट में शहीद आनंद की अंतिम विदाई

by पहाड़वासी
July 10, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग -जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जनपद के कांडा भरदार निवासी सूबेदार आनंद सिंह रावत को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पैतृक घाट सूर्यप्रयाग में हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव कांडा भरदार पहुंचा तो परिजन बिलख उठे। शहीद आनंद की पत्नी, मां, भाई और बच्चों सहित अन्य परिजनों को पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर सूर्यप्रयाग घाट लाया गया। यहां गमगीन माहौल में सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।बुधवार को शहीद का पार्थिव शरीर रायवाला ऋषिकेश से बाइ रोड रुद्रप्रयाग दोपहर डेढ़ बजे उनके गांव कांडा भरदार लाया गया। 6 ग्रेनेडियर के सीओ हितेष वशिष्ट एवं मेजर निखिल की मौजूदगी में 30 सदस्यीय दल ने शहीद के पार्थिव शरीर को गांव में लाते ही माहौल गमगीन हो गया। यहां पहले से ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। जैसे ही सेना के जवानों द्वारा तिरंगे में लिपटा शहीद के पार्थिव शरीर का ताबूत गांव पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया। शहीद की पत्नी, मां और बच्चों ने रो-रोकर बुरा हाल कर दिया।शहीद की मां, पत्नी और बच्चों ने रोते बिलखते शहीद के पार्थिक शरीर के दर्शन किए। साथ ही पार्थिव शरीर पर लिपट गए। रोते बिलखते परिवार को अंतिम दर्शन के साथ ही गांव के लोगों ने दर्शन किए और इसके बाद सेना के जवानों के साथ ही बड़ी संख्या में जन सैलाब के साथ भारत माता की जय, शहीद आनंद सिंह अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा आनंद तेरा नाम रहेगा, आनंद तेरा यह बलिदान याद रखेगा हिन्दुस्तान के नारों के बीच पार्थिव शरीर को पैतृक घाट सूर्यप्रयाग लाया गया। यहां पर 6 ग्रेनेडियर के अफसरों एवं प्रशासनिक अफसरों ने पुष्प चक्र के साथ श्रद्धांजलि दी।शहीद के भाई कुंदन सिंह रावत ने मुखाग्नि दी। इस दौरान पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। रेजीमेंट के सैनिकों ने हवाई फायर एवं मातमी धुन बजाकर शहीद को अंतिम सलामी दी। बता दें कि नायब सूबेदार 41 वर्षीय शहीद आनंद सिंह रावत 22 गढ़वाल राइफल में तैनात थे और 2001 में सेना में भर्ती हुए। बीते दिनों जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में वे शहीद हो गए।इस मौके पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया, कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल, ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, यूकेडी नेता मोहित डिमरी, जिपं उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र बिष्ट, वीरेंद्र बुटोला, धनराज बंगारी, बंटी जगवाण, पूर्व प्रधान कांडा अमित रावत, धर्मेद्र कंडवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Previous Post

शहीद आदर्श को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई,सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Next Post

भाजपा कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उमड़े कार्यकर्ता, कल त्रिवेणी घाट गुप्तकाशी विद्यापीठ में होगा केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का अंतिम संस्कार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रक्षाबंधन कार्यक्रम में कांग्रेस ने साधा निशाना, दो निर्दलीय पार्षदों समेत 24 ने थामा पार्टी का हाथ
उत्तराखंड

रक्षाबंधन कार्यक्रम में कांग्रेस ने साधा निशाना, दो निर्दलीय पार्षदों समेत 24 ने थामा पार्टी का हाथ

August 21, 2026
शराबियों के अड्डे पर महापौर आरती भंडारी का छापा, पुलिस गश्त और CCTV से अब लगेगी लगाम
उत्तराखंड

शराबियों के अड्डे पर महापौर आरती भंडारी का छापा, पुलिस गश्त और CCTV से अब लगेगी लगाम

August 21, 2026
यात्री शेड की गुणवत्ता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल!!डॉ. प्रताप भंडारी बोले,जांच हो तो सामने आएगा जनता के धन के दुरुपयोग का सच
उत्तराखंड

यात्री शेड की गुणवत्ता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल!!डॉ. प्रताप भंडारी बोले,जांच हो तो सामने आएगा जनता के धन के दुरुपयोग का सच

August 20, 2026
कांग्रेस ने पूर्व पीएम स्व. राजीव गाँधी को किया याद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (217)
  • उत्तराखंड (4,241)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (358)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (878)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

रक्षाबंधन कार्यक्रम में कांग्रेस ने साधा निशाना, दो निर्दलीय पार्षदों समेत 24 ने थामा पार्टी का हाथ

रक्षाबंधन कार्यक्रम में कांग्रेस ने साधा निशाना, दो निर्दलीय पार्षदों समेत 24 ने थामा पार्टी का हाथ

August 21, 2026
शराबियों के अड्डे पर महापौर आरती भंडारी का छापा, पुलिस गश्त और CCTV से अब लगेगी लगाम

शराबियों के अड्डे पर महापौर आरती भंडारी का छापा, पुलिस गश्त और CCTV से अब लगेगी लगाम

August 21, 2026
यात्री शेड की गुणवत्ता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल!!डॉ. प्रताप भंडारी बोले,जांच हो तो सामने आएगा जनता के धन के दुरुपयोग का सच

यात्री शेड की गुणवत्ता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल!!डॉ. प्रताप भंडारी बोले,जांच हो तो सामने आएगा जनता के धन के दुरुपयोग का सच

August 20, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page