• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा,पांच वर्षों में 8.65 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता वितरित,गौपालन, बकरी पालन समेत विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों की आय बढ़ाने पर जोर

by पहाड़वासी
September 9, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

पौड़ी गढ़वाल :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को स्वरोजगार और आय का सशक्त माध्यम बनाने के संकल्प के अंतर्गत संचालित पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ जिले के 1,726 ग्रामीणों को मिला है। वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक इन योजनाओं के तहत लाभार्थियों को कुल 8 करोड़ 64 लाख 90 हजार 506 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी गयी। योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को पशुपालन इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे वे अपनी आजीविका को मजबूत कर सकें।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि विभाग का विशेष फोकस ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और पात्र परिवारों को पशुपालन आधारित स्वरोजगार से जोड़ने पर है। योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक सहायता के साथ लाभार्थियों को पशुपालन गतिविधियों के संचालन के लिए आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन एवं विभागीय सहयोग भी उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में गौपालन योजना के तहत 361 लाभार्थियों को 1.30 करोड़ रुपये, सामान्य वर्ग बकरी पालन योजना में 162 लाभार्थियों को 1.02 करोड़ रुपये तथा एससीपी बकरी पालन योजना में 241 लाभार्थियों को 1.52 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई। इसी प्रकार महिला बकरी पालन योजना के तहत 82 लाभार्थियों को 28.70 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन के अंतर्गत 305 लाभार्थियों को 1.92 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करायी गयी।उन्होंने बताया कि राज्य सेक्टर के अंतर्गत गौपालन, बकरी पालन, महिला बकरी पालन, मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन, गोट वैली और ब्रायलर फार्म सहित विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को पशुपालन इकाइयां स्थापित करने तथा दूध, मांस एवं अंडा उत्पादन जैसी गतिविधियों से आय अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक पात्र ग्रामीण परिवारों, महिलाओं और युवाओं को योजनाओं से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि पशुपालन के माध्यम से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही जिले की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिल सके।

Previous Post

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
उत्तराखंड

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

September 8, 2026
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित  हुई डॉ. मनीषा निगम,शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
उत्तराखंड

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित हुई डॉ. मनीषा निगम,शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

September 7, 2026
देवभूमि उत्तराखंड की अपनी पहचान :18 साल बाद फिर सजा ऐतिहासिक भेड़-मेला, निवालगांव में उमड़ा आस्था का सैलाब
उत्तराखंड

देवभूमि उत्तराखंड की अपनी पहचान :18 साल बाद फिर सजा ऐतिहासिक भेड़-मेला, निवालगांव में उमड़ा आस्था का सैलाब

September 7, 2026
सिरोबगड़ के ठेके से श्रीनगर शराब बेचने लाई जा रही शराब श्रीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ी, आरोपी गिरफ्तार,कार की डिग्गी बनी शराब का गोदाम, 7 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखंड

सिरोबगड़ के ठेके से श्रीनगर शराब बेचने लाई जा रही शराब श्रीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ी, आरोपी गिरफ्तार,कार की डिग्गी बनी शराब का गोदाम, 7 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

September 6, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (219)
  • उत्तराखंड (4,281)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (365)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (122)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (879)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा,पांच वर्षों में 8.65 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता वितरित,गौपालन, बकरी पालन समेत विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों की आय बढ़ाने पर जोर

पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा,पांच वर्षों में 8.65 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता वितरित,गौपालन, बकरी पालन समेत विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों की आय बढ़ाने पर जोर

September 9, 2026
डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

September 8, 2026
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित  हुई डॉ. मनीषा निगम,शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित हुई डॉ. मनीषा निगम,शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

September 7, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page