• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

by पहाड़वासी
March 12, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

पौड़ी गढ़वाल– जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारु आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, वितरण प्रणाली, स्टॉक की स्थिति तथा कालाबाजारी और जमाखोरी पर नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी।जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है तथा शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को प्राथमिकता से व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने घरेलू गैस के व्यावसायिक दुरुपयोग, कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्ती से नियंत्रण रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के लिए जनपद में 15 टीमों का गठन किया गया है, जो उपजिलाधिकारियों के समन्वय से विभिन्न क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण और सघन चेकिंग अभियान चलाएंगी। उन्होंने बताया कि सभी गैस एजेंसियों की सूची उपजिलाधिकारियों को उपलब्ध कराने तथा एजेंसियों से प्राप्ति, वितरण और स्टॉक की दैनिक सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आपूर्ति व्यवस्था की प्रभावी निगरानी की जा सके।जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर आरक्षित रखने के निर्देश दिए। साथ ही एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तेल कंपनियों के सेल्स अधिकारियों और डिपो इंचार्ज के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा गया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों, संबंधित अधिकारियों तथा व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थानीय स्तर की समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए समन्वय बनाएं।बैठक में पेट्रोल और डीजल के रिटेल आउटलेटों की स्थिति पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने इनकी जमाखोरी की आशंका को देखते हुए नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से गैस रिफिल की बुकिंग न करें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही सिलेंडर बुक करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है तथा विभाग द्वारा गैस एजेंसियों के स्टॉक और वितरण की नियमित निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।जिले में गैस आपूर्ति के नोडल अधिकारी मयंक सैनी ने बताया कि जनपद में घरेलू गैस की आपूर्ति व्यवस्थित रूप से जारी है तथा निर्धारित योजना के अनुसार वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान स्टॉक संतोषजनक है और बुकिंग के आधार पर डिजिटल माध्यम से भी आपूर्ति की निगरानी की जा रही है।बैठक में सभी उपजिलाधिकारी तथा पूर्ति निरीक्षक वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Previous Post

बद्रीनाथ –केदारनाथ समेत 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध,बीकेटीसी की बजट बैठक में 121.7 करोड़ का बजट पास, मंदिर परिसर और गर्भगृह में लागू होगा प्रतिबंध, फैसले पर देशभर में शुरू हुई बहस

Next Post

चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्रीनगर में 43 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित, शिक्षा मंत्री ने की कई अहम घोषणाएं
उत्तराखंड

श्रीनगर में 43 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित, शिक्षा मंत्री ने की कई अहम घोषणाएं

April 27, 2026
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: प्रशासन की तत्परता से गंभीर बीमार श्रद्धालु का सफल रेस्क्यू, हेली सेवा से किया गया सुरक्षित रेफर
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: प्रशासन की तत्परता से गंभीर बीमार श्रद्धालु का सफल रेस्क्यू, हेली सेवा से किया गया सुरक्षित रेफर

April 27, 2026
विश्व धरोहर रम्माण मेले में उमड़े श्रद्धालु, भूमियाल देवता के पश्वा ने दिया आशीर्वाद
उत्तराखंड

विश्व धरोहर रम्माण मेले में उमड़े श्रद्धालु, भूमियाल देवता के पश्वा ने दिया आशीर्वाद

April 27, 2026
चौरास की खस्ताहाल आंतरिक सड़कों का होगा सुधारीकरण, विधायक विनोद कंडारी ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड

चौरास की खस्ताहाल आंतरिक सड़कों का होगा सुधारीकरण, विधायक विनोद कंडारी ने किया शिलान्यास

April 26, 2026
Next Post
चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (185)
  • उत्तराखंड (3,966)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (240)
  • दुर्घटना (211)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (104)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (835)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (216)
  • स्वास्थ्य (76)

Recent.

श्रीनगर में 43 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित, शिक्षा मंत्री ने की कई अहम घोषणाएं

श्रीनगर में 43 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित, शिक्षा मंत्री ने की कई अहम घोषणाएं

April 27, 2026
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: प्रशासन की तत्परता से गंभीर बीमार श्रद्धालु का सफल रेस्क्यू, हेली सेवा से किया गया सुरक्षित रेफर

श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: प्रशासन की तत्परता से गंभीर बीमार श्रद्धालु का सफल रेस्क्यू, हेली सेवा से किया गया सुरक्षित रेफर

April 27, 2026
विश्व धरोहर रम्माण मेले में उमड़े श्रद्धालु, भूमियाल देवता के पश्वा ने दिया आशीर्वाद

विश्व धरोहर रम्माण मेले में उमड़े श्रद्धालु, भूमियाल देवता के पश्वा ने दिया आशीर्वाद

April 27, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page