• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

अनुष्का बनीं उखीमठ की खंड विकास अधिकारी, क्षेत्रीय विकास और पारदर्शिता होगी प्राथमिकता

by पहाड़वासी
March 7, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

स्वाध्याय से हासिल की पीसीएस परीक्षा में सफलता

रुद्रप्रयाग –
लंबे इंतजार के बाद उखीमठ को स्थायी खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मिल गई हैं। 2021 बैच की पीसीएस अधिकारी अनुष्का ने इस पद का कार्यभार संभाल लिया है। मुख्य विकास अधिकारी जी.एस. खाती ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया। मूल रूप से मलेथी कर्णप्रयाग (चमोली) की रहने वाली अनुष्का की प्रारंभिक शिक्षा चमोली जनपद में ही हुई। इसके बाद उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक किया और बिना किसी कोचिंग के स्वयं अध्ययन कर पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उन्होंने बताया कि उनके पिता विनोद कुमार मलेथा सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता पद पर तैनात है जबकि उनकी माता मंजू मलेथा सीरी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षका हैं।
नवनियुक्त खंड विकास अधिकारी अनुष्का अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं। उन्होंने कहा, “मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे बाबा केदार की भूमि में सेवा करने का अवसर मिला है। यह क्षेत्र ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है, और मैं पूरी निष्ठा के साथ यहां की जनता के विकास के लिए कार्य करूंगी।” उन्होंने अपने कार्यकाल के लिए कई महत्वपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किए हैं, जिनमें क्षेत्रीय विकास को गति देना, समाज एवं वंचित वर्ग की सेवा करना, शासन की योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लागू करना, चारधाम यात्रा सीजन के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखना इत्यादि शामिल हैं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जी.एस. खाती ने कहा कि उखीमठ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक सक्षम और स्थायी बीडीओ की नियुक्ति बहुत जरूरी थी और अनुष्का के पदभार ग्रहण करने से प्रशासनिक कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। उन्होंने कहा, “खंड विकास अधिकारी की भूमिका ग्रामीण विकास से लेकर योजनाओं के सही क्रियान्वयन तक बहुत महत्वपूर्ण होती है। सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने और अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचाने की जिम्मेदारी बीडीओ की होती है। मुझे विश्वास है कि अनुष्का अपनी ऊर्जा, निष्ठा और प्रशासनिक कौशल से इस पद को पूरी गरिमा के साथ निभाएंगी।”

Previous Post

रुद्रप्रयाग की ग्रामीण महिलाएं दिल्ली में लेंगी विशेष प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

Next Post

रुद्रप्रयाग में देर रात हो गया हादसा, जानिये पूरी खबर

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.
उत्तराखंड

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026
चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

March 12, 2026
एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश
उत्तराखंड

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

March 12, 2026
बद्रीनाथ –केदारनाथ समेत 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध,बीकेटीसी की बजट बैठक में 121.7 करोड़ का बजट पास, मंदिर परिसर और गर्भगृह में लागू होगा प्रतिबंध, फैसले पर देशभर में शुरू हुई बहस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (182)
  • उत्तराखंड (3,896)
  • कुमाऊं (88)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (197)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (96)
  • पर्यटन (224)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (820)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (213)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026
चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

March 12, 2026
एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

March 12, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page